Close Menu
    What's Hot

    FIFA World Cup 2026 : हमने नॉर्वे को फुटबॉल जगत के नक्शे पर चमकाया : एर्लिंग हालंद

    July 12, 2026

    क्रूड की कीमतों में गिरावट, क्या सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

    July 12, 2026

    मशहूर प्लेबैक सिंगर एस जानकी के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    July 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मशहूर प्लेबैक सिंगर एस जानकी के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक

      July 12, 2026

      32 भारतीयों से भरी नाव वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास पलटी

      July 12, 2026

      महेंद्र गिरी युद्धपोत इंडियन नेवी में शामिल

      July 11, 2026

      Iran US War: मैं अपने पिता के खून का बदला जरूर लूंगा: मुजतबा खामेनेई

      July 11, 2026

      प्लेबैक सिंगर एस. जानकी का निधन

      July 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, July 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»शिकायतें बहुत हुईं, समाधान नहीं…फरीदाबाद की 5 भाई कॉलोनी में लोग बदबू और जलभराव से परेशान
    हरियाणा

    शिकायतें बहुत हुईं, समाधान नहीं…फरीदाबाद की 5 भाई कॉलोनी में लोग बदबू और जलभराव से परेशान

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फरीदाबाद: शहर की 5 भाई कॉलोनी में रहने वाले लोग इन दिनों गंदगी और गटर के पानी की समस्या से परेशान हैं. कॉलोनी की गलियों में सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है. कई जगह पानी घरों तक पहुंच रहा है और पूरे इलाके में बदबू फैली हुई है. लोगों का कहना है कि बरसात होने के बाद हालात और खराब हो जाते हैं. बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल है और रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं.

    हमारी गली का बहुत बुरा हाल है

    Local18 से बातचीत में स्थानीय निवासी चंचल बताती हैं हमारी गली का बहुत बुरा हाल है. चार गलियां पूरी तरह खराब पड़ी हैं. गटर का पानी सड़कों पर आ जाता है और कई लोगों के घरों में भी घुस रहा है. बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं. सब्जी वाला तक गली में आने से मना कर देता है. करीब 15 दिनों से यही हालत बनी हुई है…लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ.

    बदबू की वजह से बैठना भी मुश्किल

    स्थानीय निवासी सरोज बताती हैं मैं इसी 5 भाई कॉलोनी की निवासी हूं. करीब 8 दिनों से इस नरक को देख रही हूं. घर में खाना खाने का मन नहीं करता और बदबू की वजह से बैठना भी मुश्किल हो जाता है. कई बार दो-दो फीट तक पानी जमा हो जाता है. सुबह लोग जैसे-तैसे पानी निकालते हैं, लेकिन शाम तक फिर वही हाल हो जाता है. कई घरों में गटर का गंदा पानी घुस चुका है. यहां रहना बहुत मुश्किल हो गया है.

    स्थानीय निवासी शकुंतला बताती हैं यहां गली अक्सर भरी रहती है. बाहर निकलने में बहुत परेशानी होती है. नहा-धोकर घर से निकलो तो इसी गंदे पानी से होकर जाना पड़ता है. छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी परेशान हैं. कई बार फिसलने का डर भी बना रहता है.

    बरसात के दिनों में हालत और ज्यादा खराब

    स्थानीय निवासी रिचा बताती हैं मैं इसी 5 भाई कॉलोनी की निवासी हूं. हमारी गली का बहुत बुरा हाल है. कोई आसानी से घर नहीं आ सकता और ना ही हम कहीं जा सकते हैं. घर में बड़े-बुजुर्ग हैं लेकिन बदबू की वजह से बाहर बैठना भी मुश्किल हो गया है. सुबह उठते ही पूरे घर में इतनी गंदी स्मेल होती है कि सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है. बरसात के दिनों में हालत और ज्यादा खराब हो जाती है.

    कॉलोनी के लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार अपनी समस्या अधिकारियों तक पहुंचाई लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ. लोगों की मांग है कि सीवर की सफाई कराकर पानी की निकासी का इंतजाम किया जाए… ताकि उन्हें इस परेशानी से राहत मिल सके और बच्चे बिना दिक्कत स्कूल जा सकें.


    aaj ka mausam 2026 07 5c9b3f96d768e9ffee4c7d70d2dd9e0f 1200x675

    News18 न्यूजलेटर

    अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

    खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article32 भारतीयों से भरी नाव वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास पलटी
    Next Article मशहूर प्लेबैक सिंगर एस जानकी के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    पहाड़ों से मैदानों तक तबाही की बारिश, शिमला में ढही पहाड़ी, हरियाणा का बुरा हाल

    July 12, 2026

    गुरुग्राम एनकाउंटर में ढेर हुए 4 बदमाश कौन, कौन था टारगेट? नांदल गैंग की कुंडली जानिए

    July 11, 2026

    रेकी कर खड़ी की थी बारूद से भरी कार, NIA की चार्जशीट में हुए चौंकाने वाले खुलासे

    July 11, 2026

    हरियाणा में करंट ने उजाड़ा परिवार! शाहाबाद में बिजली विभाग की लापरवाही से दो भाइयों की दर्दनाक मौत

    July 11, 2026

    फरीदाबाद के मंझावली गांव में बारिश से रास्ता डूबा, यमुना पुल निर्माण से बने गड्ढे में पानी भरा, किसानो को नुकसान

    July 11, 2026

    36 गांवों का एक रास्ता, लेकिन 12 महीने पानी का कब्जा.. आखिर क्यों नहीं खत्म हो रही असावटी अंडरपास की मुसीबत?

    July 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    FIFA World Cup 2026 : हमने नॉर्वे को फुटबॉल जगत के नक्शे पर चमकाया : एर्लिंग हालंद

    By परवेश चौहानJuly 12, 2026

    FIFA World Cup 2026 : हमने नॉर्वे को फुटबॉल जगत के नक्शे पर चमकाया :…

    क्रूड की कीमतों में गिरावट, क्या सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

    July 12, 2026

    मशहूर प्लेबैक सिंगर एस जानकी के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    July 12, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.