Close Menu
    What's Hot

    पंजाब विधानसभा में SIR के खिलाफ प्रस्ताव सर्वसम्मति….

    October 23, 2026

    अमेरिका से डिपोर्ट दोस्त ने बचपन के दोस्त का किया कत्ल, दोनों डंकी रूट से गए थे यूएस

    October 23, 2026

    Punjab News: पंजाब सरकार ने 6 IPS अधिकारियों को विशेष शक्तियां दीं

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      दिल्ली हाईकोर्ट ने नेहा बोरा को दिया झटका, याचिका खारिज, मजिस्ट्रेट को दिए निर्देश | National

      October 23, 2026

      IndiGo Flight Update: इंडिगो ने सऊदी अरब की उड़ानें फिर रद्द कीं, रियाद की फ्लाइट 31 अक्टूबर तक बंद | National

      October 23, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-NCR से पंजाब-हरियाणा तक बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार | National

      October 23, 2026

      IMD Weather Update: कहीं गर्मी तो कहीं ठंड का असर, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब से लेकर हिमाचल तक बदलेगा मौसम | National

      October 22, 2026

      France Unrest: फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों को दी सलाह | World

      October 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, October 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»बलतेज पन्नू बोले-अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला
    पंजाब

    बलतेज पन्नू बोले-अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJuly 23, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने मंगलवार को आप सरकार की मुख्यमंत्री’ तीर्थ यात्रा’ स्कीम के तहत चल रही बस पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा कि इस घटना कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंजाम दिया, जो इस जनहित पहल की बढ़ती लोकप्रियता और सफलता से बौखला गए है।

    आप नेता शमिंदर सिंह खिंडा के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम राज्य की सबसे सफल जन कल्याण योजनाओं के तौर उभरी है, जिससे लाखों लोगों को फ्री धार्मिक यात्रा करने का मौका मिल रहा है।

    कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि विपक्षी पार्टियां भगवंत मान सरकार की वेलफेयर स्कीम की सफलता बर्दाश्त नहीं हो रही हैं। जब आप सरकार सत्ता में आई थी, तो विपक्ष ने दावा किया था कि यह तीन महीने भी नहीं चलेगी। जब सरकार ने तीन महीने पूरे किए, तो उन्होंने कहा कि यह एक साल भी पूरा नहीं करेगी। आज, सरकार सफलतापूर्वक अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा कर रही है।

    बलतेज पन्नू ने यह भी इशारा किया कि जब भी मुख्यमंत्री भगवंत मान रूटीन मेडिकल चेक-अप के लिए जाते हैं, तो विपक्ष बार-बार बेबुनियाद अफवाहें फैलाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने हमेशा लोगों को गुमराह करने के लिए बेवजह के कयास लगाने की कोशिश की है।

    तीर्थ यात्रा बस पर हुए हमले का ज़िक्र करते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि अमृतसर रूरल पुलिस ने जिन दो लोगों – गुरपिंदर सिंह उर्फ लाली और बलजीत सिंह शीशा – को गिरफ्तार किया है, उनके कांग्रेस पार्टी से संबंध हैं। उन्होंने कहा कि बस पर बिना किसी उकसावे या वजह के हमला किया गया। उन्होंने कहा कि इस हमले के पीछे सिर्फ यही वजह है कि धार्मिक यात्राओं से लौटने के बाद लोग भगवंत मान सरकार की जो तारीफ करते हैं, वह कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रही है। इस स्कीम का फायदा उठाने वाला हर भक्त सरकार की तारीफ करता है, जो कांग्रेस के लिए बर्दाश्त से बाहर हो गया है।

    बलतेज पन्नू ने दावा किया कि कांग्रेस से जुड़े दो और लोगों, सनी और हरप्रीत सिंह ने पुलिस पर आरोपियों को छोड़ने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई रोकने के लिए दबाव बनाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों को किसने उकसाया था और हमले के पीछे बड़ी साजिश क्या थी।

    भगवंत मान सरकार ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी को भी ऐसे प्रोग्राम में रुकावट डालने की इजाज़त नहीं देगी जिसने लाखों पंजाबियों को रूहानी सुकून और खुशी दी है।

    इस बीच, शमिंदर सिंह खिंडा ने कहा कि 3.5 लाख से ज़्यादा श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब, माता नैना देवी जी और श्री दरबार साहिब समेत पवित्र धार्मिक जगहों पर जाकर इस स्कीम का लाभ ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सरकार हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृंदावन, खाटू श्याम और सालासर धाम के लिए भी धार्मिक यात्रा सर्विस शुरू करेगी।

    उन्होंने कहा कि पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सारी जिम्मेदारी पंजाब सरकार खुद उठाती है, जिसमें ट्रांसपोर्टेशन, रहने की जगह, खाना और दूसरे इंतज़ाम शामिल हैं। खिंडा ने कहा कि बहुत से लोग, खासकर आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों से, पैसे की तंगी की वजह से कभी इन धार्मिक जगहों पर नहीं जा पाए थे। उन्होंने कहा कि ऐसे ही लोगों की इच्छाओं को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम शुरू की गई थी। यह स्कीम शुरू से ही बिना किसी रुकावट के लगातार चल रही है और एक दिन के लिए भी नहीं रुकी है। लाखों फ़ायदा उठाने वालों के बावजूद, इंतज़ामों को लेकर एक भी शिकायत नहीं आई है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउपभोक्ता को बेचा फंगस लगा मैगी नूडल्स का पैकेट, अब देना होगा 10 हजार रुपए का मुआवजा
    Next Article 2027 WTC फाइनल के वेन्यू का ऐलान, भारत के लिए लकी रहा है ये मैदान, अंग्रेजों को धोया था | Sports
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      पंजाब विधानसभा में SIR के खिलाफ प्रस्ताव सर्वसम्मति….

      October 23, 2026

      Punjab News: पंजाब सरकार ने 6 IPS अधिकारियों को विशेष शक्तियां दीं

      October 23, 2026

      ISI के लिए जासूसी करने और जानकारी लीक करने के आरोप में…

      October 23, 2026

      विधायक कुलदीप धालीवाल बोले- भाजपा पंजाबी कलाकारों को क्यों निशाना बना रही है 

      October 23, 2026

      पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; CM मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरित

      October 23, 2026

      पंजाब सरकार ने नशे की रोकथाम के लिए 40 कॉलेजों में ‘संगत’ मानसिक स्वास्थ्य क्लब शुरू किए

      October 23, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पंजाब विधानसभा में SIR के खिलाफ प्रस्ताव सर्वसम्मति….

      By श्वेता चौहानOctober 23, 2026

      Punjab News: पंजाब विधानसभा ने ‘SIR’ (सिस्टमैटिक/स्पेसिफिक आइडेंटिफिकेशन/रजिस्ट्रेशन) के खिलाफ सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित…

      अमेरिका से डिपोर्ट दोस्त ने बचपन के दोस्त का किया कत्ल, दोनों डंकी रूट से गए थे यूएस

      October 23, 2026

      Punjab News: पंजाब सरकार ने 6 IPS अधिकारियों को विशेष शक्तियां दीं

      October 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.