Delhi Weather Updates, नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में मानसून ने इसी सप्ताह दस्तक दे दी है, लेकिन अभी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली है। इसकी वजह तेज बारिश का न होना है। लेकिन भारतीय मौसम विभगा (आईएमडी) के ताजा अपडेट के मुताबिक उत्तर भारत के अन्य राज्यों की तरह दिल्ली में भी मौसम जल्द करवट लेने वाला है और राजधानी वासियों को जल्द गर्मी से राहत मिलेगी। (Delhi Weather Updates)
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: पीएम मोदी आज जोधपुर जाएंगे। ऐविएशन सेक्टर को देंगे बड़ी सौगात
हल्की बारिश होने का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में हल्की बारिश होने का अनुमान है। साल 2021 के बाद पहली बार मानसून देरी दिल्ली पहुंचा है। दो जून को मानसून ने राजधानी में एंट्री की है। इसी के साथ 26 वर्षों में यह 13वां मौका है जब मानसून दिल्ली में जुलाई महीने में पहुंचा है। (Delhi Weather Updates)
आज इतना रहेगा तापमान
दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन भर तापमान लगभग 33 डिग्री के आसपास रहने और हवा की गति लगभग 3.4 रहने की उम्मीद है। हवा 100 डिग्री की दिशा में चलेगी और झोंकों की गति 4.63 होगी।
सोमवार को तापमान 37 डिग्री रहने की सम्भावना
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 41 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 36 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 35 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार को 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: Mumbai Rain: मुंबई में शनिवार व रविवार के लिए भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

