
पहले भी कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके एंडी बर्नहम
UK PM Andy Burnham, (द भारत ख़बर), लंदन: एंडी बर्नहैम ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गए है। ब्रिटेन में सोमवार को एंडी बर्नहैम ने नए प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। वह पिछले 10 साल में ब्रिटेन के सातवें प्रधानमंत्री बने हैं। इससे पहले ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने शुक्रवार को एंडी बर्नहम को पार्टी का नया नेता चुन लिया था। बर्नहम पहली बार 2001 में सांसद चुने गए थे।
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और गॉर्डन ब्राउन की लेबर सरकार के दौरान, उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। बर्नहैम ने देश की राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े बदलाव का वादा करते हुए कहा है कि उनकी सरकार लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं, जैसे महंगाई और खराब सार्वजनिक सेवाओं पर सबसे ज्यादा ध्यान देगी।
बिना वोटिंग नेता चुने गए एंडी बर्नहम
बर्नहम को लेबर पार्टी के 379 सांसदों का समर्थन मिला है। वे तय संख्या तक पहुंचने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे, इसलिए पार्टी के सदस्यों के बीच वोटिंग कराए बिना ही उन्हें नेता घोषित कर दिया गया। बर्नहम ने मेकरफील्ड उपचुनाव जीतकर दोबारा संसद में वापसी की थी। इस चुनाव का नतीजा 19 जून को घोषित हुआ था।
भारत यात्रा पर आ चुके हैं बर्नहैम
बर्नहैम ने भी सात वर्ष पहले मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली की अपनी यात्रा को सुखद बताया था। यह यात्रा मैनचेस्टर इंडिया पार्टनरशिप के तहत आयोजित की गई थी, जो व्यवसायों और विश्वविद्यालयों को भारत से जोड़ने के उद्देश्य से बनाई गई संस्था है। उन्होंने उस समय कहा था, ‘ग्रेटर मैनचेस्टर की अंतरराष्ट्रीय रणनीति में भारत एक प्रमुख बाजार है। यहां दोनों पक्षों के लिए व्यापक अवसर मौजूद हैं और ग्रेटर मैनचेस्टर भारत की आर्थिक विकास योजनाओं में भी सहयोग कर रहा है।
कई चुनौतियों से जूझ रहा ब्रिटेन
56 वर्षीय बर्नहैम ऐसे समय सत्ता में आए हैं, जब ब्रिटेन कई चुनौतियों से जूझ रहा है। इनमें धीमी आर्थिक वृद्धि, खराब प्रदर्शन करने वाली सार्वजनिक सेवाएं और बुनियादी सुविधाओं की समस्याएं प्रमुख हैं। सरकार संभालने के साथ ही उन्हें अपनी नई कैबिनेट का भी गठन करना है।
ये भी पढ़ें: डेंगू रोकने के लिए QDENGA वैक्सिन को मंजूरी, जानें कितना प्रभावी, किसे लेना होगा
