रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की हुई वापसी
(द भारत ख़बर), बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच बर्मिंघम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम शुरुआत खराब रही। 39 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट पर 196 रन है। जो रूट और लियाम डॉसन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है। लियाम डॉसन ने 64 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार ने 2-2 विकेट लिए
भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार ने 2-2 विकेट लिए हैं, जबकि शिवम दुबे ने विल जैक्स (20) को आउट किया। प्रसिद्ध ने सैम करन (0) और जोस बटलर (5) को पवेलियन भेजा, गुरनूर ने बेन डकेट (43) और जैकब बेथेल (14) के विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने कप्तान हैरी ब्रूक को आउट किया।

