Close Menu
    What's Hot

    फोन से ही लॉक और अनलॉक करें आधार बायोमेट्रिक, जानें UIDAI का आसान तरीका

    July 21, 2026

    Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

    July 21, 2026

    हरियाणाः दोस्त…दोस्त ना रहा, प्यार प्यार ना रहा! कुरुक्षेत्र में अवैध संबधों में बाधा बन रहे पति की हत्या, पत्नी और आशिक गिरफ्तार

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026

      Gurugram Viral Video: सोसाइटी में बास्केटबॉल खेल रहे थे लड़के, अचानक हुआ कुछ ऐसा, मच गई चीख-पुकार, वीडियो वायरल | गुरुग्राम

      July 21, 2026

      Farmers Protest: दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हजारों किसान, US ट्रेड डील के विरोध में करेंगे महापंचायत ! बड़े आंदोलन की चेतावनी | National

      July 21, 2026

      सोनम वांगचुक बोले- मैं अनशन जारी रखूंगा

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»पहले के सभी मुख्यमंत्री और मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे, लेकिन भगवंत मान पर एक दाग नहीं है- केजरीवाल
    पंजाब

    पहले के सभी मुख्यमंत्री और मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे, लेकिन भगवंत मान पर एक दाग नहीं है- केजरीवाल

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJuly 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    मुकेरियां : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुकेरियां में आयोजित ‘एक शाम भगवान शिव दे नाल’ भजन संध्या कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी। उन्होंने कहा कि एक अगस्त को भगवंत मान सरकार नई रजिस्ट्रेशन वाली 50 लाख महिलाओं के खाते में सम्मान राशि डालेगी। जिन्हें अभी पैसे नहीं मिले हैं, वे चिंता न करें। सभी को जुलाई से सितंबर तक तीनों महीने के पैसे मिलेंगे। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सौ फीसद ईमानदार मुख्यमंत्री हैं। तभी लोगों को मुफ्त बिजली, हजार रुपए सम्मान राशि समेत अन्य सुविधाएं दे पा रहे हैं। लोगों के लिए दिन-रात काम कर रहे भगवंत मान को दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनाना जरूरी है।

    भजन संध्या में उमडे जन सैलाब को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं को खुशखबरी देते हुए कहा कि 1 जुलाई को जब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने योजना शुरू की थी, तब 32 लाख महिलाओं के खातों में पैसे गए थे। 1 अगस्त को 50 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में पैसे जाने वाले हैं। जिन महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कर दिया है लेकिन अभी पैसे नहीं आए हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्हें जुलाई, अगस्त और सितंबर तीनों महीनों के पैसे मिलेंगे। महिलाओं के खातों में एक हजार रुपए और दलित समाज की महिलाओं के खातों में 1500 रुपए महीना भेजा जा रहा है।

    अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि आज लोगों का बिजली का बिल जीरो आ रहा है और यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि पंजाब का मुख्यमंत्री ईमानदार है। इससे पहले जितनी सरकारें आईं, उनके समय में हमेशा भ्रष्टाचार के आरोप लगते थे। लेकिन पहली बार पंजाब को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है, जिस पर, उसके परिवार पर या उसके किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा। पांचवां साल चल रहा है और बिना किसी आरोप के एक ईमानदार मुख्यमंत्री आपके लिए काम कर रहा है।

    अरविंद केजरीवाल ने तीर्थ यात्रा योजना को लेकर खुशखबरी देते हुए कहा कि अभी इसके तहत दो रूटों दरबार साहिब और आनंदपुर साहिब पर बसें चलती हैं, जिसमें आने-जाने, एसी बस, एसी होटल और खाने-पीने का सारा खर्चा सरकार देती है। 1 अगस्त से इसमें तीन नए रूट जोड़े जा रहे हैं। अब सालासर-खाटू श्याम जी, मथुरा-वृंदावन और हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए भी मुफ्त बसें जाया करेंगी। हम डेढ़ लाख यात्रियों को इन जगहों पर मुफ्त में तीर्थ यात्रा करवाने ले जाएंगे।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अमृतसर में भगवान वाल्मीकि का ऐतिहासिक मंदिर है, जहां भगवान वाल्मीकि ने रामायण लिखी, सीता माता वहां रहीं और वहीं लव-कुश का जन्म व उनकी पढ़ाई हुई। इसलिए सरकार ने तय किया है कि भगवान वाल्मीकि मंदिर के बगल में लव-कुश और माता सीता का एक बहुत ही भव्य मंदिर बनाया जाएगा। इसके अलावा, पटियाला स्थित काली माता के मंदिर को मुख्यमंत्री भगवंत मान 80 करोड़ रुपए खर्च करके बहुत ही भव्य बना रहे हैं, जो 1 अक्टूबर तक बनकर तैयार हो जाएगा।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह भजन संध्या पूरे पंजाब के 22 शहरों में करवाई जा रही है। लोग बताते हैं कि यह पहली ऐसी सरकार आई है जो सनातन धर्म के लिए जमीनी स्तर पर इतना काम कर रही है। हम लोगों के लिए काम कर रहे हैं और भगवंत मान 24 घंटे आपके लिए लगे हुए हैं, इसलिए भगवंत मान को दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबैंकिंग, IT ने उम्मीदों पर फेरा पानी, गिरावट पर बंद हुआ बाजार, HDFC 5% गिरा
    Next Article 9 विकेट गिरे थे, 9 रन की थी जरूरत, सांसे रोक देने वाले मैच में जीता न्यूजीलैंड की टीम, वेस्टइंडीज को हराया | Sports
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      मान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य मेथाडोन

      July 21, 2026

      केजरीवाल बोले- प्रधानमंत्री जी, युवाओं का गुस्सा संभालिए, ये युवा आपका अहंकार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे

      July 21, 2026

      केंद्र को 18 वर्ष बाद योजना बदलने के बजाय मनरेगा कर्मचारियों को नियमित करना चाहिए था: तरुनप्रीत सिंह सौंद

      July 21, 2026

      मोहाली की हवा में सांस लेना रोज़ाना 2.6 सिगरेट पीने के…

      July 20, 2026

      ₹319 करोड़ की मादक पदार्थों से अर्जित संपत्तियाँ ज़ब्त

      July 20, 2026

      हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया: बैंस

      July 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      फोन से ही लॉक और अनलॉक करें आधार बायोमेट्रिक, जानें UIDAI का आसान तरीका

      By परवेश चौहानJuly 21, 2026

      UIDAI New Aadhaar App: आधार कार्ड आज देश में सबसे बड़े पहचान दस्तावेजों में से…

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026

      हरियाणाः दोस्त…दोस्त ना रहा, प्यार प्यार ना रहा! कुरुक्षेत्र में अवैध संबधों में बाधा बन रहे पति की हत्या, पत्नी और आशिक गिरफ्तार

      July 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.