Stock Market closing : बैंकिंग और IT कंपनियों के शेयरों में गिरावट की वजह से कारोबारी सत्र के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 443 अंकों की गिरावट के साथ 77,708 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 96 अंकों की गिरावट के साथ 24,238 पर बंद हुआ। बीएसई पर 18 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि 12 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 78,151.45 का ऊपरी स्तर, जबकि 77,338 का निचला स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने 24,266 का ऊपरी स्तर, जबकि 24,135 का निचला स्तर छुआ।
इन शेयरों में रही तेजी
ट्रेंट के शेयर में सर्वाधिक 2.98% की तेजी देखी गई। इसके अलावा, पावरग्रिड, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, एसबीआईएन, अल्ट्रासेमको, एचसीएलटेक, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, एलटी, आईटीसी, टेक महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, टाइटन, इटरनल और एशियन पेंट के शेयर में तेजी देखी गई।
इन शेयरों में रही गिरावट
एक्सिस बैंक में सबसे ज्यादा 5.48% की गिरावट देखी गई। इसके अलावा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस, बीईएल, इंडिगो, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, टीसीएस, इन्फोसिस, कोटक बैंक, मारुति और एचडीएफसी बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
बीएसई पर बीएसई टॉप 10 बैंक्स के शेयरों में 1.89% की गिरावट दर्ज की गई, वहीं बीएसई 100 में 0.18% की गिरावट देखी गई। वहीं, एनएसई पर निफ्टी बैंक में 0.98% की गिरावट, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.60% की तेजी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 के शेयरों में 0.16% का उछाल देखा गया।
बैंकिंग के शेयर भरभराकार गिरे
शुक्रवार को HDFC बैंक ने जून तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं। इस तिमाही में मुनाफे के बावजद इसके शेयर में लगभग 5% की गिरावट दर्ज की गई। वहीं एक्सिस बैंक के शेयर में भी लगभग 5% और कोटक बैंक में 2% की गिरावट रही। भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक HDFC बैंक का मौजूदा वित्ता वर्ष की पहली तिमाही में एकल शुद्ध लाभ 4.98% बढ़कर 19,060 करोड़ रुपये रहा। इस अवधि में बैंक को इंट्रेस्ट से होने वाली कुल आय (NII) 6.7% बढ़कर 33,535.9 करोड़ रुपये रही। बैंक का टोटल ऐसेट्स पर नेट इंट्रेस्ट मार्जिन (NIM) 3.26% रहा, जबकि इंट्रेस्ट-अर्निंग ऐसेट्स पर 3.40% रहा।
कच्चे तेल की कीमत उछली
अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष की वजह से कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी लगातार जारी है। मध्यपूर्व में घमासान लड़ाई से सोमवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.33% की तेजी के साथ प्रति बैरल 88.39 डॉलर रही।

