Close Menu
    What's Hot

    IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च, टिकट बुक करना हुआ और आसान, जानिए कौन से फीचर्स मिलेंगे

    July 16, 2026

    आखिर क्यों अचानक बदल दिया गया पीएम मोदी का यात्रा रूट

    July 16, 2026

    Hydrogen Train | Hydrogen Train Route and Fare

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      आखिर क्यों अचानक बदल दिया गया पीएम मोदी का यात्रा रूट

      July 16, 2026

      क्यों 19 दिन से भूख हड़ताल पर है सोनम वांगचुक? जानें क्या है वजह?

      July 16, 2026

      प्रसाद के लिए क्यों बड़ी संख्या में घंटों कतारों में लगते हैं श्रद्धालु

      July 16, 2026

      कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट पर साइबर अटैक, हैकर्स ने चुराया संवेदनशील डाटा

      July 16, 2026

      कल स्कूल बंद रहेंगे या खुलेंगे? रथ यात्रा और बारिश के बीच पढ़ें ये जरूरी अपडेट

      July 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»आज दिल्ली में रथ यात्रा के कारण लगेगा जाम.. घर से निकलने से पहले पढें अपडेट
    दिल्ली

    आज दिल्ली में रथ यात्रा के कारण लगेगा जाम.. घर से निकलने से पहले पढें अपडेट

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Traffic Police Advisory For Jagannath Rath Yatra
    Delhi Traffic Police Advisory For Jagannath Rath Yatra

    Delhi Traffic Police Advisory For Jagannath Rath Yatra: दिल्ली में गुरुवार को आयोजित होने वाली 48वीं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के चलते दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी. श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इस दौरान अरविंदो मार्ग समेत आसपास की कई मेन सड़कों पर यातायात नियंत्रित रहेगा और कई स्थानों पर डायवर्जन लागू किए जाएंगे. ऐसे में लोगों को यात्रा से पहले अपना रूट तय करने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

    कहां से निकलेगी रथ यात्रा?

    श्री नीलाचल सेवा संघ, दिल्ली की ओर से आयोजित ये वार्षिक रथ यात्रा दोपहर 2 बजे हौज खास गांव स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से शुरू होगी. यात्रा अरविंदो मार्ग से होकर निकलेगी और शाम करीब 6:30 बजे संपन्न होने की संभावना है. आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है.

    यात्रा के दौरान दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक अरविंदो मार्ग के दोनों कैरिजवे पर आईआईटी फ्लाईओवर (आउटर रिंग रोड) से एम्स फ्लाईओवर लूप (रिंग रोड) तक ट्रैफिक नियंत्रित रहेगा. इसके अलावा इन मार्गों पर भी यातायात प्रभावित रहेगा- बलबीर सक्सेना मार्ग, चौधरी दिलीप सिंह मार्ग, चौधरी हुकुम चंद मार्ग और गौतम नगर TOD. ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने के कारण अरविंदो मार्ग और उससे जुड़े इलाकों में जाम की स्थिति बन सकती है.

    इन रास्तों से करें सफर

    एमजी रोड और महरौली से एम्स या नई दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों को अरविंदो मार्ग से बचने की सलाह दी गई है. वे अपनी मंजिल के अनुसार आउटर रिंग रोड, अगस्त क्रांति मार्ग, जेबी टीटो मार्ग या अफ्रीका एवेन्यू का उपयोग कर सकते हैं.

    वहीं, नई दिल्ली से महरौली और गुरुग्राम की ओर जाने वाले वाहन चालकों को भी रिंग रोड, अफ्रीका एवेन्यू, अगस्त क्रांति मार्ग और जेबी टीटो मार्ग से होकर जाने की सलाह दी गई है.

    यात्रियों के लिए ट्रैफिक पुलिस की सलाह

    प्रभावित मार्गों से बचें और जहां संभव हो वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.
    यात्रा के लिए दिल्ली मेट्रो को प्राथमिकता दें.
    रथ यात्रा मार्ग और आसपास की सड़कों पर वाहन पार्क न करें.
    रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, अस्पताल या अन्य जरूरी स्थानों पर जाने के लिए समय से पहले घर से निकलें.
    ट्रैफिक पुलिस द्वारा बताए गए डायवर्जन और निर्देशों का पालन करें.

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने में प्रशासन का सहयोग करें.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसपाट बंद हुआ बाजार, बैंकिंग के शेयर फिसले, IT उछले
    Next Article CM भगवंत मान बोले- मैं सत्ता के लिए नहीं, बल्कि पंजाब के लोगों की तरक्की के लिए सियासत करता हूं
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सोनम वांगचुक के ऑर्गन डैमेज का बढ़ा खतरा ! इतना गिरा वजन और शुगर लेवल, भूख हड़ताल के 19वें दिन यह बोले डॉक्टर | National

      July 16, 2026

      Red Fort Closed: 15 अगस्त तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा दिल्ली का लाल किला, आखिर क्या है वजह? | Delhi

      July 16, 2026

      दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हेड कांस्टेबल की मौत, स्पीड गन लगाते वक्त हुआ हादसा | Delhi

      July 16, 2026

      यूपी से हरियाणा तक बनेगा नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ 8 घंटे में पूरा होगा 750 किमी का सफर ! 22 जिलों की बदलेगी सूरत | National

      July 15, 2026

      भाजपा ने प्रभु श्रीराम के साथ विश्वासघात किया, चंदा चोरों को फांसी जरूर मिलेगी: केजरीवाल

      July 12, 2026

      दिल्ली में बारिश बनी आफत, सड़कों पर भरा पानी; मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

      July 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च, टिकट बुक करना हुआ और आसान, जानिए कौन से फीचर्स मिलेंगे

      By परवेश चौहानJuly 16, 2026

      IRCTC new website : टिकट बुक करते समय यात्रियों को होने वाली समस्याओं को दूर…

      आखिर क्यों अचानक बदल दिया गया पीएम मोदी का यात्रा रूट

      July 16, 2026

      Hydrogen Train | Hydrogen Train Route and Fare

      July 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.