
कहा- मैं लव मैरिज के खिलाफ नहीं हूं
Anandiben Patel, (द भारत ख़बर), लखनऊ: यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आजकल लड़कियां पढ़ाई के दौरान ही प्रेग्नेंट हो जाती हैं और इनमें से कइयों को बच्चा भी हो जाता है। राज्यपाल ने कहा कि बाद में उन बच्चों की जिम्मेदारी सरकार पर आ जाती है। उन्होंने लड़कियों से कहा कि आपलोग ऐसा पराक्रम मत कीजिए।
दरअसल, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लखनऊ के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत में कुलाधिपति के तौर पर शामिल हुई थीं। राज्यपाल ने 62537 स्टूडेंट्स को डिग्री और 53 रिसर्चर को पीएचडी की उपाधि दी गई। कुलाधिपति ने सबकी डिग्री डिजिलॉकर पर अपलोड की।
आत्मनिर्भर होने पर शादी करें
मैं लव मैरिज के खिलाफ नहीं हूं, आप करिए लव मैरिज। आपको उनसे प्रेम है, उनको आपसे प्रेम है तो शादी करिए। लेकिन, शादी तभी करिए जब आत्मनिर्भर हो जाइए। मेरा बेटा बेंगलुरु पढ़ने गया। मैंने उससे कह दिया था कि अगर कोई लड़की पसंद आए तो बता देना, शादी करा देंगे। उसे कोई पसंद ही नहीं आई।
ये भी पढ़ें: बांकीपुर से विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर
