भिवानी. हरियाणा के भिवानी के बवानीखेड़ा कस्बे में बीती रात हत्या के बदले हत्या का ख़ौफ़नाक ख़ुनी खेल खेला गया. यहाँ अपनी बीमार भाभी से अस्पताल में मिलने आए बलजीत की हत्या कर दी और उसका साथी मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि ये पुरानी रंजिश थी और बलजीत और मोनू ने 2020 में दूसरे पक्ष की एक महिला और पुरुष की हत्या की थी.
दरअसल, बीती रात बवानीखेड़ा क़स्बे में हत्या के बदले हत्या के ख़ुनी खेल ने सभी को हैरान कर दिया. चार-पांच लोगों ने वार्ड नंबर 10 निवासी बलजीत व मौनू पर जानलेवा हमला कर दिया. ये दोनों अस्पताल में अपनी भाभी से मिलने आए थे. तभी घात लगाए बैठे चार पांच लोगों ने उन पर लाठी, डंडो, छुरी और लोहे की रोड़ से मार मार कर खून से लथपथ कर दिया.
परिजनों का आरोप है कि इस खुनी वारदात के समय पुलिस और लोग खडे़-खड़े देखते रहे. किसी ने कोई मदद नहीं की. वो खुद उन्हें भिवानी अस्पताल लाए. राहुल नामक युवक ने बताया कि मामला पुराना है और आपसी रंजीश का है. लेकिन आपस में सहमति होने के बाद भी ये हमला किया गया है.
डीएसपी दलीप सिंह ने कहा कि चार पांच नामज़द लोगों ने मारपीट कर बलजीत की हत्या कर दी और मोनू को गंभीर रूप से घायल कर दिया. उन्होंने कहा कि बलजीत और मोनू साल 2020 में होली के दिन एक महिला और एक पुरुष की हत्या के आरोप में 20-20 साल की सजा काट रहे है. वो जेल से बैल पर आए थे. इब जिन पर हत्या का आरोप लगा है, पहले इन्हीं के पक्ष की बलजीत व मोनू ने हत्या की थी. डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है. जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा.
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
