नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की वनडे सीरीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. हर किसी को उम्मीद थी कि जो शर्मनाक हार टीम इंडिया को मेजबान टीम के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली उसका बदला उनके सीनियर खिलाड़ी आकर लेंगे. तमाम क्रिकेट फैंन यहां तक कि इंग्लैंड की टीम समर्थक भी रोहित शर्मा और विराट कोहली की बल्लेबाजी का मचा उठाने पहुंचे थे. भारत के सामने इंग्लिश टीम ने 259 रन का लक्ष्य रखा. सबको लगा था रोहित शर्मा ओपनिंग में उतरेंगे और चौको छक्कों की बरसात होगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुई. विराट कोहली ने तो और भी ज्यादा निराश किया.
भारतीय टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान कप्तान ने टॉस जीता और बल्लेबाजी चुनी. 968 दिन के बाद वनडे में लौटे स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. विकेट सिर्फ 1 झटका लेकिन 9 ओवर में 3.44 की किफायदी इकोनॉमी से 31 रन ही दिए. प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार ने 2-2 विकेट झटके. आखिर में आकर अक्षर पटेल ने चार विकेट लेकर इंग्लैंड 258 रन पर ढेर कर दिया.
Milestone moment for #JaspritBumrah 💪
The Boom marks his much-awaited return by dismissing Harry Brook to claim his 150th ODI wicket! 🎯💥#ENGvIND 1st ODI 👉 Streaming LIVE on JioHotstar! pic.twitter.com/CCBxJyGKAn
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 14, 2026
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज 16 रन की पारी से शुरुआत करने वाले रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में भी पहले मुकाबले में सिर्फ 11 रन ही बनाए. 21 बॉल का सामना किया और सिर्फ 1 चौका लगाने में कामयाब हुए. उन्होंने सैम कुरेन की बॉल पर विरोधी टीम के कप्तान हैरी ब्रुक को कैच दे दिया. रोहित शर्मा की पिछली पारी 79 रन की थी और इंग्लैंड में अगले दो मुकाबले में वो इसे पीछे छोड़ना चाहेंगे.
Virat Kohli = GONE! ❌ pic.twitter.com/OoYriwqcYl
— England Cricket (@englandcricket) July 14, 2026
एक तरफ रोहित शर्मा ने जहां 11 रन बनाए तो विराट कोहली 10 रन तक भी नहीं पहुंच पाए. 6 बॉल खेला और महज 5 रन की पारी खेल पाए. विराट के बल्ले से एक चौका निकला. पिछली सीरीज में चोटिल होने की वजह से वो नहीं खेले थे. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खेलने के बाद विराट पहली बार किसी इंटरनेशनल मैच में खेलने उतरे थे. पहली ही पारी में वो फ्लॉप हो गए.

