जानिए आज क्या है 24, 22 और 18 कैरेट सोने के भाव
Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारतीय संस्कृति में आभूषणों को विशेष महत्व है। यह महत्व प्राचीन काल से चला आ रहा है और वर्तमान में भी उतना ही अहम है। भारतीय लोग हर बड़े त्योहार, शादी या फिर अन्य शगुन की रस्म में आभूषणों का आदान प्रदान करते हैं। जब बात आभूषणों की चले तो दो ही धातुएं दिमाग में आती हैं सोना और चांदी। इन दोनों का प्रचलन भारत में सबसे ज्यादा है। अगर आप भी सोने के गहने बनाने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि आने वाले दिनों में सोने के दाम बढ़ सकते हैं।
वहीं यदि आज की बात करें तो आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 147,540 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 135,923 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 111,211 प्रति 10 ग्राम है। इसके साथ यह भी ध्यान रखना होगा की भारत के हर शहर में सोने और चांदी की कीमत अलग-अलग होती है। इतना ही नहीं यह केवल सोने की कीमत है यदि आप आभूषण बनवाने जाते हैं तो आपको अलग से भी खर्च करना पड़ता है। इसमें स्थानीय टैक्स और आभूषण की बनवाई की कीमत भी वसूली जाती है।
कीमतों में वृद्धि क्यों हुई
व्यापारियों ने बताया कि डॉलर सूचकांक लगातार तीसरे सत्र में कमजोर हुआ। इससे कीमती धातुओं की अपील बढ़ी। निवेशकों ने भी कम कीमतों का लाभ उठाया। इस सप्ताह की शुरूआत में सोना एक सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि कमजोर अमेरिकी डॉलर और सौदेबाजी की खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया।
इसलिए भी प्रभावित होती हैं सोने की कीमत
भारत में सोने के रेट कई प्रमुख कारकों से प्रभावित होते हैं, जिसमें अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमतें, भारतीय रुपये और अमेरिकी डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट और स्थानीय मांग, वैश्विक राजनीतिक हालात भी सोने और चांदी की कीमतों पर विशेष प्रभाव डालते हैं।
ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : अमेरिकी हमलों से दहले ईरान के कई शहर

