Close Menu
    What's Hot

    बाजार पर हावी वैश्विक अनिश्चितता, दूसरे दिन भी लाल निशान पर बंद, बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कायम

    July 21, 2026

    Ind vs Zim T20: आयरलैंड से हार के बाद जिम्बाब्वे दिखा रहा आंखे, सीरीज के पहले कप्तान सिकंदर रजा की खुली चेतावनी | Sports

    July 21, 2026

    ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026

      Gurugram Viral Video: सोसाइटी में बास्केटबॉल खेल रहे थे लड़के, अचानक हुआ कुछ ऐसा, मच गई चीख-पुकार, वीडियो वायरल | गुरुग्राम

      July 21, 2026

      Farmers Protest: दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हजारों किसान, US ट्रेड डील के विरोध में करेंगे महापंचायत ! बड़े आंदोलन की चेतावनी | National

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»पंजाब फार्मेसी अधिकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल गैंग का भंडाफोड़, 7 मास्टरमाइंड समेत 35 लोग हिरासत में
    हरियाणा

    पंजाब फार्मेसी अधिकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल गैंग का भंडाफोड़, 7 मास्टरमाइंड समेत 35 लोग हिरासत में

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 21, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Exam Paper Leak News: पंजाब में फार्मेसी अधिकारी भर्ती परीक्षा के दौरान एक बड़े हाईटेक नकल रैकेट का खुलासा हुआ है. फरीदकोट रेंज पुलिस, फिरोजपुर रेंज पुलिस और पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) विंग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए परीक्षा के दौरान सक्रिय अंतर-राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में अब तक 7 मुख्य संचालकों और 28 अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में किसी सरकारी अधिकारी की संलिप्तता या परीक्षा प्रणाली में किसी तरह की तकनीकी विफलता सामने नहीं आई है.

    परीक्षा शुरू होते ही शुरू हो गई थी हाईटेक नकल

    पुलिस के अनुसार, फार्मेसी अधिकारी भर्ती परीक्षा 19 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गई थी. परीक्षा शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद गिरोह ने हाईटेक जासूसी उपकरणों की मदद से नकल करवानी शुरू कर दी.इस पूरे रैकेट में पेन कैमरा, बैटरी से चलने वाले वायरलेस माइक्रो डिवाइस और मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया गया.परीक्षा हॉल के अंदर बैठे उम्मीदवारों तक रियल टाइम में उत्तर पहुंचाए जा रहे थे.

    ऐसे काम करता था पूरा नेटवर्क

    जांच में सामने आया कि फिरोजपुर के एक परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे रहे उम्मीदवार आयुष (रोल नंबर 426347) ने अपने छिपे हुए पेन कैमरे से प्रश्नपत्र स्कैन किया. उसने सुबह 11:10 बजे से 11:25 बजे के बीच यह पेपर व्हाट्सएप के जरिए हरियाणा के भिवानी निवासी साजन को भेज दिया.इसके बाद साजन ने प्रश्नपत्र राजस्थान के कोटपुतली-बहरोड़ निवासी दीपक को भेजा. दीपक फरीदकोट के सोसायटी नगर स्थित गुरमीत सिंह के घर में बनाए गए अस्थायी कंट्रोल रूम में मौजूद था.यहीं से मुख्य आरोपी गुरमीत सिंह और दीपक ने परीक्षा हॉल में बैठे कई उम्मीदवारों को वायरलेस उपकरणों के जरिए एक-एक सवाल के जवाब रियल टाइम में डिक्टेट किए.

    पुलिस बोली-पेपर लीक नहीं हुआ

    पंजाब पुलिस ने साफ किया है कि अब तक की जांच में कहीं भी पेपर लीक होने के सबूत नहीं मिले हैं.
    पुलिस का कहना है कि पूरा अपराध परीक्षा शुरू होने के बाद अंजाम दिया गया यानी प्रश्नपत्र पहले से बाहर नहीं गया था बल्कि परीक्षा के दौरान पेन कैमरे से स्कैन करके बाहर भेजा गया और वहीं से उत्तर वापस परीक्षा केंद्र तक पहुंचाए गए.

    मास्टरमाइंड निकला कॉलेज कर्मचारी

    प्रारंभिक जांच में इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड गुरमीत सिंह को माना गया है. गुरमीत सिंह फाजिल्का स्थित संत कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज का कर्मचारी बताया गया है.पुलिस अब उसके पूरे नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन की भी जांच कर रही है.

    पास कराने के नाम पर वसूले जाते थे लाखों रुपये

    जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह उम्मीदवारों से परीक्षा पास कराने के नाम पर 3.5 लाख रुपये से लेकर 13 लाख रुपये तक वसूल रहा था.कई अभ्यर्थियों ने रकम की गारंटी के तौर पर पोस्ट-डेटेड चेक भी गिरोह को सौंप रखे थे.पुलिस अब इन वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है.

    होटल से बांटे गए थे वायरलेस डिवाइस

    यह गिरोह पूरी तरह संगठित तरीके से काम कर रहा था. परीक्षा वाले दिन सुबह इसके सदस्य फरीदकोट-कोटकपूरा रोड स्थित एक होटल में इकट्ठा हुए.यहीं उन उम्मीदवारों को विशेष बैटरी से चलने वाले वायरलेस माइक्रो डिवाइस दिए गए थे जिन्होंने गिरोह को पैसे दिए थे. इन उपकरणों की मदद से परीक्षा हॉल के अंदर बैठे अभ्यर्थियों तक उत्तर पहुंचाए जा रहे थे.


    panipat murder 2026 07 7743eabfdd0f072eaadf13e466ccfc83 1200x675

    27 वायरलेस उपकरण बरामद

    संयुक्त पुलिस टीम ने अब तक नकल में इस्तेमाल किए गए 27 बैटरी संचालित वायरलेस उपकरण बरामद किए हैं.इन उपकरणों के जरिए उम्मीदवारों को बिना किसी शोर-शराबे के उत्तर सुनाए जा रहे थे. पुलिस का मानना है कि इस तरह के उपकरणों का इस्तेमाल पहले से योजनाबद्ध तरीके से किया गया था.

    28 उम्मीदवार हिरासत में

    फरीदकोट और फिरोजपुर के परीक्षा केंद्रों से कुल 28 उम्मीदवारों को हिरासत में लिया गया है. इनमें से 27 उम्मीदवारों को पुलिस टीमों ने मौके पर ही पकड़ लिया.इन सभी पर अवैध वायरलेस उपकरणों के इस्तेमाल का आरोप है.

    सात मुख्य संचालक गिरफ्तार

    संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने राजस्थान, हरियाणा और पंजाब से जुड़े सात मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपियों में गुरमीत सिंह, फरीदकोट (मास्टरमाइंड),मनजीत सिंह, झुंझुनू (राजस्थान)–पेपर हल करने और उत्तर डिक्टेट करने वाला,दीपक, कोटपुतली-बहरोड़ (राजस्थान)–पेपर हल करने और उत्तर डिक्टेट करने वाला,सतनाम सिंह, गुरुहरसहाय (पंजाब),बलवंत सिंह, दोधा (हरियाणा),अभियंत, भिवानी (हरियाणा),सुनील कुमार, कोटपुतली-बहरोड़ (राजस्थान)आदि शामिल हैं.पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.खासतौर पर भिवानी निवासी साजन समेत उन लोगों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है जो प्रश्नपत्र और उपकरणों के वितरण में शामिल थे.

    आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज

    पूरे मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जा रही है.पुलिस वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों और इस गिरोह से जुड़े अन्य संभावित सहयोगियों की भी जांच कर रही है.

    परीक्षा प्रणाली पर नहीं उठे सवाल

    पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब तक की जांच में किसी अधिकारी, परीक्षा केंद्र के कर्मचारी या परीक्षा प्रणाली की किसी आंतरिक विफलता का कोई सबूत नहीं मिला है.पुलिस के अनुसार परीक्षा प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी थी. यह घटना बाहरी गिरोह द्वारा हाईटेक उपकरणों की मदद से परीक्षा शुरू होने के बाद अंजाम दी गई.

    पंजाब पुलिस ने बताया बड़ी सफलता

    पंजाब पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई उसकी भ्रष्टाचार और नकल के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का उदाहरण है. उन्नत तकनीकी निगरानी और रियल टाइम इंटेलिजेंस के आधार पर की गई इस कार्रवाई से ईमानदारी से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा हुई है.पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होने तक जांच जारी रहेगी और इस मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलॉर्ड्स पर धमाका, ड्रेसिंग रूम में तनाव! रोहित-गंभीर की गर्मागर्म बहस ने सिलेक्टर्स को दिया सिरदर्द | Sports
    Next Article सोनम वांगचुक बोले- मैं अनशन जारी रखूंगा
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा के युवा आधुनिक स्किल्स से होंगे निपुण, IIT में पढ़ रहे छात्रों के लिए नई मशीनरी और उपकरण होंगे उपलब्ध

    July 21, 2026

    हरियाणाः दोस्त…दोस्त ना रहा, प्यार प्यार ना रहा! कुरुक्षेत्र में अवैध संबधों में बाधा बन रहे पति की हत्या, पत्नी और आशिक गिरफ्तार

    July 21, 2026

    सिंघु और शंभू बॉर्डर सील, अमृतसर दिल्ली NH बंद, पुलिस ने सैंकड़ों किसान हिरासत में लिए

    July 21, 2026

    हरियाणा ने बनाया बिजली खपत का नया रिकॉर्ड, 18 जुलाई को 3,135 लाख यूनिट से ज्यादा बिजली की खपत, विज ने गिनाईं उपलब्धियां

    July 21, 2026

    हरियाणा के पानीपत में किसान की हत्या, प्लास्टिक में बांधकर शव को साइकिल पर लेकर गया आरोपी, फिर जंगल में फेंका

    July 20, 2026

    ’25 साल पहले यहां आई थी’, फरीदाबाद के शिव नगर में चलेगा बुलडोजर, लोग बोले- भरी बरसात में कहां जाएंगे?

    July 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    बाजार पर हावी वैश्विक अनिश्चितता, दूसरे दिन भी लाल निशान पर बंद, बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कायम

    By परवेश चौहानJuly 21, 2026

    Stock Market closing 21 july : वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बढ़ने की वजह से कारोबारी…

    Ind vs Zim T20: आयरलैंड से हार के बाद जिम्बाब्वे दिखा रहा आंखे, सीरीज के पहले कप्तान सिकंदर रजा की खुली चेतावनी | Sports

    July 21, 2026

    ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

    July 21, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.