बारिश, बाढ़, भूस्खलन के चलते दर्जनों सड़कें बंद, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट
Uttarakhand Weather Update (द भारत ख़बर), देहरादून : मानसून के उत्तर भारत में पहुंचते ही पहाड़ी राज्यों में बारिश से हाल बेहाल हो चुका है। उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते कई जगहों पर भूस्खलन देखने को मिला है। इस दौरान पहाड़ों से बहकर आया मलबा सड़कों पर फैसले से जहां यातायात बाधित हुआ वहीं कई जगहों पर यह मलबा लोगों के घरों में भी घुस गया। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज (3 जुलाई) के लिए नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए भारी बारिश का आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि शेष जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के लिए येलो अलर्ट है।
11 घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे
उत्तराखंड में खराब मौसम के कारण बदरीनाथ हाईवे साढ़े 11 घंटे बंद रहा और आठ हजार से ज्यादा श्रद्धालु रास्ते में जहां-तहां फंसे रहे। भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार आज यानी शुक्रवार को तापमान 20 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, और गरज-चमक के साथ पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। नैनीताल और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है।
इसके साथ ही मौसम विभाग ने 4 और 5 जुलाई को भी पूरे उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और रास्तों के अवरुद्ध होने की आशंका बनी रहती है। यात्रा पर निकलने से पहले उत्तराखंड पुलिस या राज्य प्रशासन द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी और रूट अपडेट जरूर जांच लें।
हिमाचल में भी बारिश से भारी तबाही
हिमाचल प्रदेश में मानसून आने के साथ ही भारी बारिश व लैंडस्लाइड की घटनाओं ने लोगों की आफत बढ़ा दी है। बीते 24 घंटों में बर्षाजनित घटनाओं में राज्य में 9 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 50 सड़कें बंद हो गई हैं। राजधानी शिमला, कांगड़ा चंबा और लाहौल-स्पीति में विभिन्न हादसों में 4 लोगों की मौत हुई है। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं।
ये भी पढ़ें : Monsoon Update Today : मानसून ने पूरे उत्तर भारत को किया कवर

