Close Menu
    What's Hot

    ऐसा क्यों बोले थे डॉक्टर मनमोहन सिंह?

    July 12, 2026

    इंजीनियर ने पहले गर्लफ्रेंड को चाकुओं से गोदा, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

    July 12, 2026

    टीम इंडिया को क्लीन स्वीप से किसने बचाया, 5-0 की शर्मनाक हार थी पक्की! इंग्लैंड में बची नाक | Cricket

    July 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ऐसा क्यों बोले थे डॉक्टर मनमोहन सिंह?

      July 12, 2026

      पाकिस्तान से आ रहीं सूखी हवाओं ने बारिश रोकी

      July 12, 2026

      अमेरिका और रूस के बाद भारत की वायुसेना सबसे मजबूत

      July 12, 2026

      भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से 9,153 तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना

      July 12, 2026

      मशहूर प्लेबैक सिंगर एस जानकी के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक

      July 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, July 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»टीम इंडिया को क्लीन स्वीप से किसने बचाया, 5-0 की शर्मनाक हार थी पक्की! इंग्लैंड में बची नाक | Cricket
    खेल

    टीम इंडिया को क्लीन स्वीप से किसने बचाया, 5-0 की शर्मनाक हार थी पक्की! इंग्लैंड में बची नाक | Cricket

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    shreyas iyer and team
    भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की करारी हार मिली

    नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम का ऐसा बुरा हाल होगा किसी ने सोचा नहीं था. विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम लगातार दो सीरीज हार चुकी है. ये दोनों ही हार बेहद शर्मनाक रही. पहली सीरीज को उस आयरलैंड के दोयम दर्जे की टीम के खिलाफ आई जिसने आज तक कभी टीम इंडिया के खिलाफ एक मैच नहीं जीता था. टी20 सीरीज में टीम का पहली बार क्लीन स्वीप हुआ. इंग्लैंड के दौरे पर भी टीम का हाल ऐसा ही होना था लेकिन ऊपर वाले ने बचा लिया. 5 मैचों की सीरीज में इंग्लिश टीम ने 4-0 से जीत दर्ज की. ये नतीजा 5-0 होता लेकिन एक मुकाबला बारिश की वजह से पूरा नहींं खेला जा सका.

    भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद एक नई शुरुआत की थी. कप्तान सूर्यकुमार यादव को खराब प्रदर्शन की वजह से चयनकर्ताओं ने टीम से ही बाहर कर दिया. श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान बनाया गया लेकिन उनके नाम लगातार 6 मैच हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया. आयरलैंड के खिलाफ 2 मैच में हार के बाद इंग्लैंड की टीम ने 4 टी20 मैच में शिकस्त दी. सीरीज का नतीजा भले ही 4-0 रहा हो लेकिन ये बात सब जानते हैं मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा रहा.

    England win the fifth and final T20I by 56 runs to take the series 4-0.

    Scorecard ▶️ https://t.co/7mo5osv0MW#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/iy1b88cP4V

    — BCCI (@BCCI) July 11, 2026

    भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज में लगातार चार हार का सामना करना पड़ा. सीरीज का पहला मैच पूरा नहीं हो पाया था. दूसरे मुकाबले में गौतम गंभीर की कोचिंग वाली टीम ने 7 विकेट पर 190 रन बनाया जिसे 6 विकेट खोकर मेजबान ने हासिल किया. तीसरा मैच तो उससे भी शर्मनाक रहा. 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी भारतीय टीम महज 76 रन पर ढेर हो गई और 125 रन की हार मिली. चौथा मुकाबले में भारत ने 7 विकेट पर 158 रन बनाया. इंग्लैंड ने सिर्फ 13.5 ओवर में 1 विकेट गंवाकर इसे हासिल कर लिया. आखिरी टी20 में लाज बचाने उतरी श्रेयस अय्यर की टीम के सामने इंग्लैंड ने 257 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया. टीम इंडिया 201 रन तक ही पहुंच पाई.

    The 1st #ENGvIND T20I in Durham has been called off due to rains.

    Scorecard ▶️ https://t.co/occSMon7Q9#TeamIndia pic.twitter.com/cjIdYQcHUR

    — BCCI (@BCCI) July 1, 2026

    भारतीय टीम इस सीरीज में इंग्लैंड के सामने बेबस और लाचार नजर आई. किसी भी मुकाबले में टीम टक्कर नहीं दे पाई. पहला टी20 मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं खेला जा सका. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7 विकेट पर 189 रन बनाए थे. ये स्कोर सीरीज के बाकी मैच को देखते हुए मेजबान टीम के लिए बेहद आसान लग रहा था. अगर मुकाबला पूरा होता तो यहां भी टीम इंडिया हार जाती. बारिश ने भारतीय टीम को 5-0 की शर्मनाक क्लीन स्वीप से बचा लिया.



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान से आ रहीं सूखी हवाओं ने बारिश रोकी
    Next Article इंजीनियर ने पहले गर्लफ्रेंड को चाकुओं से गोदा, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      विश्व की टॉप चार टीमों में वर्ल्ड विजेता की जंग

      July 12, 2026

      टी20 सीरीज खत्म, रोहित शर्मा और विराट कोहली लेंगे शर्मनाक हार का बदला! देखिए ODI Series का पूरा शेड्यूल | Sports

      July 12, 2026

      जानिक सिनर या एलेक्जेंडर ज्वेरेव, कौन रचेगा इतिहास

      July 12, 2026

      FIFA World Cup 2026 : हमने नॉर्वे को फुटबॉल जगत के नक्शे पर चमकाया : एर्लिंग हालंद

      July 12, 2026

      Rohit Sharma Record: संन्यास के बाद भी टी20i में रोहित शर्मा का दबदबा, आज तक नहीं टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड | Cricket

      July 11, 2026

      इंग्लैंड ने भारत को हराया, 4-0 से जीती सीरीज

      July 11, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ऐसा क्यों बोले थे डॉक्टर मनमोहन सिंह?

      By अंकित कुमारJuly 12, 2026

      Ex PM Manmohan Singh: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त कुरैशी ने इस किताब में अपनी जिंदगी…

      इंजीनियर ने पहले गर्लफ्रेंड को चाकुओं से गोदा, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

      July 12, 2026

      टीम इंडिया को क्लीन स्वीप से किसने बचाया, 5-0 की शर्मनाक हार थी पक्की! इंग्लैंड में बची नाक | Cricket

      July 12, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.