एक बिलियन डॉलर से अधिक कमाई करने वाले पहले सक्रिय टीम स्पोर्ट एथलीट बने
Cristiano Ronaldo Net Worth (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : फुटबॉल प्रेमी इन दिनों पूरे जोश के साथ फुटबॉल विश्व कप का लुत्फ उठा रहे हैं। इसके साथ ही फुटबॉल के स्टार खिलाड़ियों के प्रति उनकी दिवानगी भी साफ दिखाई दे रही है। न केवल खेल स्टेडियम में हजारों फुटबॉल प्रेमी अपने चहेते खिलाड़ियों को देखने पहुंच रहे हैं बल्कि टीवी के माध्यम से भी करोड़ों फुटबॉल प्रेमी उनके खेल का आनंद ले रहे हैं। वर्तमान में फुटबॉल के स्टार खिलाड़ियों में क्रिस्टियानो रोनाल्डो टॉप के कुछ खिलाड़ियों में आते हैं।
रोनाल्डो के प्रति फुटबॉल प्रेमियों की दिवानगी पिछले कई साल से ज्यों की त्यों बनी हुई है। जब भी रोनाल्डो मैदान पर उतरते हैं तो उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ जाती है। इस सबके बीच आपको बता दें कि रोनाल्डो ने कमाई के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है। उनकी कुल संपत्ति 1.2 बिलियन डॉलर से 1.4 बिलियन डॉलर के बीच होने का अनुमान है, जिससे वह अपने करियर में 1 बिलियन डॉलर से अधिक की कमाई करने वाले पहले सक्रिय टीम-स्पोर्ट एथलीट बन गए हैं।
इन जगहों से रोनाल्डो को हो रही कमाई
रोनाल्डो की अपार संपत्ति के पीछे खेल अनुबंध, खेल उत्पादों का प्रमोशन और उनके कुछ उत्पाद हैं जिनसे उन्हें रेगुलर कमाई हो रही है। इनमें से खेल से मिलने वाली कमाई में सऊदी प्रो लीग क्लब अल-नस्र के साथ उनके अनुबंध के तहत उन्हें सालाना 200 मिलियन डॉलर से अधिक का भुगतान किया जाता है। इसके साथ ही रोनाल्डो नाइकी, बाइनेंस और हबार्लाइफ जैसे ब्रांडों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी से हर साल करोड़ों डॉलर की आय हासिल कर रहे हैं। वहीं रोनाल्डो को सीआर7 ब्रांडेड कपड़े, होटल और प्रौद्योगिकी कंपनियों में निवेश से होने वाली आय भी शामिल है।
आलीशान घर और महंगी कारों के मालिक रोनाल्डो
इसके साथ ही रोलान्डो पहले से ही दुनिया भर में आलीशान घर, महंगी कारें, प्राइवेट जेट और सफल बिजनेस हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की दौलत उन्हें दुनिया की कुछ सबसे महंगी चीजों तक पहुंच देती है। 41 साल के रोनाल्डो ने एक मजबूत बिजनेस साम्राज्य भी खड़ा किया है। यह होटल, फैशन प्रोडक्ट्स, जिम और एंडोर्समेंट पार्टनरशिप के जरिए बना है। सोशल मीडिया से होने वाली कमाई के साथ मिलकर उनकी संपत्ति तेजी से बढ़ रही है।

