मेटा के स्वामित्व वाले वॉट्सएप ने यूजरनेम फीचर लांच करने का किया ऐलान
WhatsApp, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: मेटा की मैसेजिंग ऐप वॉट्सएप अब अपने यूजर्स को यूजरनेम रखने की सुविधा दे रही है। इसका मतलब है कि अब आपको किसी नए शख्स से बात करने के लिए अपना फोन नंबर देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी ने 29 जून को इसका ऐलान किया।
फिलहाल, यूजरनेम रिजर्व यानी पहले से बुक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह फीचर इस साल के आखिर तक सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। जब यह फीचर यूजर के इलाके में उपलब्ध होगा, तब उसके वॉट्सएप के अंदर नोटिफिकेशन मिलेगा।
अपनी पसंद का यूजरनेम मिलने की संभावना ज्यादा होगी
दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स एक जैसे या मिलते-जुलते यूजरनेम चुन सकते हैं। ऐसे में जो लोग पहले अपना यूजरनेम रिजर्व करेंगे, उन्हें अपनी पसंद का यूजरनेम मिलने की संभावना ज्यादा होगी।
वॉट्सएप के हेड कुणाल शाह ने एक्स पर लिखा
सही समय ही सब कुछ है। दुनिया भर में यह फीचर जारी होने से पहले ही वॉट्सएप से जुड़ें और अपना यूजरनेम सुरक्षित कर लें। अब अपनी पसंद का यूजरनेम लेने का समय है। लोगों से जुड़ने का एक अधिक निजी (प्राइवेट) तरीका जल्द ही आपके वॉट्सएप पर आने वाला है।
कैसे रिजर्व करें यूजरनेम?
इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में वॉट्सएप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट कर लें। इसके बाद Settings में जाएं, फिर Account और फिर Username पर टैप करें। यहां आप अपना मनचाहा नाम चुन सकते हैं। ऐप खुद बता देगा कि वह नाम उपलब्ध है या किसी और ने ले लिया है। कंपनी का कहना है कि यह सुविधा धीरे-धीरे अलग-अलग देशों में आएगी। आपके देश में जब यह सुविधा उपलब्ध होगी तो वॉट्सएप आपको ऐप के अंदर ही इसकी जानकारी दे देगा।
ये भी पढ़ें: 663 मुकदमे, फांसी की सजा..फिर बांग्लादेश क्यों लौट रही हैं शेख हसीना?

