Close Menu
    What's Hot

    ‘ग्राहक ही नहीं आ रहे’, क्यों सूनी पड़ी अंबाला की कपड़ा मार्केट? नहीं बचती थी पैर रखने की जगह

    July 15, 2026

    दिमाग घुमाने वाला आईसीसी 2027 वर्ल्ड कप का नया फॉर्मेट, 3 बार हो सकती है भारत और पाकिस्तान की टक्कर | Sports

    July 15, 2026

    ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 914 स्ट्रोक…

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को मिली मंजूरी, मेक इन इंडिया को बढ़ावा

      July 15, 2026

      रथ यात्रा 2026 पर मौसम का कहर! IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पुरी में भारी बारिश की चेतावनी

      July 15, 2026

      अब नहीं लेना पड़ेगा ब्लैक वाला छोटा सिलेंडर, इंस्टमार्ट की नई सुविधा, तुरंत होगी डिलीवरी

      July 15, 2026

      आईएएस बताकर युवक से शादी कर हड़पे रुपए और गहने, पति की हत्या की कोशिश का भी आरोप

      July 15, 2026

      Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर से 3 करोड़ रुपए की चोरी हुई, 14 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी की बात गलत: गोविंददेव गिरि

      July 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»यूपी से हरियाणा तक बनेगा नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ 8 घंटे में पूरा होगा 750 किमी का सफर ! 22 जिलों की बदलेगी सूरत | National
    दिल्ली

    यूपी से हरियाणा तक बनेगा नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ 8 घंटे में पूरा होगा 750 किमी का सफर ! 22 जिलों की बदलेगी सूरत | National

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gorakhpur-Panipat Expressway, Uttar Pradesh to Haryana Expressway, NHAI New Project for UP Haryana, Delhi NCR Connectivity, Panipat Greenfield Expressway, गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे, उत्तर प्रदेश से हरियाणा के लिए नया एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे से बड़ा एक्सप्रेसवे
    यूपी के गोरखपुर से हरियाणा के पानीपत तक नया एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी चल रही है।

    Gorakhpur-Panipat Greenfield Expressway: उत्तर प्रदेश से हरियाणा को जोड़ने के लिए कई सड़कें हैं, लेकिन इनसे सफर करने में लोगों को कई घंटे लग जाते हैं। अब यूपी से एक ऐसा एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी है, जो गोरखपुर को सीधे दिल्ली और हरियाणा से जोड़ेगा। यह एक्सप्रेसवे करीब 750 किलोमीटर लंबा होगा और इसका नाम गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे या गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे हो सकता है। यह प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पूर्वी उत्तर प्रदेश को पश्चिमी यूपी, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा से तेज और बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इसके पूरा होने के बाद गोरखपुर से पानीपत तक सफर करने में सिर्फ 8 घंटे का वक्त लगेगा, जबकि अभी इस सफर में करीब 12 से 14 घंटे लग जाते हैं। इससे न सिर्फ ट्रैवलिंग टाइम कम होगा, बल्कि बिजनेस, इंडस्ट्रीज और रोजगार के नए मौके भी बढ़ेंगे। पानीपत हरियाणा के प्रमुख औद्योगिक शहरों में से एक है।

    750 किलोमीटर लंबा होगा नया एक्सप्रेसवे

    इस प्रस्तावित गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई लगभग 750 किलोमीटर होगी, जो इसे उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स में शामिल करती है। इस प्रोजेक्ट को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) डेवलप कर रहा है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है और उत्तर प्रदेश के लगभग 133 गांव इस परियोजना से प्रभावित होंगे। एक्सप्रेसवे बनने के बाद क्षेत्रीय विकास के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

    गोरखपुर से दिल्ली-हरियाणा का सफर होगा आसान

    अभी गोरखपुर से दिल्ली या हरियाणा तक सड़क के जरिए पहुंचने में 12 से 14 घंटे का समय लग जाता है। कई बार ट्रैफिक की वजह से इससे ज्यादा वक्त लगता है, जिससे लोगों के लिए आवागमन मुश्किल हो जाता है। इस नए एक्सप्रेसवे के तैयार होने के बाद यही दूरी लगभग 7 से 8 घंटे में तय की जा सकेगी। तेज और सुगम यात्रा के कारण यात्रियों को राहत मिलेगी, वहीं माल परिवहन भी पहले की तुलना में ज्यादा तेज और किफायती होगा। इससे पूर्वांचल के जिलों की दिल्ली-एनसीआर से सीधी और मजबूत कनेक्टिविटी मिल जाएगी।

    ऐसा रहेगा एक्सप्रेसवे का प्रस्तावित रूट

    यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में सिद्धार्थनगर जिले के बांसी क्षेत्र से प्रवेश करेगा। इसके बाद यह संत कबीर नगर के मेहदावल, गोरखपुर सदर, कैंपियरगंज और कुशीनगर के हाटा क्षेत्र से आगे बढ़ेगा। आगे इसका मार्ग बहराइच, बलरामपुर, अयोध्या, लखनऊ, शाहजहांपुर, बदायूं, मुरादाबाद, मेरठ और शामली तक पहुंचेगा। भविष्य की योजना के तहत इसे हरियाणा के पानीपत तक जोड़ा जाएगा, जिससे दोनों राज्यों के बीच आवागमन और भी आसान हो जाएगा।

    यूपी के इन 22 जिलों को मिलेगा फायदा

    इस नए एक्सप्रेसवे का फायदा उत्तर प्रदेश के कुल 22 जिलों को मिलने की संभावना है। पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, कुशीनगर, बहराइच, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, सीतापुर और शाहजहांपुर जैसे जिले इससे जुड़ेंगे। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली भी इस कॉरिडोर का हिस्सा होंगे। इससे विभिन्न क्षेत्रों के बीच यात्रा, व्यापार और निवेश को नई गति मिलने की उम्मीद है।

    35 हजार करोड़ से बनेगा यह प्रोजेक्ट

    गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे को ग्रीनफील्ड परियोजना के रूप में विकसित किया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 35,000 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। शुरुआत में इसे 6-लेन एक्सप्रेसवे के रूप में बनाया जाएगा, जबकि भविष्य में जरूरत के अनुसार इसे 8-लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा। जानकारों का मानना है कि यह परियोजना केवल यात्रा को आसान नहीं बनाएगी, बल्कि औद्योगिक निवेश, लॉजिस्टिक्स, कृषि कारोबार और स्थानीय रोजगार को भी नई दिशा देगी, जिससे उत्तर प्रदेश और हरियाणा दोनों राज्यों की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को मिली मंजूरी, मेक इन इंडिया को बढ़ावा
    Next Article लाडोवाल टोल प्लाज़ा फिर महंगा हुआ, 4 महीनों में दूसरी बार..
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      भाजपा ने प्रभु श्रीराम के साथ विश्वासघात किया, चंदा चोरों को फांसी जरूर मिलेगी: केजरीवाल

      July 12, 2026

      दिल्ली में बारिश बनी आफत, सड़कों पर भरा पानी; मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

      July 9, 2026

      दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में आज जमकर बरसेंगे बादल, IMD का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

      July 9, 2026

      दिल्ली : पंचशील विहार में बिजली के पोल पर तारों का जाल बना खतरा, BSES से तत्काल कार्रवाई की मांग

      July 8, 2026

      तय समय से ज्यादा रुके Tenant, तो क्या मकान मालिक वसूल सकते हैं बढ़ा हुआ रेंट, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

      July 8, 2026

      दिल्ली में आज और कल बारिश, आंधी की चेतावनी

      July 8, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ‘ग्राहक ही नहीं आ रहे’, क्यों सूनी पड़ी अंबाला की कपड़ा मार्केट? नहीं बचती थी पैर रखने की जगह

      By प्रमोद रिसालियाJuly 15, 2026

      अंबाला. जुलाई का महीना आधा बीत चुका है, लेकिन मौसम का मिजाज अब भी जून…

      दिमाग घुमाने वाला आईसीसी 2027 वर्ल्ड कप का नया फॉर्मेट, 3 बार हो सकती है भारत और पाकिस्तान की टक्कर | Sports

      July 15, 2026

      ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 914 स्ट्रोक…

      July 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.