Close Menu
    What's Hot

    Delhi-Patna Vande Bharat: दिल्ली-पटना के बीच चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा टाइम टेबल | National

    October 14, 2026

    क्या IITian बाबा की मौत हो गई और होटल में मिली लाश? बदल गया अभय सिंह ग्रेवाल का पूरा लुक, सच जानें

    October 14, 2026

    शाई होप की रिकॉर्ड सेंचुरी ने तोड़ा घमंड, कीमो पॉल के 5 विकेट ने पलटा टीम इंडिया का खेल, घर पर शर्मनाक हार | Sports

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Delhi-Patna Vande Bharat: दिल्ली-पटना के बीच चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा टाइम टेबल | National

      October 14, 2026

      SIR Row: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई ! SIR और चुनाव आयोग को लेकर उठाए सवाल | National

      October 14, 2026

      Railway Insurance: सुप्रीम कोर्ट का रेलवे को निर्देश, 27 अक्टूबर से काउंटर टिकटों पर भी मिले बीमा कवर | National

      October 14, 2026

      रेलवे ने कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, 78 दिनों के बोनस का ऐलान

      October 14, 2026

      AI का विमान हाईजैक करने की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, मचा हड़कंप

      October 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, October 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»मानसून ने पूरे देश को किया कवर
    Breaking News

    मानसून ने पूरे देश को किया कवर

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJuly 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Monsoon Update : मानसून ने पूरे देश को किया कवर
    Monsoon Update : मानसून ने पूरे देश को किया कवर

    कई राज्यों में बारिश ने बढ़ाई परेशानी, आज के लिए 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट घोषित

    Monsoon Update (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार पूरे देश को कवर कर लिया है। मानसून के एक्टिव होने से जहां पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटनाएं सामने आई तो वहीं महाराष्टÑ, गुजरात में भारी बारिश से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। वहीं उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में फिलहाल मानसून इतना ज्यादा एक्टिव नहीं दिख रहा और दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा, पंजाब में अभी अच्छी बारिश का इंतजार किया जा रहा है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पूरे देश में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।

    जम्मू-कश्मीर में फिर हुआ भूस्खलन

    जम्मू-कश्मीर में रामनगर-उधमपुर रोड पर कौघा के पास भूस्खलन (लैंडस्लाइड)से सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर और मलबा आ गया, जिसके कारण रास्ता बंद कर दिया गया। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग स्थित केदारघाटी में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से जेसीबी और उसके दो कर्मचारी नदी के तेज बहाव में फंस गए। एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर चालक और उसके सहयोगी को सुरक्षित बाहर निकाला।

    हिमाचल में नैनगार सड़क पानी में बही

    हिमाचल प्रदेश में लाहौल घाटी में उफनाए चोखंग नाले ने मूरिंग-नैनगार सड़क का करीब 200 मीटर हिस्सा बहा दिया। इससे प्रसिद्ध नीलकंठ झील यात्रा रोक दी गई है। रामपुर के गानवी खड्ड पर बना अस्थायी पुल भी बह गया, जिससे कई पंचायतों का संपर्क कट गया। कुल्लू में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने पर राफ्टिंग पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। चंबा-तीसा मार्ग भूस्खलन से कुछ समय के लिए बंद रहा, जबकि 12 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।

    इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

    मौसम विभाग ने रविवार के लिए 20 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। बारिश की चेतावनी वाले राज्यों में दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार और राजस्थान सहित पंजाब-हरियाणा भी शामिल है। 61 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। अगले चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ेगा। विभाग के अनुसार, अगले चार-पांच दिनों तक मध्य भारत में मानसून सक्रिय रहेगा।

    अच्छी फसल के लिए जरूरी है बारिश

    उत्तर भारत में एक बड़े क्षेत्रफल पर किसान धान की रोपाई करते हैं। धान के अच्छे उत्पादन के लिए ये किसान बारिश और मानसून पर निर्भर रहते हैं। इसलिए यदि जुलाई और अगस्त में अच्छी बारिश होती है तो धान के बंपर उत्पादन की उम्मीद रहती है। इसके साथ ही मानसून भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी विशेष प्रभाव डालता है। यदि मानसून अच्छा गुजरता है तो निश्चित तौर पर यह अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक परिणाम लाता है और यदि मानसून कमजोर रहता है तो इससे अर्थव्यवस्था पर भी दबाव बढ़ता है।

    ये भी पढ़ें : Ethanol fuel : पूरी तरह सुरक्षित है इथेनॉल मिश्रित ईंधन : हरदीप पुरी

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ेगा, 1 लाख 80 हजार रुपए वार्षिक आय वाले भी होंगे शामिल: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा
    Next Article मजबूत इंग्लैंड के सामने चुनौती पेश करेगा मेक्सिको
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Delhi-Patna Vande Bharat: दिल्ली-पटना के बीच चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा टाइम टेबल | National

      October 14, 2026

      SIR Row: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई ! SIR और चुनाव आयोग को लेकर उठाए सवाल | National

      October 14, 2026

      Railway Insurance: सुप्रीम कोर्ट का रेलवे को निर्देश, 27 अक्टूबर से काउंटर टिकटों पर भी मिले बीमा कवर | National

      October 14, 2026

      रेलवे ने कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, 78 दिनों के बोनस का ऐलान

      October 14, 2026

      AI का विमान हाईजैक करने की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, मचा हड़कंप

      October 14, 2026

      Jantar Mantar Protest: जेल में रहेंगे सौरव दास और आशुतोष रांका, न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जंतर-मंतर पर किया गया था गिरफ्तार | National

      October 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Delhi-Patna Vande Bharat: दिल्ली-पटना के बीच चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा टाइम टेबल | National

      By अंकित कुमारOctober 14, 2026

      रेलवे ने दिल्ली से पटना के लिए स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाने का ऐलान किया…

      क्या IITian बाबा की मौत हो गई और होटल में मिली लाश? बदल गया अभय सिंह ग्रेवाल का पूरा लुक, सच जानें

      October 14, 2026

      शाई होप की रिकॉर्ड सेंचुरी ने तोड़ा घमंड, कीमो पॉल के 5 विकेट ने पलटा टीम इंडिया का खेल, घर पर शर्मनाक हार | Sports

      October 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.