Stock Market Closed (द भारत ख़बर), मुंबई : बैंकिंग कंपनियों के शेयरों में उछाल की वजह से भारतीय शेयर बाजार बुधवार को तेजी के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 130 अंक उछलकर 77,185 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 26 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 24,078 पर बंद हुआ। बीएसई पर इटरनल के शेयर में सर्वाधिक 3.08% की तेजी दर्ज की गई, जबकि पावरग्रिड के शेयर में सबसे ज्यादा 1.80% की गिरावट देखी गई।
इन शेयरों में तेजी
इटरनल के अलावा, अल्ट्रासेमको, SBIN, बजाज फाइनैंस, इंडिगो, एशियन पेंट, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, मारुति, ICICI बैंक, अडाणी पोर्ट्स, रिलायंस, आईटीसी, बेल, टाइटन और एचसीएल टेक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए
इन शेयरों में गिरावट
ट्रेंट, कोटक बैंक, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, ऐक्सिस बैंक, TCS, हिंदुस्तान लीवर, भारती एयरटेल, बजाज फिन्सर्व, NTPC, इन्फोसिस, टाटा स्टील, एलटी और पावरग्रिड के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमतें उछली
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर 20% का टोल लगाने से इनकार कर दिया है. इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है. ब्रेंट क्रूड 0.50% की तेजी के साथ $85.23 पर ट्रेड कर रहा है.
कैपिटल गुड्स में सर्वाधिक बढ़त
बीएसई पर के सेक्टर के आधार पर इंडेक्स में, कैपिटल गुड्स 1.27% की तेजी के साथ सबसे ज्यादा बढ़त वाला इंडेक्स रहा। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, कंज्यूमर डिस्क्रिशनरी गुड्स एंड सर्विसेज, ऑयल एंड गैस और BANKEX भी बढ़त के साथ बंद हुए।

