Close Menu
    What's Hot

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के 105 मामले सामने आए, SIT दाखिल करेगी चार्जशीट, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

    September 23, 2026

    गुरुग्राम में PFI Innovation Center India की शुरुआत, राव नरबीर सिंह बोले- हरियाणा की नीतियों पर बढ़ा वैश्विक कंपनियों का भरोसा

    September 23, 2026

    पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा अपने समर्थकों के साथ AAP में शामिल, CM भगवंत मान ने किया स्वागत

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के 105 मामले सामने आए, SIT दाखिल करेगी चार्जशीट, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

      September 23, 2026

      नाबालिग छात्रा से हैवानियत करने वाले नंदन यादव के पैर में लगी गोली, पुलिस से हुई मुठभेड़

      September 22, 2026

      Vande Mataram Row: वंदे मातरम् के सभी छह अंतरे गाने वाले नियम पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र से मांगा जवाब | National

      September 22, 2026

      SC on Cancer Medicines: कैंसर की 2700 रुपये की दवा पर 27000 MRP? सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह दिनदहाड़े डकैती | National

      September 22, 2026

      Sharjeel Imam News: शरजील इमाम को मिली 7 दिन की अंतरिम जमानत, चचेरे भाइयों की शादी में होगा शामिल | Delhi

      September 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, September 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»फरीदाबाद के सेक्टर 56 में डंपिंग यार्ड की बदबू से लोग परेशान, बारिश ने बढ़ाई परेशानी, हवा के साथ बीमारी फैलने का खतरा
    हरियाणा

    फरीदाबाद के सेक्टर 56 में डंपिंग यार्ड की बदबू से लोग परेशान, बारिश ने बढ़ाई परेशानी, हवा के साथ बीमारी फैलने का खतरा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फरीदाबाद: फरीदाबाद में बारिश जहां लोगों को गर्मी से राहत दे रही है, वहीं सेक्टर 56 और इसके आसपास रहने वाले लोगों के लिए यही बारिश नई मुसीबत लेकर आई है. यहां डंपिंग यार्ड से आने वाली बदबू ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. लोगों का कहना है कि बारिश होते ही कूड़े से निकलने वाली दुर्गंध और ज्यादा बढ़ जाती है और हवा के साथ आसपास की कॉलोनियों और सेक्टरों तक फैल जाती है.

    हालात ऐसे हैं कि लोगों के लिए खाना पीना तो दूर की बात है, घर में सांस लेना भी मुश्किल हो गया है. लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत कर चुके हैं, रोड जाम कर चुके हैं, लेकिन आज तक सिर्फ आश्वासन मिला है. वह भी लिखित में नहीं. अब लोगों को डर है कि बरसात के मौसम में यह समस्या और ज्यादा बढ़ेगी और बीमारी का खतरा भी बढ़ सकता है.

    3 साल से है डंपिंग यार्ड

    लोकल 18 से बातचीत मेंरामनगर निवासी मीना बताती हैं कि पिछले करीब तीन साल से वह डंपिंग यार्ड की इस समस्या को झेल रहे हैं. लोगों का कहना है कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि हर बार बोलते हैं कि डंपिंग यार्ड हटा दिया जाएगा, लेकिन कब हटेगा यह कोई लिखकर नहीं देता. आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि इस समस्या का असर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक पर पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि आखिरकार लोग जिएं कैसे.  बताती हैं कि यहां बहुत गंदगी है और बच्चे बीमार पड़ रहे हैं. इस बदबू की वजह से अस्पताल जाना पड़ रहा है. जब यहां डंपिंग यार्ड बनाना था तो इस कॉलोनी को काटा क्यों गया और इस कॉलोनी को बनाया ही क्यों गया. हालत यह है कि रोटी पानी कुछ भी खाया पिया नहीं जा रहा है. सांस लेना मुश्किल हो गया है.

    धरना के बाद भी नहीं हुआ समाधान

    गीता बताती हैं 3 साल से इतनी ज्यादा बदबू आ रही है कि यहां रहना मुश्किल हो गया है. कई बार रोड जाम कर दिया, उसके बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ. गीता बताती हैं कि अगर नेताओं और प्रशासन ने जल्द इसका समाधान नहीं किया तो फिर हम खुद तय करेंगे कि कैसे समाधान होगा. बच्चों के गले में दिक्कत आ रही है. वोट देकर हम जिताते तो हैं, लेकिन बाद में हमारी सुनवाई नहीं होती है. रिंकी मिश्रा बताती हैं कि मैं 9 साल से यहां रह रही हूं. जब अधिकारियों के पास जाते हैं तो बोलते हैं कि हटा देंगे, हटा देंगे. लेकिन लिखित में लिखकर नहीं देते कि कब हटाएंगे. रिंकी मिश्रा बताती हैं कि बच्चे बीमार पड़ रहे हैं और हमारी भी तबीयत खराब है. सिर में दर्द हो रहा है इस कूड़े की वजह से. सांस लेना मुश्किल हो गया है.


    हरियाणा के रोहतक में बारिश का कहर 87292

    देव आशीष सिंह बताते हैं कि यह डंपिंग यार्ड पिछले तीन सालों से है. यहां रहने वाले लोगों के बीच कैंसर जैसी बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है. साथ में बच्चों की तबीयत खराब हो रही है. मेरा भी तबीयत खराब हो गया था. बदबू इतनी ज्यादा है कि कूलर और पंखे तक नहीं चला पाते हैं. बदबू अंदर खींच लेता है और घर के अंदर भी रहना मुश्किल हो जाता है.

    अप्रूव्ड है कॉलोनी

    विनोद कुमार शर्मा बताते हैं कि 2016 में यह कॉलोनी कटी थी. 10 साल हो गए हैं, लेकिन पिछले 3 सालों में इसको नर्क बना दिया है. यह सरकार से अप्रूव्ड कॉलोनी है. करीब 200 लोगों की रजिस्ट्री भी है. MCF का हम बिल भी भर रहे हैं और जो डेवलपमेंट चार्ज है वह भी हमने भरा है. सरकारी जितने भी प्रोसीजर हैं, सब कंप्लीट हैं. विनोद कुमार शर्मा बताते हैं कि साल 2023 में हमसे बोला गया था कि यह डंपिंग यार्ड अस्थाई है. लेकिन आज तीन साल हो गए हैं. अब बंधवाड़ी बंद हुआ तो उसका असर भी हमारे इलाके पर पड़ रहा है. यहां आसपास करीब 15370 घर हैं. एक घर में अगर पांच आदमी भी मानकर चलें तो करीब एक लाख लोगों पर इसका असर पड़ रहा है.

    यह किसी एक की परेशानी नहीं है, सबकी परेशानी है. मैं विधायक से भी कहना चाहता हूं, पार्षद से भी कहना चाहता हूं, मेयर से भी कहना चाहता हूं कि अपना वादा पूरा करो और डंपिंग यार्ड हटाओ. नौबत यह आ जाएगी कि सेक्टर 55 के पुल से नीचे आप नहीं आ पाओगे. विधायक, पार्षद, मेयर और मंत्री जी हम आपकी बहुत रिस्पेक्ट करते हैं, लेकिन 6-6 बार आपने वादा किया है कि डंपिंग यार्ड हटवा देंगे, परंतु डंपिंग यार्ड नहीं हटा.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनहीं सुधर रही OLA की सेहत, नुकसान कम हुआ तो रेवेन्यू में जबरदस्त गिरावट, 50% घटा
    Next Article Shashi Tharoor: आरएसएस की मूल विचारधारा देश को हिंदू राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाना, लेकिन भागवत के बयानों में दिख रहा बदलाव: शशि थरूर
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    गुरुग्राम में PFI Innovation Center India की शुरुआत, राव नरबीर सिंह बोले- हरियाणा की नीतियों पर बढ़ा वैश्विक कंपनियों का भरोसा

    September 23, 2026

    20 दिन, 6 बार हमला… एक ही शख्स को बार-बार क्यों काट रहा सांप? स्नेक बाइट फोबिया या सच कुछ और

    September 22, 2026

    गुरुग्राम में बिना नंबर प्लेट वाली एसयूवी जब्त, 46 हजार रुपये के 6 चालान नहीं भरे

    September 22, 2026

    जींद बाईपास चौक को मिलेगी जाम से राहत, 91.97 करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर

    September 22, 2026

    success story | painting story | business| पेंटिंग की दुनिया में कैसे बढ़ सकते हैं आगे? अंबाला की मानसी से सीखिए हुनर, एक डिजाइन से कमाए 50 हजार रुपये

    September 22, 2026

    गुरुग्राम में SPR-सोहना रोड के बीच बनेगा 900 मीटर का मिसिंग लिंक, 6 सेक्टरों को सीधी कनेक्टिविटी

    September 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के 105 मामले सामने आए, SIT दाखिल करेगी चार्जशीट, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

    By अंकित कुमारSeptember 23, 2026

    UP News: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में विशेष जांच टीम (SIT) ने…

    गुरुग्राम में PFI Innovation Center India की शुरुआत, राव नरबीर सिंह बोले- हरियाणा की नीतियों पर बढ़ा वैश्विक कंपनियों का भरोसा

    September 23, 2026

    पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा अपने समर्थकों के साथ AAP में शामिल, CM भगवंत मान ने किया स्वागत

    September 22, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.