Close Menu
    What's Hot

    कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- शादी बराबरी का रिश्ता, सास-ससुर की देखभाल के लिए पत्नी को मजबूर नहीं किया जा सकता

    August 24, 2026

    सिर्फ 20 मिनट में पहुंचेंगे फरीदाबाद से नोएडा, पुल बनकर तैयार, फिर कहां अटकी सड़क?

    August 24, 2026

    ऋषभ पंत ने शुभमन गिल को पछाड़ा, WTC रचा इतिहास, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने | Sports

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- शादी बराबरी का रिश्ता, सास-ससुर की देखभाल के लिए पत्नी को मजबूर नहीं किया जा सकता

      August 24, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भरा, गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी

      August 24, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भरा, 15 फ्लाइट्स डायवर्ट

      August 24, 2026

      Bank Strike Alert: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, देशभर में 11 सितंबर को हो सकती है बैंकों की हड़ताल ! | National

      August 24, 2026

      Maharashtra News: अमरावती में अस्पताल के NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत, सुबह-सुबह हुआ हादसा | National

      August 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, August 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»वित्त मंत्री चीमा ने मल्टीपरपज
    पंजाब

    वित्त मंत्री चीमा ने मल्टीपरपज

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJuly 3, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और देरी समाप्त करने के लिए चयन प्रक्रिया बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज़ को सौंपी जाएगी
    • उद्योग विभाग को प्रशासनिक एवं फील्ड कैडर के पुनर्जीवन की स्वीकृति, 97 पदों पर होगी तत्काल भर्ती:
    • महत्वपूर्ण चिकित्सा स्टाफ की नियुक्ति पर राज्य सरकार प्रतिवर्ष 16 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त वित्तीय भार वहन करेगी, साथ ही ढांचागत सुधारों के भी दिए निर्देश: चीमा

    चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत 619 मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के पदों पर भर्ती तथा उद्योग विभाग के महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं फील्ड पदों के रणनीतिक पुनर्जीवन संबंधी व्यापक प्रशासनिक प्रस्तावों को औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस निर्णय का उद्देश्य जनसेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना तथा संस्थागत रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।

    यहां जारी एक प्रेस बयान में दोनों प्रशासनिक स्वीकृतियों का विस्तृत विवरण साझा करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इन कदमों का उद्देश्य पूरे पंजाब में जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना तथा औद्योगिक प्रशासन को अधिक सक्षम बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार सख्त वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए यह सुनिश्चित करेगी कि आम जनता से सीधे जुड़े आवश्यक विभागों में कर्मचारियों की कोई कमी न रहे।

    राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में इस बड़े भर्ती अभियान की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि नए स्वीकृत ढांचे के अंतर्गत मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) ग्रुप-सी के 619 रिक्त पद भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन 619 पदों में प्रत्यक्ष भर्ती तथा पदोन्नति (प्रमोशन) कोटे का संतुलित और रणनीतिक समावेश किया गया है।

    वित्त मंत्री के अनुसार, कुल 220 पद ऐसे हैं जो एक वर्ष से कम समय से रिक्त हैं, जबकि 346 पद पदोन्नति कोटे के लिए आरक्षित किए गए हैं, ताकि प्रशिक्षित दाई (ट्रेंड दाई) कैडर के पात्र कर्मचारियों को मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के रूप में पदोन्नत किया जा सके।

    उन्होंने आगे बताया कि प्रत्यक्ष भर्ती के 53 पद, जो एक वर्ष से अधिक समय से रिक्त थे और वित्त विभाग के 6 जून 2019 के दिशा-निर्देशों के अनुसार समाप्त कर दिए गए थे, उन्हें मंत्रिमंडल की आवश्यक स्वीकृति प्राप्त कर औपचारिक तौर पर पुनः बहाल किया जाएगा।

    वित्त मंत्री चीमा ने कहा, “इस पहल के तहत स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति ‘पंजाब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तकनीकी (ग्रुप-सी) सेवा (प्रथम संशोधन) नियम, 2025’ के अनुसार लेवल-3 के 21,700 से 69,100 रुपये के वेतनमान में की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने इन 619 पदों को पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के अधिकार क्षेत्र से बाहर रखने का निर्णय लिया है। इसके स्थान पर पूरी भर्ती प्रक्रिया बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज़, फरीदकोट के माध्यम से संचालित की जाएगी। इस संबंध में 3 दिसंबर 2025 को अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा औपचारिक सहमति और स्वीकृति पहले ही प्रदान की जा चुकी है।”

    उन्होंने कहा कि इन पदों को भरने से परिवीक्षा अवधि (प्रोबेशन पीरियड) के दौरान राज्य सरकार पर लगभग 16.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार आएगा।

    उद्योग क्षेत्र में प्रशासनिक सुधारों का उल्लेख करते हुए वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि कार्यकुशलता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण प्रत्यक्ष भर्ती कैडरों को पुनर्जीवित करने संबंधी उद्योग विभाग के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में हुए पुनर्गठन के दौरान उद्योग विभाग ने अपनी कुल 1,728 स्वीकृत पदों में से 721 पद समर्पित (सरेंडर) कर दिए थे, जिससे विभाग की संगठनात्मक क्षमता में लगभग 42 प्रतिशत की कमी आ गई थी और ग्रुप-ए, ग्रुप-बी तथा ग्रुप-सी में केवल 825 स्वीकृत पद ही शेष रह गए थे।

    वित्त मंत्री ने कहा कि यदि कर्मचारियों की संख्या में और कटौती होती है तो इससे विभाग के कार्यों तथा जमीनी स्तर पर सेवाओं की आपूर्ति पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसलिए उद्योग विभाग को वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान अधिकतम 97 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी करने की अनुमति दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबारिश के मौसम का सबसे Romantic Song, एकतरफा प्यार की हर धड़कन को छू जाएगा
    Next Article मेरा फोकस अभी सिर्फ विश्व कप पर : रोनाल्डो
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      मुख्यमंत्री मान ने ग्रामीण युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण…

      August 24, 2026

      कांग्रेस सांसद के बयान पर पंजाब के वित्त मंत्री चीमा का पलटवार, बोले- सरकारी धन का हो रहा सही इस्तेमाल

      August 24, 2026

      पंजाब स्तन कैंसर के इलाज में मिली राहत

      August 24, 2026

      CM नायब सैनी बोले- पंजाब के मुख्यमंत्री केवल चुटकुले सुनाकर टाइम पास कर रहे हैं

      August 22, 2026

      अरविंद केजरीवाल बोले- गन्ने से इथेनॉल बनाने से 17 दिनों में चीनी 20 रुपए महंगी

      August 21, 2026

      पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव : एएसएपी ने प्रधानगी पद के लिए आदिल बराड़ को अपना उम्मीदवार घोषित किया

      August 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- शादी बराबरी का रिश्ता, सास-ससुर की देखभाल के लिए पत्नी को मजबूर नहीं किया जा सकता

      By अंकित कुमारAugust 24, 2026

      Karnataka High Court: केवल महिला होने के चलते उसकी आजादी छीनने या उसे रोकने की…

      सिर्फ 20 मिनट में पहुंचेंगे फरीदाबाद से नोएडा, पुल बनकर तैयार, फिर कहां अटकी सड़क?

      August 24, 2026

      ऋषभ पंत ने शुभमन गिल को पछाड़ा, WTC रचा इतिहास, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने | Sports

      August 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.