Close Menu
    What's Hot

    LIC के शेयर खरीदने का सुनहरा मौका, बस दो दिन बिकेंगे शेयर, जानें कब मिलेंगे

    August 4, 2026

    क्रिकेट इतिहास का सबसे बवाली मैच, अंपायर पर प्रतिबंध, पाकिस्तान का कप्तान सस्पेंड, ज्यादा रन बनाकर भी हारी टीम | Sports

    August 4, 2026

    पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित किया प्रस्ताव …

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Assam News: असम में CRPF जवान ने 2 साथियों को मारी गोली, फिर खुद भी दे दी जान, आपसी बहस के बाद हुई घटना | National

      August 4, 2026

      Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा की वजह से दिल्ली-हरिद्वार हाईवे 12 अगस्त तक रहेगा बंद, गाजियाबाद में स्कूलों की छुट्टी | Delhi

      August 4, 2026

      Supreme Court: कार में मौत का मतलब हमेशा ‘एक्सीडेंट’: सुप्रीम कोर्ट

      August 4, 2026

      Datia Upchunav Result 2026: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, जानिए कितने पढ़े-लिखे और कितनी संपत्ति के मालिक | चुनाव

      August 3, 2026

      अब ‘नौरू’ नहीं ‘नाओएरो’ कहलांएगा, दुनिया का तीसरा सबसे छोटा देश

      August 3, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, August 4
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»डाबर पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, प्रॉडक्ट पर ‘100%’ लिखना बैन, बिक्री भी रोकी
    दुनिया

    डाबर पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, प्रॉडक्ट पर ‘100%’ लिखना बैन, बिक्री भी रोकी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    FSSAI action on Dabur: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनी डाबर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले विज्ञापनों को लेकर की गई है। रेग्युलेटरी ने डाबर इंडिया को “100 प्रतिशत” का दावा करने वाले कई खाद्य उत्पादों की बिक्री रोकने का आदेश दिया है। प्राधिकरण का कहना है कि यह शब्दावली अस्पष्ट और ऐसी है, जिसे साबित नहीं किया जा सकता। साथ ही, यह उपभोक्ताओं को गुमराह भी कर सकती है।

    उपभोक्ताओं को गुमराह करने का आरोप

    FSSAI ने सोमवार को कहा कि उसके प्रतिबंध के आदेश में शहद, एप्पल साइडर विनेगर, वर्जिन नारियल तेल, तिल का तेल, गाय का घी, नारियल पानी और नारियल का दूध जैसे उत्पाद शामिल हैं, जिन पर ‘100 प्रतिशत’ होने का गुमराह करने वाला दावा किया गया था।

    इन दावों पर रोक लगाने का आदेश

    FSSAI के अनुसार, डाबर की वेबसाइट पर लिस्टेड उत्पादों पर “100 प्रतिशत प्राकृतिक”, “100 प्रतिशत शुद्ध”, “100 प्रतिशत शुद्धता की गारंटी”, “100 प्रतिशत ऑर्गेनिक” और “100 प्रतिशत टेंडर कोकोनट वॉटर” (कोमल नारियल का पानी) जैसे दावे किए गए थे। नियामक ने कहा कि ऐसे दावे ‘खाद्य सुरक्षा और मानक (विज्ञापन और दावे) नियम, 2018’ का उल्लंघन करते हैं।

    ‘कार्रवाई का मतलब प्रॉडक्ट असुरक्षित नहीं’

    इस कार्रवाई का मतलब यह नहीं है कि प्रोडक्ट मिलावटी या असुरक्षित पाए गए हैं। FSSAI की आपत्तियां उनके लेबलिंग और मार्केटिंग के तरीके से जुड़ी हैं। रेग्युलेटर ने मई 2025 में पूरी इंडस्ट्री के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें फूड बिजनेस करने वालों से कहा गया था कि वे लेबल, पैकेजिंग और प्रमोशन के सामान पर “100 प्रतिशत” जैसे दावे करने से बचें। इसमें कहा गया था कि मौजूदा नियमों में इस शब्द की कोई परिभाषा नहीं है और इससे पूरी तरह शुद्ध या बेहतर होने की गलतफहमी पैदा हो सकती है।

    FSSAI ने क्या पाया?

    FSSAI ने कहा कि डाबर हिमालयन ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर और डाबर ऑर्गेनिक हनी में जैविक भारत लोगो दिखाया जा रहा था, जबकि उसमें मान्य FSSAI ऑर्गेनेक इंडोर्समेंट नहीं था। जैविक भारत के लोगो का इस्तेमाल देश के निर्धारित जैविक मानकों वाले जैविक खाद्य पदार्थों की पहचान के लिए किया जाता है। रेग्युलेटर ने डाबर होममेड कोकोनट मिल्क पर भी सवाल उठाया जिसे ”100 प्रतिशत शुद्ध” के साथ मार्केटिंग किया जा रहा था।

    डाबर ने नहीं की थी कार्रवाई

    FSSAI ने बताया कि डाबर को पहले ही नोटिस दिया गया था कि वह उपभोक्ताओं को भ्रमित करने वाले ”100 प्रतिशत” वाले दावों का इस्तेमाल न करे, लेकिन कंपनी ने कोई संतोषजनक सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की। अब कंपनी को निर्देश दिया गया है कि नोटिस में जिन उत्पादों का जिक्र किया गया है वह उनकी बिक्री तत्काल बंद करे। कंपनी को 15 दिनों के अंदर एक्शन टेकेन रिपोर्ट भी सबमिट करने के लिए कहा गया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleAssam News: असम में CRPF जवान ने 2 साथियों को मारी गोली, फिर खुद भी दे दी जान, आपसी बहस के बाद हुई घटना | National
    Next Article पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित किया प्रस्ताव …
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      LIC के शेयर खरीदने का सुनहरा मौका, बस दो दिन बिकेंगे शेयर, जानें कब मिलेंगे

      August 4, 2026

      ट्रंप के बयान का स्टॉक मार्केट ने किया स्वागत, बाजार में जबरदस्त तेजी, कच्चा तेल धड़ाम

      August 4, 2026

      देश में Maruti और Hyundai ने बिक्री का नया कीर्तिमान गढ़ा, जीएसटी 2.0 का बड़ा फायदा, कंपनियां मालामाल

      August 3, 2026

      कच्चे तेल की कीमत में जबरदस्त गिरावट, देश में घटेगी पेट्रोल-डीजल की कीमत?

      August 3, 2026

      शेयर बाजार पर ‘ट्रंप इफेक्ट’ तेजी पर बंद हुआ बाजार, IT, बैंकिंग दोनों में उछाल

      August 3, 2026

      अनिल अंबानी पर 1,816 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज, EPFO ने कराई FIR

      August 3, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      LIC के शेयर खरीदने का सुनहरा मौका, बस दो दिन बिकेंगे शेयर, जानें कब मिलेंगे

      By परवेश चौहानAugust 4, 2026

      LIC Stake sell: केंद्र सरकार भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में अपनी हिस्सेदारी घटाने जा…

      क्रिकेट इतिहास का सबसे बवाली मैच, अंपायर पर प्रतिबंध, पाकिस्तान का कप्तान सस्पेंड, ज्यादा रन बनाकर भी हारी टीम | Sports

      August 4, 2026

      पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित किया प्रस्ताव …

      August 4, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.