EPFO interest Credit : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्यों के लिए बड़ी खुशखबरी है। EPFO ने सदस्यों के खाते में सालाना इंट्रेस्ट क्रेडिट कर दिया है। सदस्यों को इस साल 8.25% का इंट्रेस्ट दिया गया है। लेबर मिनिस्टर मनसुख मंडाविया ने हाल ही में घोषणा की थी कि 34 करोड़ PF खातों में इंट्रेस्ट की रकम जुलाई महीने के मध्य में डाल दी जाएगी।
पहली बार 15 जुलाई से पहले मिला इंट्रेस्ट
EPFO के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब अकाउंट होल्डर्स के खातों में इंट्रेस्ट 15 जुलाई से पहले डाली गई है। इससे पहले इंट्रेस्ट क्रेडिट करने की प्रक्रिया सितंबर से लेकर नवंबर कर चलती रहती थी। एस कदम को EPFO की प्रक्रिया में एक सुधार के तौर पर देखा जा रहा है।
नए आईटी सिस्टम से हुआ संभव
EPFO के एक अधिकारी ने बताया कि आईटी सिस्टम में सुधार के तहत 123 रीजनल डेटाबेस को सिंगल सेंट्रलाइज्ड डेटाबेस में माइग्रेट करने की वजह से इंट्रेस्ट इतने कम समय में क्रेडिट हो पाया। इससे पहले हर रीजनल ऑफिस को अपना डेटाबेस मेंटेन करना होता था, फिर वेरिफिकेशन करने के बाद इंट्रेस्ट क्रेडिट किया जाता था। यह बेहद जटिल प्रक्रिया होती थी और इसमें काफी समय लगता था।
ऐसे पता करें इंट्रेस्ट क्रेडिट हुआ या नहीं
इंट्रेस्ट क्रेडिट होने के बाद आपके EPF अकाउंट में अपडेटड बैलेंस दिखने लगता है। अकाउंट होल्डर इसे कई तरीके से देख सकते हैं।
1. EPF मेंबर पासबुक पोर्टल के जरिए
- EPFO मेंबर पासबुक पोर्टल पर जाएं।
- अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN), पासवर्ड और कैप्चा के जरिए लॉगिन करें।
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी से पुष्टि करें।
- अपडेटेड बैलेंस देखने के लिए, ”व्यू पासबुक” पर क्लिक करें और देखें कि आपके अकाउंट में इंट्रेस्ट क्रेडिट हुआ है या नहीं।
2. उमंग ऐप के जरिए
- गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से UMANG ऐप डाउनलोड करें।
- लॉगिन करके अपना UAN लिंक करें।
- ऐप्लिकेशन में आप EPF बैलेंस, कॉन्ट्रिब्यूशन, ट्रांजैक्शन और अपडेटेड पासबुक देख सकते हैं।
3. SMS के जरिए
- अगर आपका UAN ऐक्टिवेटेड है और आपके मोबाइल नंबर से लिंक है, तो बताए गए EPFO फॉर्मैट में 7738299899 पर एसएमएस भेजें।
- EPFO आपको आपके नवीनतम कॉन्ट्रिब्यूशन, उपलब्ध बैलेंस और KYC स्टेटस का विवरण भेजेगा।
4. मिस्ड कॉल के जरिए
सदस्य EPFO की मिस्ड कॉल फैसिलिटी का भी सहारा ले सकते हैं। हालांकि, उसी मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल करें जो EPFO में रजिस्टर्ड हो।

