
PM Modi Rajasthan Visit Live, जोधपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर हैं और जोधपुर में उन्होंने हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण कर दिया है। इसी के साभ पीएम ने संशोधित उड़ान ((उड़े देश का आम नागरिक) योजना का भी उद्घाटन किया है। के तहत अगले 10 वर्ष में क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए लगभग 28,840 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलावा सिविल एविएशन मंत्री राममोहन नायडू और अन्य मंत्री व वरिष्ठ अवसर इस मौके पर मौजूद रहे। पीएम मोदी को लगभग 23,000 वर्ग मीटर में फैले नए टर्मिनल का प्रजेंटेशन भी दिखाया गया। इस टर्मिनल में सालाना 20 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी।
Updating story
