Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भरा, 15 फ्लाइट्स डायवर्ट

    August 24, 2026

    दो तलाक के बाद तीसरी पत्नी ने काटा पति का पेट, आंते निकालकर लिफाफे में भरी, लीवर व किडनी भी गायब

    August 24, 2026

    Delhi News: जसोला के नाले में 24 घंटे से लापता है 15 साल का मिथुन, बेटे की तलाश में गंदे नाले में उतरे पिता | Delhi

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भरा, 15 फ्लाइट्स डायवर्ट

      August 24, 2026

      Bank Strike Alert: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, देशभर में 11 सितंबर को हो सकती है बैंकों की हड़ताल ! | National

      August 24, 2026

      Maharashtra News: अमरावती में अस्पताल के NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत, सुबह-सुबह हुआ हादसा | National

      August 24, 2026

      कल एनएसए डोभाल जाएंगे बीजिंग, क्या भारत-चीन में सुलझेगा एलएसी विवाद?

      August 24, 2026

      कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की बेटी से दामाद ने मारपीट की, घर से भी निकाला, क्या है पूरा मामला?

      August 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, August 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»औंधे मुंह गिर रहे कच्चे तेल के दाम
    दुनिया

    औंधे मुंह गिर रहे कच्चे तेल के दाम

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Crude Oil Price : औंधे मुंह गिर रहे कच्चे तेल के दाम, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल
    Crude Oil Price : औंधे मुंह गिर रहे कच्चे तेल के दाम, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में 30 प्रतिशत गिरावट, 60 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती है कीमत

    Crude Oil Price (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अमेरिका और ईरान के बीच फरवरी में शुरू हुए युद्ध के बाद जैसे ही ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य बंद किया तो इसका सबसे ज्यादा असर कच्चे तेल और एलपीजी सप्लाई पर पड़ा। वहीं दूसरी तरफ ईरान ने खाड़ी देशों पर हमले किए जिससे वहां पर कच्चे तेल का उत्पादन प्रभावित हुआ।

    इन दोनों कारणों के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से वृद्धि हुई और यह 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। हालांकि अब अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हो चुका है। जिससे कच्चे तेल की कीमतों में दोबारा से गिरावट शुरू हो चुकी है। अंतरराष्टÑीय बाजार में कच्चे तेल के दाम औंधे मुंह गिर रहे हैं। हालांकि अभी भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने की ज्यादा संभावना नहीं है।

    भारतीय कंपनियां कर रहीं Crude Oil रिकवरी

    भू-राजनीतिक तनाव कम होने से ब्रेंट क्रूड ने युद्ध के दौरान हुई अपनी सारी बढ़त को गंवा दी है और इसमें 30 फीसदी की गिरावट देखी गई। हालात सामान्य होने की स्थिति में ब्रेंट क्रूड के दाम इस साल के अंत तक गिरकर 60 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकते हैं।?इस राहत से भारत की सरकारी तेल कंपनियों को घाटे की भरपाई करने में मदद मिलेगी, जिन्हें 30 जून तक 74,781 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है। सरकार भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत देने पर विचार कर सकती है।

    खाड़ी देशों में दोबारा उच्च स्तर पर पहुंचा Crude Oil उत्पादन

    सऊदी अरब पिछले हफ्ते के अंत में अपने विशाल रास तनुरा टर्मिनल से शिपमेंट को फिर से शुरू करने के बाद पिछले स्तर के करीब 90 फीसदी पर कच्चे तेल को लोड करने में कामयाब रहा। सऊदी अरब की यह वापसी उसके पड़ोसी देश संयुक्त अरब अमीरात जैसी ही है, जिसने पिछले महीने अपने तेल निर्यात को युद्ध-पूर्व स्तर यानी 39 लाख बैरल प्रतिदिन से अधिक पर बहाल कर दिया था। अनुमान है कि होर्मुज के रास्ते अब तेल आपूर्ति एक करोड़ बैरल प्रतिदिन से अधिक हो गई है। इससे बाजार में तेल की बाढ़ आ गई है। वह भी ऐसे समय जब युद्ध के समय अपनाए कई वैकल्पिक उपाय अब भी लागू हैं।

    अमेरिका-ईरान में समझौता लागू रहना जरूरी

    वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच भविष्य में भी शांति समझौता पूरी तरह से लागू रहना जरूरी है। यदि भविष्य में इन दोनों देशों में तनाव की स्थिति बनती है या फिर ईरान होर्मुज को लेकर नए आदेश जारी करता है तो कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है जिससे इसकी कीमतों में दोबारा से तेजी आ जाएगी। इससे न केवल वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसका नकारात्मक असर होगा बल्कि इससे वैश्विक विकास भी प्रभावित होगा।

    ये भी पढ़ें : Ethanol fuel : पूरी तरह सुरक्षित है इथेनॉल मिश्रित ईंधन : हरदीप पुरी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूपी की राज्यपाल बोलीं- पढ़ाई के दौरान प्रेग्नेंट हो जाती है लड़कियां, बच्चे सरकार को पालने पड़ते हैं, ऐसा पराक्रम मत कीजिए
    Next Article दिल्ली में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      कैसा है आज सोना-चांदी का हाल, जानें हरियाणा-पंजाब के ताजा दाम

      August 24, 2026

      सोना-चांदी खरीदने का बना रहे हैं प्लान? पहले जान लें हिमाचल में आज का भाव

      August 24, 2026

      सोने की कीमत में आया बड़ा उछाल? जानें 24 कैरेट का ताजा भाव, चांदी का भी पढ़ें दाम

      August 23, 2026

      FD के नियम बदले, जानें कब से हो रहा लागू, ब्याज दर में क्या बदलाव हुआ?

      August 23, 2026

      सबसे ज्यादा माइलेज वाली टॉप 8 कारें, माइलेज के साथ परफॉर्मेंस का बॉस, जानें कीमत और फीचर्स

      August 23, 2026

      नौकरी के बाद साइड बिजनेस भी करते हैं? जान लें इनकम टैक्स के नियम, नहीं तो लगेगा तगड़ा जुर्माना

      August 23, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भरा, 15 फ्लाइट्स डायवर्ट

      By अंकित कुमारAugust 24, 2026

      Weather Update: बारिश के दौरान कई इलाकों में भारी जाम की स्थिति देखी गई। यूपी…

      दो तलाक के बाद तीसरी पत्नी ने काटा पति का पेट, आंते निकालकर लिफाफे में भरी, लीवर व किडनी भी गायब

      August 24, 2026

      Delhi News: जसोला के नाले में 24 घंटे से लापता है 15 साल का मिथुन, बेटे की तलाश में गंदे नाले में उतरे पिता | Delhi

      August 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.