Close Menu
    What's Hot

    Punjab News: पंजाब सरकार ने 22 अक्टूबर को विधानसभा सत्र बुलाया

    October 9, 2026

    GST काउंसिल की बैठक में सरकार का बड़ा फैसला, जीएसटी अधिकारियों के गिरफ्तारी अधिकार होंगे खत्म | business

    October 9, 2026

    UP Breaking News: जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी | Uttar Pradesh

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      UP Breaking News: जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी | Uttar Pradesh

      October 9, 2026

      Nandigram Bypoll Result 2026: नंदीग्राम उपचुनाव में BJP की बड़ी जीत, हासीरानी रथ ने कांग्रेस के मिलन प्रधान को हराया | National

      October 9, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली-एनसीआर में छाएंगे बादल ! जानें हरियाणा, पंजाब और हिमाचल का मौसम अपडेट | National

      October 9, 2026

      IIT Bombay Fire: आईआईटी बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, दो बच्चों समेत 5 लोग झुलसे | National

      October 9, 2026

      IMD Weather Update: कई राज्यों में आज बदलेगा मौसम, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में तेज हवाएं, हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश | National

      October 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, October 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»मोहाली में 29 करोड़ रुपये से स्थापित किया जाएगा “न्यूरॉन 2.0”
    पंजाब

    मोहाली में 29 करोड़ रुपये से स्थापित किया जाएगा “न्यूरॉन 2.0”

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानAugust 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • पंजाब सरकार द्वारा एस.टी.पी.आई. के साथ समझौता हस्ताक्षरित 
    • यह हब 50 स्टार्टअप्स को तैयार करने के साथ 2,000 पेशेवरों को उभरती हुई प्रौद्योगिकियों में देगा प्रशिक्षण: अमन अरोड़ा

    चंडीगढ़ : पंजाब को प्रौद्योगिकी-आधारित उद्यमिता के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में उभारने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने 29 करोड़ रुपये के निवेश से एस.टी.पी.आई. मोहाली में “स्टार्टअप पंजाब हब – न्यूरॉन 2.0” स्थापित करने के लिए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह इन्क्यूबेशन सेंटर प्रदेश के स्टार्टअप इकोसिस्टम को और मजबूत करने के लिए साइबर सुरक्षा और उन्नत प्रौद्योगिकी आधारित स्टार्टअप्स पर केंद्रित होगा।

    यहां उद्योग भवन में पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा की उपस्थिति में यह समझौता हस्ताक्षरित किया गया। इस समझौते पर निदेशक उद्योग एवं वाणिज्य-सह-पंजाब स्टार्टअप नोडल अधिकारी श्री जसप्रीत सिंह और एसटीपीआई के निदेशक श्री शैलेंद्र के. त्यागी ने हस्ताक्षर किए।

    अमन अरोड़ा ने बताया कि यह नई सुविधा ‘न्यूरॉन 1.0’ की सफलता पर आधारित है, जिसके तहत 114 स्टार्टअप्स को इन्क्यूबेट (नवीन आवश्यकताओं के अनुसार तैयार) किया गया, 158 उत्पादों और 171 प्रोटोटाइप्स के विकास में सहायता की गई, जिससे लगभग 2,700 नौकरियाँ उत्पन्न हुईं। पिछले हब में से इन्क्यूबेट किए गए स्टार्टअप्स ने 251 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त किया है, जिनका कुल मूल्यांकन 2,890 करोड़ रुपये है।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए 12 करोड़ रुपये की सैद्धांतिक स्वीकृति दी है, जबकि एसटीपीआई द्वारा 17 करोड़ रुपये का योगदान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य अगले पाँच वर्षों के दौरान कम से कम 50 स्टार्टअप्स को तैयार करना और उभरती हुई प्रौद्योगिकियों में संरचित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 2,000 पेशेवरों को प्रशिक्षित करना है। इस सुविधा के तहत पात्र स्टार्टअप्स को प्रदेश की स्टार्टअप नीति के तहत लाभ लेने के लिए ‘स्टार्टअप पंजाब’ के तहत पंजीकरण हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि न्यूरॉन 2.0 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डेटा एनालिटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) और ऑडियो-विज़ुअल ग्राफिक्स के साथ-साथ साइबर सुरक्षा को एक कोर डोमेन के रूप में शामिल किया जाएगा। इस हब में उत्पादों के विकास और परीक्षण के लिए उन्नत सुविधाओं वाली एक समर्पित साइबर सुरक्षा लैब स्थापित की जाएगी। इस सुविधा को एक व्यापक इनोवेशन प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित करने की योजना है, जो स्टार्टअप इन्क्यूबेशन, मेंटरिंग, उन्नत बुनियादी ढाँचा, कौशल विकास, उत्पादों के व्यावसायीकरण और औद्योगिक संबंधों को बढ़ावा देगा।

    अमन अरोड़ा ने कहा, “न्यूरॉन 2.0 के लिए एसटीपीआई के साथ यह साझेदारी आर्थिक विकास और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए उभरती हुई प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाने के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि हमारे मौजूदा क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा को जोड़कर, हम प्रदेश के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत कर रहे हैं और अपने युवाओं को भविष्य के अवसरों के लिए तैयार कर रहे हैं।”

    उन्होंने बताया कि एसटीपीआई इस सुविधा का संचालन और प्रबंधन करेगी, साइबर सुरक्षा लैब का रख-रखाव करेगी और आउटरीच कार्यक्रम, हैकाथॉन, बूटकैंप और इन्वेस्टर-कॉन्टैक्ट कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। कौशल विकास प्रक्रिया में फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और एक्सपर्ट-लेवल के कार्यक्रम शामिल होंगे। स्टार्टअप पंजाब स्टार्टअप आउटरीच, मेंटरिंग और इकोसिस्टम विकास में सहायता करेगा और इस हब को सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों और औद्योगिक संगठनों से जोड़ेगा। इसके साथ ही यहाँ सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों एवं कॉलेजों के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के अवसर भी प्रदान किए जाएँगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDelhi Fake CBI Raid: ‘स्पेशल 26’ फिल्म की तरह बने CBI अफसर, कारोबारी के घर पहुंचे, घंटी बजाई और फिर… | Delhi
    Next Article अब चाय पीना होगा मुश्किल, बढ़ गए गुड़-चीनी के दाम, क्या एथेनॉल है इसकी वजह?
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      Punjab News: पंजाब सरकार ने 22 अक्टूबर को विधानसभा सत्र बुलाया

      October 9, 2026

      मुख्यमंत्री मान बोले- पंजाब निवेशकों के लिए बनेगा प्राथमिकता वाला स्थान, सभी मंजूरियां सिंगल विंडो के माध्यम से

      October 9, 2026

      CM भगवंत मान बोले- सीएम कैंप ऑफिस पर सीबीआई रेड इस बात का

      October 9, 2026

      रोपड़ में नकली Google Pay स्क्रीनशॉट दिखाकर सुनार से…

      October 8, 2026

      ‘मुख्यमंत्री मावा-धियां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं…

      October 8, 2026

      पंजाब सरकार कल, 9 अक्टूबर को 19,200 सरकारी स्कूलों…

      October 8, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Punjab News: पंजाब सरकार ने 22 अक्टूबर को विधानसभा सत्र बुलाया

      By श्वेता चौहानOctober 9, 2026

      Punjab News: पंजाब सरकार ने 22 अक्टूबर को विधानसभा का नया सत्र बुलाने का फ़ैसला…

      GST काउंसिल की बैठक में सरकार का बड़ा फैसला, जीएसटी अधिकारियों के गिरफ्तारी अधिकार होंगे खत्म | business

      October 9, 2026

      UP Breaking News: जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी | Uttar Pradesh

      October 9, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.