Close Menu
    What's Hot

    MLC में निकोलस पूरन का तूफान, 321 का स्ट्राइक रेट…13 छक्के जड़ तोड़ा सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड | Sports

    July 16, 2026

    PM मोदी दौरे के लिए मोहाली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

    July 16, 2026

    जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, 1 की मौत, पहले दिन की यात्रा रूकी, कल फिर से शुरू होगी

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, 1 की मौत, पहले दिन की यात्रा रूकी, कल फिर से शुरू होगी

      July 16, 2026

      आखिर क्यों अचानक बदल दिया गया पीएम मोदी का यात्रा रूट

      July 16, 2026

      क्यों 19 दिन से भूख हड़ताल पर है सोनम वांगचुक? जानें क्या है वजह?

      July 16, 2026

      प्रसाद के लिए क्यों बड़ी संख्या में घंटों कतारों में लगते हैं श्रद्धालु

      July 16, 2026

      कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट पर साइबर अटैक, हैकर्स ने चुराया संवेदनशील डाटा

      July 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»21 छ्क्के और 17 चौके…टूटा टी20 में सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड, स्टीव स्मिथ और गॉस ने रचा इतिहास | Sports
    खेल

    21 छ्क्के और 17 चौके…टूटा टी20 में सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड, स्टीव स्मिथ और गॉस ने रचा इतिहास | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    highest successful chase
    टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड ध्वस्त

     

    नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में बनाया गया सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड अब टूट चुका है. मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वॉशिंगटन फ्रीडम ने टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा सफल रन चेज कर इतिहास रच दिया. कप्तान स्टीव स्मिथ और विकेटकीपर बल्लेबाज एंड्रीस गॉस की विस्फोटक पारियों की बदौलत टीम ने 267 रन का विशाल लक्ष्य सिर्फ 18.4 ओवर में हासिल किया. डिफेंडिंग चैंपियन एमआई न्यूयॉर्क को छह विकेट से हरा टूर्नामेंट से बाहर कर दिया.

    एमआई न्यूयॉर्क ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन ने सिर्फ 31 गेंद में शतक जड़कर MLC इतिहास का सबसे तेज शतक बनाया. उनकी इस पारी के दम पर टीम ने 9 विकेट पर 266 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. हालांकि इतना बड़ा स्कोर भी जीत के लिए काफी साबित नहीं हुआ.

    267 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वॉशिंगटन फ्रीडम की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने महज 10 रन पर दो विकेट गंवा दिए. इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ और एंड्रीस गॉस ने तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 89 गेंद में 241 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर मैच का पूरा रुख बदल दिया. गॉस ने 52 गेंद में 132 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 12 छक्के शामिल रहे. उन्हें शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं कप्तान स्टीव स्मिथ ने 48 गेंद में नाबाद 110 रन बनाकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई.

    इस जीत के साथ वॉशिंगटन फ्रीडम ने टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज़ पूरा कर लिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम था, जिसने IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रन का लक्ष्य हासिल किया था.

    टी20 क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज

    वॉशिंगटन फ्रीडम: 270/4 बनाम एमआई न्यूयॉर्क (2026)
    पंजाब किंग्स: 265/4 बनाम दिल्ली कैपिटल्स (2026)
    पंजाब किंग्स: 262/2 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (2024)
    दक्षिण अफ्रीका: 259/4 बनाम वेस्टइंडीज (2023)
    ब्रिस्बेन हीट: 258/2 बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स (2025)

    वॉशिंगटन फ्रीडम की यह जीत टी20 क्रिकेट के इतिहास की सबसे यादगार जीतों में शामिल हो गई है। निकोलस पूरन के तूफानी शतक के बावजूद स्टीव स्मिथ और एंड्रीस गॉस की रिकॉर्ड साझेदारी ने मुकाबले का नतीजा पूरी तरह बदल दिया।

    Previous articleJagannath Rath Yatra: जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, 1 की मौत
    Next articleIran US War: डीजीएमए ने होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविकों की तैनाती रोकी

    Viplove Kumar

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च, टिकट बुक करना हुआ और आसान, जानिए कौन से फीचर्स मिलेंगे
    Next Article EPFO ने 34 करोड़ खातों में क्रेडिट किया इंट्रेस्ट, जानें कितना बढ़ा आपका फंड, ऐसे करें चेक
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      MLC में निकोलस पूरन का तूफान, 321 का स्ट्राइक रेट…13 छक्के जड़ तोड़ा सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड | Sports

      July 16, 2026

      Virat Kohli Record: आज लगभग आधा दर्जन रिकॉर्ड तोड़ डालेंगे विराट कोहली! दूसरे वनडे में इंग्लैंड की खैर नहीं | Sports

      July 16, 2026

      4341 दिन बाद उतरेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली! 9 नए खिलाड़ी शामिल, कार्डिफ ODI में बदल गई पूरी प्लेइंग XI | Sports

      July 16, 2026

      FIFA World Cup: अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में की एंट्री, मेसी का फिर दिखा जलवा, अब स्पेन से होगी खिताबी जंग | Sports

      July 16, 2026

      सबसे ज्यादा वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाला दिग्गज कौन? सचिन तेंदुलकर या फिर पाकिस्तानी धुरंधर | Sports

      July 16, 2026

      क्या भारत-पाकिस्तान के मुकाबलों के लिए बदला गया वर्ल्ड कप 2027 का फॉर्मेट? ICC के नए प्रारूप पर उठे सवाल | Sports

      July 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      MLC में निकोलस पूरन का तूफान, 321 का स्ट्राइक रेट…13 छक्के जड़ तोड़ा सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड | Sports

      By परवेश चौहानJuly 16, 2026

      निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट में जमाया सबसे तेज शतक नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर…

      PM मोदी दौरे के लिए मोहाली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

      July 16, 2026

      जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, 1 की मौत, पहले दिन की यात्रा रूकी, कल फिर से शुरू होगी

      July 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.