Close Menu
    What's Hot

    Punjab News: 92 साल के डॉ. (कर्नल) राजिंदर सिंह सम्मानित, कुल 58 डॉक्टरों…

    July 2, 2026

    CJP के विरोध प्रदर्शन पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मैं नेता नहीं, आर्टिस्ट हूं’

    July 2, 2026

    सैमसंग गैलेक्सी ग्लासेज की लीक हुई कुछ ख़ास बाते,जानिए क्या है जो बनाता है इसे ख़ास और कब तक होंगे लांच

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सुप्रीम कोर्ट ने एआई-जनरेटेड नकली उदाहरणों पर चिंता जताई, इंसानी नियंत्रण की आवश्यकता पर दिया जोर

      July 2, 2026

      उत्तराखंड में भारी बारिश जारी, बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर गिरे पत्थर, मुंबई में समुद्र से दूर रहने की सलाह

      July 2, 2026

      खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने तेहरान जाएगी महबूबा मुफ्ती

      July 2, 2026

      भारत-जापान के बीच एआई के अलावा फार्मा सेक्टर से जुड़े एमओयू साइन

      July 2, 2026

      पीएम मोदी और जापान पीएम के बीच अहम बैठक आज

      July 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»सुप्रीम कोर्ट ने एआई-जनरेटेड नकली उदाहरणों पर चिंता जताई, इंसानी नियंत्रण की आवश्यकता पर दिया जोर
    Breaking News

    सुप्रीम कोर्ट ने एआई-जनरेटेड नकली उदाहरणों पर चिंता जताई, इंसानी नियंत्रण की आवश्यकता पर दिया जोर

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJuly 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    AI Fake Judgments: सुप्रीम कोर्ट ने एआई-जनरेटेड नकली उदाहरणों पर चिंता जताई, इंसानी नियंत्रण की आवश्यकता पर दिया जोर
    AI Fake Judgments: सुप्रीम कोर्ट ने एआई-जनरेटेड नकली उदाहरणों पर चिंता जताई, इंसानी नियंत्रण की आवश्यकता पर दिया जोर

    एआई के अंधाधुंध उपयोग को अदृश्य और खतरनाक भी बताया
    AI Fake Judgments, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, एआई से बने फर्जी फैसलों को कानूनी मिसालों के तौर पर इस्तेमाल करना कानून और न्याय के क्षेत्र में मिथाइल आइसोसाइनेट गैस के रिसाव जैसा है। यह अदृश्य और खतरनाक होता है, और जबतक किसी को इसका पता चलता है, तब तक यह भारी तबाही मचा चुका होता है।

    कोर्ट ने कहा कि एआई से बने फैसलों या उदाहरणों का हवाला देने या इस्तेमाल करने के मामले में अदालतों को जीरो टालरेंस नीति अपनानी चाहिए। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल का फैसला रद्द करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, एआई से बनाए गए झूठे और गैर-मौजूद फैसलों को कोर्ट में असली बताकर पेश करना न्याय व्यवस्था को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए ऐसे मामलों में अदालतों को बिल्कुल भी नरमी नहीं दिखानी चाहिए।

    यह है मामला

    यह मामला पूजा रमेश सिंह, जम्मू-कश्मीर बैंक लिमिटेड और एसेल इंफ्राप्रोजेक्ट लिमिटेड से जुड़े दिवालियापन के विवाद से उपजा था। अपीलकर्ता ने एनसीएलटी मुंबई के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें सेक्शन सात के तहत दीवालियापन की अर्जी को मंजूरी दी गई थी। बाद में एनसीएलएटी ने उसे सही ठहराया था।

    सुप्रीम कोर्ट ने पाया कि एनसीएलटी ने अपने फैसले को सही ठहराने के लिए जिन कानूनी मिसालों का हवाला दिया था, वे असल में मौजूद ही नहीं थे। इनमें मनगढ़ंत केस के नाम और असली साइटेशन (हवाले) गलत तरीके से जोड़े गए थे। ये साइटेशन जांच में अस्तित्वहीन पाए गए।

    हालांकि प्रतिवादी जम्मू कश्मीर बैंक ने हलफनामा दाखिल कर स्पष्ट किया कि उनके वकील ने इन मामलों का हवाला नहीं दिया था और एनसीएलटी ने इन्हें अपनी खुद की रिसर्च से प्राप्त किया था। फिर भी सुप्रीम कोर्ट ने माना कि गलती का स्रोत कानून के शासन को हुए नुकसान को कम नहीं करता।

    समस्या एआई में नहीं, बल्कि उससे बनाई गई झूठी जानकारी को सच बताकर पेश करने में है

    अदालत एआई तकनीक के खिलाफ नहीं है। समस्या एआई में नहीं, बल्कि उससे बनाई गई झूठी जानकारी को सच बताकर पेश करने में है। इसलिए एआई का इस्तेमाल सावधानी, जांच और इंसानी निगरानी के साथ ही किया जाना चाहिए। अगर कोई वकील बिना जांच किए एआई से मिली जानकारी को कोर्ट में पेश करता है, तो यह उसकी बड़ी पेशेवर गलती है। इसी तरह अगर कोई जज भी ऐसी गलत जानकारी पर भरोसा करता है, तो यह भी गंभीर चूक मानी जाएगी।

    नकली और भ्रामक जानकारी पेश पेश करने से रोकने के लिए बार काउंसिल आॅफ इंडिया एक समिति बनाए

    न्याय व्यवस्था में ईमानदारी और भरोसा बनाए रखना बहुत जरूरी है। एआई का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन अंतिम फैसला और जांच हमेशा इंसानों को ही करनी चाहिए। सिर्फ चेतावनी देना काफी नहीं है। अगर कोई गलती करता है, तो उसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी होनी चाहिए।

    बार काउंसिल आॅफ इंडिया एक समिति बनाए। यह समिति ऐसे नियम तैयार करेगी, जिससे अदालतों में एआई से बनी नकली और भ्रामक जानकारी पेश करने से रोका जा सके और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

    ये भी पढ़ें: ममता से अलग हुए बागी गुट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की, कहा- कहा- हम ही असली टीएमसी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा के भिवानी में मासूम की सांसों पर 9 करोड़ का पहरा, 19 महीने की सिया को बचाने के लिए मां ने फैलाई झोली
    Next Article मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर से SIR फ़ॉर्म भरकर चुनाव…
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      उत्तराखंड में भारी बारिश जारी, बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर गिरे पत्थर, मुंबई में समुद्र से दूर रहने की सलाह

      July 2, 2026

      खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने तेहरान जाएगी महबूबा मुफ्ती

      July 2, 2026

      भारत-जापान के बीच एआई के अलावा फार्मा सेक्टर से जुड़े एमओयू साइन

      July 2, 2026

      पीएम मोदी और जापान पीएम के बीच अहम बैठक आज

      July 2, 2026

      बम-बम भोले के जयकारों के साथ शुरू हुई अमरनाथ यात्रा

      July 2, 2026

      आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार-बस की टक्कर, पांच की मौत

      July 1, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Punjab News: 92 साल के डॉ. (कर्नल) राजिंदर सिंह सम्मानित, कुल 58 डॉक्टरों…

      By श्वेता चौहानJuly 2, 2026

      Punjab News: नशा मुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में चार दशकों से ज़्यादा…

      CJP के विरोध प्रदर्शन पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मैं नेता नहीं, आर्टिस्ट हूं’

      July 2, 2026

      सैमसंग गैलेक्सी ग्लासेज की लीक हुई कुछ ख़ास बाते,जानिए क्या है जो बनाता है इसे ख़ास और कब तक होंगे लांच

      July 2, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.