
ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की इजराइल को चेतावनी, कहा-अगर उसके अहम ठिकानों पर फिर हमला किया तो कड़ा जवाब दिया जाएगा
Iran US War, (द भारत ख़बर), तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने कहा, मैं अपने पिता के बेगुनाह खून का बदला जरूर लूंगा,यह ही हमारे देश की भी इच्छा है। मुजतबा ने अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद पहली बार संदेश जारी किया है। अल जजीरा के मुताबिक, मुजतबा ने अंतिम संस्कार में शामिल हुए लाखों लोगों का आभार भी जताया और अपने पिता को श्रद्धांजलि दी।
ट्रम्प बोले- मेरी हत्या की कोशिश की तो ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा
दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की तो ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा। ट्रुथ सोशल पर ट्रम्प ने लिखा कि ईरान की ओर 1000 मिसाइलें तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी।
होर्मुज पर नियंत्रण छोड़ना ईरान को मंजूर नहीं
तेहरान की यूनिवर्सिटी आॅफ एप्लाइड साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर मोस्तफा खोशचेश्म ने अल जजीरा से कहा कि होर्मुज स्ट्रेट हमेशा से ईरान के नियंत्रण में रहा है और ईरानी लोग युद्ध के बाद इस पर अपना नियंत्रण छोड़ना मंजूर नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अब अमेरिका के साथ बातचीत से ईरान को कोई फायदा नहीं दिखता, बल्कि उसे ज्यादा नुकसान हो सकता है।
कतर ने दोनों देशों से समझौते का पालन करने की अपील की
वहीं, कतर ने दोनों देशों से समझौते का पालन करने और बातचीत जारी रखने की अपील की। साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही बनाए रखने पर जोर दिया।
ये भी पढ़ें: 32 भारतीयों से भरी नाव वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास पलटी
