Close Menu
    What's Hot

    134 बच्चों को मिला कानूनी रूप से सुरक्षित

    July 16, 2026

    Red Fort Closed: 15 अगस्त तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा दिल्ली का लाल किला, आखिर क्या है वजह? | Delhi

    July 16, 2026

    प्रसाद के लिए क्यों बड़ी संख्या में घंटों कतारों में लगते हैं श्रद्धालु

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      प्रसाद के लिए क्यों बड़ी संख्या में घंटों कतारों में लगते हैं श्रद्धालु

      July 16, 2026

      कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट पर साइबर अटैक, हैकर्स ने चुराया संवेदनशील डाटा

      July 16, 2026

      कल स्कूल बंद रहेंगे या खुलेंगे? रथ यात्रा और बारिश के बीच पढ़ें ये जरूरी अपडेट

      July 16, 2026

      चलती-फिरती पावरहाउस है ये ट्रेन, हाइड्रोजन से दौड़ेगी भारत की सबसे खास रेल

      July 15, 2026

      62,500 करोड़ रुपये की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को मिली मंजूरी, मेक इन इंडिया को बढ़ावा

      July 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»नालियों के पानी से बनाया घर, मजदूरी की कमाई से खड़ी की छत… शिव नगर और मुजेसर में नोटिस के बाद दहशत, 700 परिवारों की आंखों में बेघर होने का डर
    हरियाणा

    नालियों के पानी से बनाया घर, मजदूरी की कमाई से खड़ी की छत… शिव नगर और मुजेसर में नोटिस के बाद दहशत, 700 परिवारों की आंखों में बेघर होने का डर

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 16, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फरीदाबाद: पहले यह जगह लोगों की नजर में किसी काम की नहीं थी. चारों तरफ गड्ढे थे. नालियों का गंदा पानी भरा रहता था. कंपनी की राख गिरती थी. लोग बताते हैं कि यहां कदम रखना भी मुश्किल था. लेकिन जिन गरीब परिवारों के पास सिर छुपाने की कोई जगह नहीं थी उन्होंने इसी बदहाल जमीन को अपना सहारा बना लिया. किसी ने नालियों के पानी के बीच झुग्गी खड़ी की. किसी ने सिर पर ईंट और मिट्टी ढोकर जमीन को समतल किया. किसी ने मजदूरी के बाद बचाए हुए पैसों से एक-एक ईंट जोड़कर छोटी सी छत बनाई. आज वही लोग कहते हैं कि हमने अपने खून-पसीने से इस नरक जैसी जगह को रहने लायक बनाया.

    तिनका-तिनका जोड़कर बनाया आशियाना

    अब जब यह जगह बस गई, गलियां बन गईं, बच्चे बड़े हो गए और घर खड़े हो गए तब सरकार हमें उजाड़ने आ गई. गरीब की पूरी जिंदगी की कमाई दांव पर लग गई है. नोटिस मिलने के बाद हर घर में सन्नाटा पसरा है. किसी की आंखों में आंसू हैं तो किसी के चेहरे पर भविष्य की चिंता साफ दिखाई दे रही है. लोग कहते हैं कि अब अगर यह छत भी चली गई तो सिर छुपाने के लिए कहीं जगह नहीं बचेगी. जैसे तिनका-तिनका जोड़कर बनाया आशियाना पल भर में बिखरने वाला हो वैसे ही शिव नगर और मुजेसर के सैकड़ों परिवार इन दिनों डर और बेबसी के बीच दिन काट रहे हैं.

    अब 600 से 700 परिवारों पर बेघर होने का संकट

    फरीदाबाद के सेक्टर-22 स्थित शिव नगर और मुजेसर इलाके में सीपीडब्ल्यूडी की जमीन पर बने मकानों को खाली करने के नोटिस के बाद करीब 600 से 700 परिवारों की चिंता बढ़ गई है. लोगों के हाथों में बीपीएल कार्ड हैं, लेकिन आंखों में सिर्फ एक सवाल है कि आखिर अब जाएं तो कहां जाएं. कोई बिहार से आकर यहां बसा, कोई उत्तर प्रदेश से. किसी ने मजदूरी की… किसी ने सफाई का काम किया, किसी ने लोगों के घरों में झाड़ू-पोछा कर बच्चों का पेट पाला. सालों की मेहनत से जो छोटा सा मकान बनाया था अब उसके टूटने का डर हर परिवार को सता रहा है.

    सीपीडब्ल्यूडी की जमीन पर कार्रवाई की तैयारी

    केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता सुरेश कुमार के मुताबिक मुजेसर, सारन और सेक्टर-22 में गर्वमेंट प्रेस की करीब 6 एकड़ जमीन है. करीब 25 साल पहले गर्वमेंट प्रेस बंद होने के बाद यह जमीन सीपीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर हो गई थी. विभाग का कहना है कि जमीन पर अवैध कब्जा है. पहले भी नोटिस दिए गए थे और मामला कोर्ट तक पहुंचा था. अब कोर्ट के आदेश के बाद जमीन खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है. एसडीएम त्रिलोकचंद बताते हैं कि नियम के अनुसार लोगों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं और 26 जुलाई के बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की जाएगी. लोगों से तय समय में जगह खाली करने की अपील की गई है.

    65 वर्षीय सरोज बोलीं अब इस उम्र में कहां जाएं

    शिव नगर की बुजुर्ग निवासी सरोज बताती हैं कि मैं 65 साल की हूं और करीब 30 साल से यहां रह रही हूं. प्रशासन वाले नोटिस देकर गए हैं. उसमें लिखा है कि 26 जुलाई तक मकान खाली कर दो. उसके बाद अगर कोई सामान टूटता है तो उसकी जिम्मेदारी हमारी होगी. मैं हाथ में बीपीएल कार्ड लेकर खड़ी हूं. सरकार कहती है कि गरीबों की मदद करती है लेकिन आज हमें ही उजाड़ा जा रहा है. अब इस उम्र में कहां जाएंगे… यही समझ नहीं आ रहा.


    Sonipat Cow News 2026 07 fce613b586d154f0c850a57590a47d40 1200x675

    30 गज जमीन खरीदकर मजदूरी से बनाया आशियाना

    स्थानीय निवासी लीलावती बताती हैं कि मैं 25 साल से यहां रह रही हूं. उस समय 15 हजार रुपये देकर करीब 30 गज जमीन ली थी. फिर धीरे-धीरे ढाई लाख रुपये लगाकर मकान बनाया. यह पूरा इलाका करीब 20 फीट गहरा गड्ढा था. यहां कंपनी की राख गिरती थी. बिजली नहीं थी… पानी नहीं था. कंपनी से पानी लाकर गुजारा करते थे. कई लोगों ने तो नालियों के पानी के बीच झुग्गियां खड़ी की थीं. हम मजदूरी करके एक-एक पैसा जोड़ते गए और जैसे पैसे होते गए…वैसे-वैसे मकान बनाते गए. आज जब हमने इस जगह को रहने लायक बना दिया…तब सरकार कह रही है कि यहां से निकल जाओ. जब यह जगह नरक थी तब कोई नहीं आया. अब जब यह स्वर्ग जैसी बन गई तो हमें हटाया जा रहा है. मेरे बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं. कोई मजदूर है, कोई सफाई कर्मचारी है… कोई कोठियों में झाड़ू-पोछा करता है. हम गरीब आखिर जाएं तो कहां जाएं.

    पति नहीं रहे अब बेटी के साथ कहां जाएंगी राजकुमारी

    स्थानीय निवासी राजकुमारी बताती हैं कि मैं 56 साल की हूं और 25 साल से यहां रह रही हूं. उस समय 20 हजार रुपये में 30 गज जमीन ली थी. किसी तरह चार से पांच लाख रुपये जोड़कर मकान बनाया. मेरे पति अब इस दुनिया में नहीं हैं. यहां सिर्फ मैं और मेरी बेटी रहते हैं. नोटिस मिलने के बाद रातों की नींद उड़ गई है. समझ नहीं आ रहा कि अगर मकान टूट गया तो हम दोनों कहां जाएंगे.

    छत टूटने का डर हर परिवार को अंदर से तोड़ रहा है

    स्थानीय निवासी मलखान सिंह बताते हैं कि मुझे यहां रहते हुए करीब 26 साल हो गए हैं. मेरी उम्र अब 60 साल हो गई है. पहले 15 हजार रुपये में करीब 35 गज जमीन ली थी. फिर चार से पांच लाख रुपये खर्च करके मकान बनाया. यहां करीब 700 मकान हैं. हर परिवार ने मजदूरी करके अपना घर बनाया है. किसी ने चोरी नहीं की…किसी ने गलत काम नहीं किया. बस मेहनत की और अपने बच्चों के लिए एक छत खड़ी की. अब वही छत टूटने का डर हर परिवार को अंदर से तोड़ रहा है.

    लोगों में बढ़ी बेचैनी

    फिलहाल, 26 जुलाई की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है शिव नगर और मुजेसर के लोगों की बेचैनी भी बढ़ती जा रही है. हर घर में यही चर्चा है कि अगर बुलडोजर आया तो सिर छुपाने के लिए जगह कहां मिलेगी. जिन हाथों ने कभी नालियों के पानी के बीच झुग्गी खड़ी की थी और सालों की मेहनत से उसे पक्के मकान में बदला, आज वही हाथ अपने आशियाने को बचाने की गुहार लगा रहे हैं. उनके लिए यह सिर्फ ईंट और सीमेंट का मकान नहीं, बल्कि पूरी जिंदगी की कमाई, संघर्ष और बच्चों के भविष्य का सहारा है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleFIFA World Cup: अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में की एंट्री, मेसी का फिर दिखा जलवा, अब स्पेन से होगी खिताबी जंग | Sports
    Next Article प्रसाद के लिए क्यों बड़ी संख्या में घंटों कतारों में लगते हैं श्रद्धालु
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    यूपी में बनने जा रहा एक और एक्सप्रेसवे, गोरखपुर से पानीपत सिर्फ 8 घंटे में, 22 जिलों से होकर गुजरेगा

    July 16, 2026

    पंचकूला में 1.25 करोड़ रुपये के चिट्टे के साथ 2 सप्लायर गिरफ्तार, हिमाचल और ट्राईसिटी में करते थे सप्लाई

    July 16, 2026

    हरियाणा के CM नायब सैनी का बड़ा बयान, हाइड्रोजन ट्रेन खोलेगी ग्रीन एनर्जी और विकास के नए द्वार

    July 15, 2026

    ‘ग्राहक ही नहीं आ रहे’, क्यों सूनी पड़ी अंबाला की कपड़ा मार्केट? नहीं बचती थी पैर रखने की जगह

    July 15, 2026

    100 गज के प्लॉट पर बनेगा कितने कमरों का घर? 3 मिनट में ठेकेदार शिव कुमार से जानिए लेबर से टाइल्स तक हर खर्च

    July 15, 2026

    17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार, PM मोदी की यात्रा पर श्याम सिंह राणा का बड़ा बयान

    July 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    134 बच्चों को मिला कानूनी रूप से सुरक्षित

    By श्वेता चौहानJuly 16, 2026

    पंजाब देश का पहला राज्य, जहां प्रत्येक जिले में स्पेशलाइज्ड एडॉप्शन एजेंसी (एसएए) स्थापित: डॉ.…

    Red Fort Closed: 15 अगस्त तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा दिल्ली का लाल किला, आखिर क्या है वजह? | Delhi

    July 16, 2026

    प्रसाद के लिए क्यों बड़ी संख्या में घंटों कतारों में लगते हैं श्रद्धालु

    July 16, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.