151 रन का टारगेट 17 बॉल रहते चेज किया
(द भारत ख़बर), लॉर्डस:ऑस्ट्रेलिया ने सातवीं बार विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में टीम ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। बेथ मूनी ने 49 बॉल पर 10 चौकों की मदद से 64 रन की पारी खेली। फीबी लिचफील्ड 35 बॉल पर 48 रन बनाकर आउट हुईं।
कप्तान नैट सिवर-ब्रंट ने 53 गेंदों पर 58 रन बनाए
इससे पहले इंग्लैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन बनाए थे। कप्तान नैट सिवर-ब्रंट ने नाबाद 58 रन और फ्रेया कैम्प ने नाबाद 44 रन बनाए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की।

