Close Menu
    What's Hot

    ऋषभ पंत ने शुभमन गिल को पछाड़ा, WTC रचा इतिहास, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने | Sports

    August 24, 2026

    मुख्यमंत्री मान ने ग्रामीण युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण…

    August 24, 2026

    Dhruv Jurel Century: 7वें नंबर पर आकर ध्रुव जुरेल ने ठोका शतक, ‘जय जवान, जय किसान’ टैटू दिखाकर किया सलाम | Sports

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भरा, गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी

      August 24, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भरा, 15 फ्लाइट्स डायवर्ट

      August 24, 2026

      Bank Strike Alert: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, देशभर में 11 सितंबर को हो सकती है बैंकों की हड़ताल ! | National

      August 24, 2026

      Maharashtra News: अमरावती में अस्पताल के NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत, सुबह-सुबह हुआ हादसा | National

      August 24, 2026

      कल एनएसए डोभाल जाएंगे बीजिंग, क्या भारत-चीन में सुलझेगा एलएसी विवाद?

      August 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, August 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»पंजाब की हर महिला के बैंक खाते में 3000 रुपये और एस.सी. वर्ग की महिलाओं के खातों में 4500 रुपये जमा होंगे 
    पंजाब

    पंजाब की हर महिला के बैंक खाते में 3000 रुपये और एस.सी. वर्ग की महिलाओं के खातों में 4500 रुपये जमा होंगे 

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJuly 1, 2026No Comments9 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    बरनाला : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब महिलाओं के लिए ऐतिहासिक दिन की इबारत लिखने के लिए तैयार है, क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार मांवां-धीयां सत्कार योजना’ के आगाज़ के साथ एक और बड़ी गारंटी पूरी कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में एक जुलाई को दोपहर 12 बजे के बाद मोबाइल फोनों पर मैसेज आने शुरू हो जाएंगे, क्योंकि तीन महीने की ‘सम्मान राशि’ एक ही किस्त के रूप में हर महिला के बैंक खाते में 3,000 रुपये और अनुसूचित जाति (एस.सी.) समुदाय से संबंधित महिलाओं के खातों में 4,500 रुपये जमा किए जा रहे हैं।

    बरनाला के महिल कलां हल्के में ‘लोक मिलनी’ के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल महिलाओं के मान-सम्मान और वित्तीय सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के लिए सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि पंजाब के तेज़ विकास से बौखलाए विरोधी राज्य की तरक्की में रोड़ा अटकाने की साजिशें रच रहे हैं।

    जब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बरनाला के महिल कलां हल्के में लोक मिलनी को संबोधित कर रहे थे, तो उनके पूरे भाषण के दौरान लोगों ने नारों के साथ उनका स्वागत किया। लोगों की भीड़ इतनी अधिक थी कि पंडाल में जगह कम पड़ गई, जिसके कारण सैकड़ों समर्थकों को नज़दीकी घरों और इमारतों की छतों से रैली देखनी पड़ी। वे मुख्यमंत्री के समर्थन में पोस्टर लहराते रहे और उनकी बातों का उत्साहपूर्वक जवाब देते रहे। रैली स्थल के आस-पास की हर छत पर लोगों की बड़ी भीड़ थी।

    लोक मिलनी के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस ऐतिहासिक स्कीम की शुरुआत की घोषणा की। उन्होंने कहा, “1 जुलाई से महिलाओं के बैंक खातों में सीधे पैसे आने शुरू हो जाएंगे। मांवां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत हर महिला को 1,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे, जबकि अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह मिलेंगे। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी और जो महिलाएं पहले से ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन ले रही हैं, वे भी इसके लिए पात्र होंगी। पंजाब की लगभग 97 प्रतिशत महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है, जिसके लिए राज्य सरकार ने बजट में 9,300 करोड़ रुपये रखे हैं।”

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को मान-सम्मान और वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा, “यह योजना शायद महिलाओं को अमीर न बनाए, लेकिन यह उन्हें मान-सम्मान और स्वाभिमान ज़रूर देगी। महिलाएं सबसे अधिक सम्मान की हकदार हैं। माताओं और बहनों के आशीर्वाद हर चुनौती को पार करने में मदद कर सकते हैं। परिवार की भलाई, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और सामाजिक और आर्थिक फैसलों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए उनकी वित्तीय आज़ादी को मजबूत करना बहुत ज़रूरी है।”

    सरकार की जन-पक्षीय पहलों का ज़िक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार लोगों की भलाई के लिए दिन-रात काम कर रही है। हमने घरों को मुफ्त बिजली दी है, 68,000 से अधिक नौजवानों को बिना किसी भ्रष्टाचार के सरकारी नौकरियां दी हैं, सड़कों का नवीनीकरण किया, टोल प्लाज़ा बंद करके रोज़ाना करीब 70 लाख रुपये बचाए हैं, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा को मजबूत किया है, बुनियादी ढांचा तैयार किया है और कई अन्य अहम कदम उठाए हैं। जब हमारी सरकार ने सत्ता संभाली थी, तब सिंचाई के लिए सिर्फ 22 प्रतिशत नहरी पानी का इस्तेमाल हो रहा था। आज यह आंकड़ा बढ़कर 80 प्रतिशत से अधिक हो गया है। हम राज्य भर के गांवों के विकास के लिए ग्रांट भी दे रहे हैं।”

    राज्य के स्वास्थ्य सुधारों के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ देश की अपनी तरह की पहली योजना है, जो पंजाब के हर निवासी परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मुहैया कराती है।

    राज्य को स्वस्थ और नशा मुक्त बनाने के लिए सरकार के एजेंडे की बात करते हुए उन्होंने कहा, “हमारी सरकार 15 जुलाई तक पंजाब भर में 3,100 नए बने खेल मैदान लोगों को समर्पित करेगी। नशों के खिलाफ हमारी मुहिम में खेलों को बढ़ावा देना सबसे कारगर हथियार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देकर हम अपने नौजवानों की असीम ऊर्जा को सही दिशा की ओर मोड़ रहे हैं। खेलों में उलझे नौजवानों के पास नशों की ओर देखने का समय भी नहीं होता, क्योंकि वे अपनी पूरी ऊर्जा दांव-पेंच लगाने में लगाते हैं। यह पहल नशों की विभीषिका को खत्म करने और नौजवानों को सूबे के सामाजिक-आर्थिक विकास में बराबर का भागीदार बनाने में बहुत सहायक साबित होगी।”

    ‘जगत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम-2026’ के पारित होने का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं परमात्मा का आभारी हूँ जिसने मुझे ‘जगत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026’ पारित करने का सौभाग्य प्रदान किया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की प्रत्येक घटना ने करोड़ों लोगों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुँचाई थी। परमात्मा ने मुझे विधि विशेषज्ञों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श के बाद यह कानून लाने की शक्ति और बुद्धि प्रदान की।”

    भविष्य में बेअदबी की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार के संकल्प को दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया, “हमारी सरकार ने इस कानून को बहुत सोच-समझकर तैयार किया है ताकि भविष्य में कोई भी संशोधन या खामी इसे कमजोर न कर सके। यह कानून समाज विरोधी तत्वों के लिए एक मजबूत रोक का काम करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी इस प्रकार का घिनौना अपराध दोबारा करने का साहस न करे। पहले बेअदबी के दोषी यह कहकर सजा से बच जाते थे कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है या वे मानसिक रूप से बीमार हैं। लेकिन यदि कोई वास्तव में मानसिक रूप से बीमार है तो वह केवल श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को ही क्यों निशाना बनाता है? वह किसी रेल इंजन से क्यों नहीं टकराता या बिजली के खुले तारों को क्यों नहीं छूता?”

    विपक्षियों पर अपना शब्दिक हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा, “अकाली बेअदबी विरोधी कानून का पूरी ताकत से विरोध कर रहे हैं क्योंकि वे जानते हैं कि उन्हें अतीत में किए गए अपने अपराधों का जवाब देना पड़ेगा। वे बेअदबी की साजिशें रचने वाली देश-विरोधी ताकतों के साथ मिले हुए थे। अब इन नेताओं को अपने बुरे कर्मों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है, इसलिए वे और उनकी कठपुतलियाँ इस कानून का विरोध कर रही हैं। हालांकि, कोई भी विरोध मुझे जनता की भलाई के लिए काम करने से नहीं रोक सकता और मैं इस उद्देश्य के लिए इसी तरह हर संभव प्रयास करता रहूँगा।”

    लोगों के साथ अपने संबंधों पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के शासन की तुलना पिछली सरकारों से की। उन्होंने कहा, “मुझसे पहले रहे मुख्यमंत्री कभी भी आम लोगों के बीच नहीं गए। वे मौसम देखकर ही अपने आलीशान घरों से बाहर निकलते थे, जबकि मैं चौबीसों घंटे लोगों के लिए उपलब्ध रहता हूँ।

    मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इन नेताओं ने अपने पदों का दुरुपयोग कर अंधाधुंध सरकारी धन लूटा और ऊँची-ऊँची दीवारों तथा बड़े-बड़े गेटों वाले महल बनाए, जो लोगों के लिए हमेशा बंद रहे। ये नेता हमेशा जनता की पहुँच से दूर रहे और अंततः लोगों ने उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों ने उनके विश्वास को ठेस पहुँचाने वाले नेताओं को बार-बार नकारा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के लोगों ने उन लोगों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया जिन्होंने बारी-बारी से उन्हें लूटा। इन स्वार्थी नेताओं ने वर्षों तक लोगों को मूर्ख बनाया, लेकिन आज राज्य के लोग जागरूक हो चुके हैं और अब उनके गुमराह करने वाले प्रचार में नहीं आएँगे। इन अहंकारी नेताओं ने हमेशा लोगों को हल्के में लिया और इसी कारण अंततः जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया।

    आज ये अवसरवादी नेता बौखलाए हुए हैं क्योंकि लोगों से उन्हें कोई समर्थन नहीं मिल रहा। इन नेताओं का एजेंडा हमेशा जनता के बजाय अपने परिवारों की भलाई तक ही सीमित रहा है।

    शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सुखबीर बादल को शेखचिल्ली जैसे सपने देखना बंद कर देना चाहिए। सत्ता में वापसी के सपने देखने के बजाय अब उनके परिवार की जेल जाने की बारी है। वे दिन चले गए जब ये पार्टियाँ सत्ता की कुर्सी का खेल खेलती थीं और शासन करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करती थीं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सत्ता में रहते हुए इन लोगों ने एक-दूसरे के हितों की रक्षा की, जिसके कारण इनके काले कारनामे कभी सामने नहीं आए। आज लोगों ने ‘आप’ को चुना है और पार्टी का चुनाव चिन्ह ‘झाड़ू’ पंजाब की राजनीतिक व्यवस्था की सफाई कर रहा है। वह दिन दूर नहीं जब अकाली अपने पापों की सजा भुगतते हुए सलाखों के पीछे होंगे।

    उन्होंने आगे कहा, “सुखबीर बादल पंजाब की जमीनी हकीकतों से पूरी तरह अनजान हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन सुख-सुविधाओं और आलीशान माहौल में बिताया है। ये कॉन्वेंट स्कूलों में पढ़े-लिखे राजनीतिक नेता हैं जो राज्य की सामान्य भौगोलिक स्थिति से भी परिचित नहीं हैं, फिर भी पंजाब पर शासन करना चाहते हैं। यदि बाकी सब छोड़ भी दें, तो पूर्व उपमुख्यमंत्री राज्य की सामान्य फसलों में भी अंतर नहीं बता सकते क्योंकि उन्हें पंजाब के बुनियादी मुद्दों की कोई समझ नहीं है।”

    कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी अपनी अंतिम साँसें गिन रही है और जल्द ही अपने आप समाप्त हो जाएगी क्योंकि उसके पास न जनता के लिए और न ही पंजाब के लिए कोई विजन है। उसका एकमात्र उद्देश्य हमेशा सत्ता हासिल करना और राज्य के खजाने को लूटना रहा है, लेकिन यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। कांग्रेस एक बिखरा हुआ घर है जो अपने आंतरिक कलह के कारण ही ढह जाएगा।” मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह कितनी हास्यास्पद और आश्चर्यजनक बात है कि इन आपस में लड़ रहे गुटों को एकजुट करने के लिए यहाँ आने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को राज्य के इन नेताओं के नामों का सही उच्चारण तक नहीं आता।

    इस अवसर पर लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर, कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल तथा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजस्थान के श्रद्धालुओं का वाहन पंजाब में दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत
    Next Article Samsung Galaxy A27 5G की एंट्री, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरे ने जीता दिल
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      मुख्यमंत्री मान ने ग्रामीण युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण…

      August 24, 2026

      कांग्रेस सांसद के बयान पर पंजाब के वित्त मंत्री चीमा का पलटवार, बोले- सरकारी धन का हो रहा सही इस्तेमाल

      August 24, 2026

      पंजाब स्तन कैंसर के इलाज में मिली राहत

      August 24, 2026

      CM नायब सैनी बोले- पंजाब के मुख्यमंत्री केवल चुटकुले सुनाकर टाइम पास कर रहे हैं

      August 22, 2026

      अरविंद केजरीवाल बोले- गन्ने से इथेनॉल बनाने से 17 दिनों में चीनी 20 रुपए महंगी

      August 21, 2026

      पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव : एएसएपी ने प्रधानगी पद के लिए आदिल बराड़ को अपना उम्मीदवार घोषित किया

      August 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ऋषभ पंत ने शुभमन गिल को पछाड़ा, WTC रचा इतिहास, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने | Sports

      By परवेश चौहानAugust 24, 2026

      ऋषभ पंत ने WTC में छोड़ा शुभमन गिल को पीछे नई दिल्ली. भारतीय टीम के…

      मुख्यमंत्री मान ने ग्रामीण युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण…

      August 24, 2026

      Dhruv Jurel Century: 7वें नंबर पर आकर ध्रुव जुरेल ने ठोका शतक, ‘जय जवान, जय किसान’ टैटू दिखाकर किया सलाम | Sports

      August 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.