रविवार को होना था पेपर
Maharashtra TET Exam Paper Leak, (द भारत ख़बर), मुंबई: महाराष्ट्र में कल यानी की रविवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर लीक हो गया। इस परीक्षा में 4.28 लाख ज्यादा उम्मीदवार शामिल होने वाले थे। महाराष्ट्र में टीचर बनने के लिए या जो पहले से सरकारी टीचर हैं, उनके लिए भी टीईटी कंपलसरी है। पुलिस के मुताबिक, पेपर लीक की सूचना के बाद ठाणे के भिवंडी इलाकों के कई जगहों पर छापेमारी की।
इसके बाद एग्जामिनेशन काउंसिल के अफसरों को बुलाया और जब्त पेपर को वेरिफाई कराया गया। अब महाराष्ट्र स्टेट एग्जामिनेशन काउंसिल ने इसके बाद परीक्षा स्थगित कर दी है। नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है।
बड़े इंतजाम के बाद भी पेपर लीक
राज्यभर में 1,729 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 18,000 एआई आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। हर केंद्र की निगरानी राज्य और जिला कंट्रोल रूम से होनी थी। उम्मीदवारों के लिए बायोमेट्रिक और फेस रिकग्निशन की व्यवस्था थी। मेटल डिटेक्टर से जांच की जानी थी। मोबाइल, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक थी। प्रवेश के लिए आधार, पैन, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे पहचान पत्र जरूरी थे।
ये भी पढ़ें : Venezuela Earthquake : दो दिन बाद वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 4.9 की गति से आया भूकंप

