Close Menu
    What's Hot

    Marriage with Older girl: उम्र से बड़ी लड़की से हुआ प्यार, किसी ने डॉक्टर को किसी ने मॉडल संग लिए फेरे | Sports

    July 27, 2026

    CM मान ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की; कहा- उनकी अद्वितीय शहादत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी

    July 27, 2026

    भारत को बड़ी कामयाबी, कारोबार के लिए फिर से खुला नाथू ला दर्रा, व्यापारियों में उत्साह

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भारत को बड़ी कामयाबी, कारोबार के लिए फिर से खुला नाथू ला दर्रा, व्यापारियों में उत्साह

      July 27, 2026

      नेपाल में भारतीय करेंसी पर लगी रोक हटी

      July 27, 2026

      IMD Weather Alert: देशभर में मानसून का कहर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जाने अपने राज्य के मौसम का हाल | National

      July 27, 2026

      सिद्धारमैया ने राजनीति से संन्यास लेने का किया ऐलान, 2028 में विधानसभा चुनाव लड़ने से भी किया इनकार, कहा- राजनीति में जब भ्रष्टाचार हावी

      July 26, 2026

      पेपर लीक पर कल लाएंगे कठोर कानून, पीएम ने वीडियो किया जारी, परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स भी गठित की

      July 26, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, July 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Punjab News: चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा जल स्रोत और खनन व भू-विज्ञान विभागों के अधिकारियों के साथ पहली मीटिंग,कहा-कामों की गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
    Breaking News

    Punjab News: चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा जल स्रोत और खनन व भू-विज्ञान विभागों के अधिकारियों के साथ पहली मीटिंग,कहा-कामों की गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाDecember 6, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Chandigarh, Punjab: पंजाब के जल स्रोत मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज जल स्रोत और खनन एवं भू-विज्ञान विभागों के समूह अधिकारियों के साथ पहली मीटिंग के दौरान निगरानी प्रणाली की और ज्यादा मज़बूती, सम्पतियों को नाजायज़ कब्ज़ों से बचाकर उनकी देखभाल और भूजल की बर्बादी रोकने की हिदायतें दीं। 

    मार्कफैड भवन के कमेटी रूम में मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए स. जौड़ामाजरा ने जहाँ विकास कामों में और ज़्यादा पारदर्शिता पर ज़ोर दिया, वहीं उन्होंने कहा कि विकास कामों समेत विभाग के उपकरणों की ख़रीद-फ़रोख़्त के समय गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

    जल स्रोत विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अधिकारी और पारदर्शिता एवं तेज़ी के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी विभाग की सम्पतियों को नाजायज़ कब्जों से मुक्त कराने और इन जायदादों की देखभाल के लिए प्रयास करें ताकि विभाग की आमदन में वृद्धि हो सके। उन्होंने महीने के अंदर-अंदर विभाग की सम्पतियों के बारे रिपोर्ट देने के निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी सम्पतियों पर कब्ज़े करने वाले किसी भी शख्स को बख़्शा नहीं जाएगा। जल स्रोत मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को नहरी विभाग के खालों पर हुए नाजायज़ कब्ज़े हटाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रस्ताव तैयार करके रबी सीज़न के दौरान ज़मीनें खाली होने पर इन खालों को फिर से चलाएं। 

    जल स्रोत मंत्री ने कहा कि विभाग की खाली पड़ी ज़मीनों को पानी रिचार्ज करने के प्रोजेक्टों के लिए इस्तेमाल किया जाये। उन्होंने कहा कि अधिकारी जल स्रोतों की सफ़ाई के काम अधिक से अधिक मनरेगा के अधीन कराना यकीनी बनाएं। मंत्री ने कहा कि नहरों, नदियाँ और खालों की सफ़ाई के कामों के लिए ठेकेदारों की ज़िम्मेदारी तय की जाए और अधिकारी ख़ुद मौके पर खड़े होकर इन कामों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि हाल ही में आए बाढ़ के दौरान ज़्यादा नुक्सान करने वाली कच्ची नदियों की लाइनिंग के प्रोजेक्टों समेत निचले पुलों को ऊपर उठाने के प्रोजैक्ट बनाऐ जाएँ ताकि पानी अविरूद ना हो। 

    कैबिनेट मंत्री ने विशेष के तौर पर कहा कि रजबाहों में रूकावट आने और ज़रूरी स्थानों पर साईफन बनाने सम्बन्धी माँगों को ख़ास ध्यान दिया जाए। 

    स. जौड़ामाजरा ने विभाग में पैंडिंग पड़े मामलों की सूची हफ्ते के अंदर-अंदर सौंपने की हिदायत करते हुए मामलों का समयबद्ध निपटारा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में विशेष के तौर पर केस पैंडिंग रखने का कारण बताया जाए। उन्होंने भविष्य में विकास कामों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की हिदायत भी की। 

    विभाग में कारगर निगरानी प्रणाली पर ज़ोर देते हुए जल स्रोत मंत्री ने कहा कि विभाग की कारगुज़ारी में और सुधार करने के लिए मोनिटरिंग सैल को मज़बूत किया जाए ताकि गुणवत्ता और पारदर्शिता यकीनी बनाई जा सके। 

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अधिकारी भूजल की बर्बादी रोकने के लिए नहरों के पानी का अधिक से अधिक प्रयोग करना यकीनी बनाएं। उन्होंने कहा कि नहरी पानी हर खेत और टेलों तक पहुँचाया जाए ताकि पंजाब में सिंचाई के लिए ट्यूबवैलों पर निर्भरता घटाई जा सके। 

    कैबिनेट मंत्री स. जौड़ामाजरा ने समूह अधिकारियों को फील्ड में जाने के सख़्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को जल स्रोत विभाग के पास से काम करवाते समय कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए और खेतों में पानी के लिए लगे मोघों का पूरा प्रयोग यकीनी बनाई जाए। 

    मीटिंग के दौरान विभाग के सचिव श्री कृष्ण कुमार ने विभाग की बनावट और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विभाग उनकी सोच को अमलीजामा पहनाने के लिए दिन-रात काम करेगा। 

    सस्ते दाम पर रेत-बजरी मुहैया कराने और ग़ैर- कानूनी माइनिंग को रोकने के लिए खनिजों की निकासी बढ़ाने की हिदायत

    खनन और भू-विज्ञान मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने विभाग के अधिकारियों के साथ अलग मीटिंग के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की सोच मुताबिक राज्य निवासियों को सस्ते दाम पर रेत-बजरी मुहैया कराने के लिए निकासी बढ़ाने सम्बन्धी योजना बनायी जाए। 

    कैबिनेट मंत्री ने ज़िला सर्वेक्षण रिपोर्टों (डी.एस.आर) में अन्य संभावित साईटों को शामिल करके और सभी माइनिंग साईटों पर कार्यवाहियां शुरू करके एवं खनिजों की निकासी को बढ़ाने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए कहा कि इस कदम के साथ बाज़ार में रेत और बजरी की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे जहाँ बाज़ार की कीमतें घटाने में मदद मिलेगी, वहीं ग़ैर-कानूनी माइनिंग पर भी नकेल डाली जा सकेगी। 

    विभाग की कुशलता बढ़ाने और जनहितैषी सेवाएं सुखद ढंग के साथ मुहैया कराने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए कैबिनेट मंत्री ने समूह ज़िला माइनिंग अफ़सरों को हिदायतें की कि वे लोगों की मुश्किलों को बिना किसी देरी के तुरंत हल करें। 

    स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने सख़्ती से कहा कि सभी ज़िला माइनिंग अफ़सर अपने फर्ज पूरी ईमानदारी के साथ निभाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्योंकि पंजाब सरकार माइनिंग सैक्टर में पारदर्शिता और नैतिक अभ्यासों को कायम रखने के लिए वचनबद्ध है, इसलिए अगर कोई भी अधिकारी या मुलाज़िम ग़ैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल पाया गया तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे। 

    मीटिंग के दौरान विभाग के डायरैक्टर श्री अभिजीत कपलिश और चीफ़ इंजीनियर (खनन) स. हरदीप सिंह महिन्दीरत्ता ने विभाग की गतिविधियों सम्बन्धी व्यापक जानकारी दी। इस मौके पर सुपरडैंट इंजीनियर और समूह ज़िला माइनिंग अफ़सर मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePunjab News:अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर विभिन्न शख्सियतों का सम्मान, दिव्यांगों के लिए आरक्षित पद भरने के लिए कार्यवाही तेज़ : डॉ. बलजीत कौर
    Next Article Punjab News:मिल्क प्लांट का मैनेजर 50,000 रुपए रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    भारत को बड़ी कामयाबी, कारोबार के लिए फिर से खुला नाथू ला दर्रा, व्यापारियों में उत्साह

    July 27, 2026

    नेपाल में भारतीय करेंसी पर लगी रोक हटी

    July 27, 2026

    IMD Weather Alert: देशभर में मानसून का कहर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जाने अपने राज्य के मौसम का हाल | National

    July 27, 2026

    सिद्धारमैया ने राजनीति से संन्यास लेने का किया ऐलान, 2028 में विधानसभा चुनाव लड़ने से भी किया इनकार, कहा- राजनीति में जब भ्रष्टाचार हावी

    July 26, 2026

    पेपर लीक पर कल लाएंगे कठोर कानून, पीएम ने वीडियो किया जारी, परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स भी गठित की

    July 26, 2026

    पंजाब में आईएसआई समर्थित बीकेआई का आतंकी गिरफ्तार, 1.3 किलो आईईडी भी बरामद

    July 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Marriage with Older girl: उम्र से बड़ी लड़की से हुआ प्यार, किसी ने डॉक्टर को किसी ने मॉडल संग लिए फेरे | Sports

    By परवेश चौहानJuly 27, 2026

    अपनी उम्र से बड़ी लड़की से शादी करने वाले भारतीय क्रिकेटर नई दिल्ली. टीम इंडिया…

    CM मान ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की; कहा- उनकी अद्वितीय शहादत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी

    July 27, 2026

    भारत को बड़ी कामयाबी, कारोबार के लिए फिर से खुला नाथू ला दर्रा, व्यापारियों में उत्साह

    July 27, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.