Close Menu
    What's Hot

    पीआईएलबीएस मोहाली में एक सप्ताह में तीन सफल लिवर ट्रांसप्लांट

    August 21, 2026

    भारतीय रिजर्व बैंक के बोर्ड में शामिल हुए ISRO के पूर्व अध्यक्ष एस.सोमनाथ, रह चुके हैं दिग्गज साइंटिस्ट

    August 21, 2026

    पैलेट गन फायरिंग मामला, FIR दर्ज न होने से धरने पर बैठे राहुल गांधी, पीड़ित भी साथ

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पैलेट गन फायरिंग मामला, FIR दर्ज न होने से धरने पर बैठे राहुल गांधी, पीड़ित भी साथ

      August 21, 2026

      भोजशाला में हनुमान चालीसा का पाठ, नमाज के लिए पहुंचे मुस्लिम समाज के लोग

      August 21, 2026

      सपा नेता दिग्विजय भाटी, मोहित जाटव का आरोप- SSP अविनाश पांडे, अखिलेश गौड़ ने बर्बरता से पीटा

      August 21, 2026

      सज्जन कुमार की मौत, तिहाड़ जेल में काट रहे थे उम्रकैद की सजा, सिख दंगों में पाए गए थे दोषी

      August 21, 2026

      फर्जी डॉक्टरों की पहचान होगी आसान, सभी को एक यूनिक आईडी मिलेगी

      August 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, August 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पैलेट गन फायरिंग मामला, FIR दर्ज न होने से धरने पर बैठे राहुल गांधी, पीड़ित भी साथ
    Breaking News

    पैलेट गन फायरिंग मामला, FIR दर्ज न होने से धरने पर बैठे राहुल गांधी, पीड़ित भी साथ

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 21, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Rahul Gandhi Protest: छात्र साहिल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ केस, छात्र का आरोप पैलेट गन से आंख की रोशनी गई
    Rahul Gandhi Protest: छात्र साहिल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ केस, छात्र का आरोप पैलेट गन से आंख की रोशनी गई

    Rahul Gandhi protest (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर प्रदर्शनकारी छात्र साहिल की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया है। छात्र का आरोप है कि पैलेट गन के छर्रे लगने से उसकी आंख की रोशनी चली गई। इससे पहले राहुल गांधी केस दर्ज कराने के लिए शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे से संसद मार्ग में धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने कहा था कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होती, वे हटेंगे नहीं। राहुल के साथ प्रियंका गांधी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद और जयराम रमेश भी मौजूद थे। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्र साहिल घायल हो गए थे।

    साहिल को लगे छर्रे दिखाए

    राहुल ने साहिल को लगे छर्रे दिखाकर कहा था- पैलेट गन चलने के सबूत हैं। ये छर्रे साहिल के शरीर से निकले हैं। अगर पुलिस ने गन नहीं चलाई तो किसने चलाई है। पुलिस कह रही है कि उन्हें एफआईआर नहीं करने के ऊपर से निर्देश हैं।

    पुलिस को दी थी लिखित शिकायत

    इससे पहले साहिल लोचाव ने 14 अगस्त को अपने वकीलों के साथ दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें I/O नंबर नहीं दिया। बीते 17 अगस्त को ईमेल और फोन के जरिए भी मामले को उठाया गया, लेकिन शिकायत की कोई रिसीट नहीं दी गई और I/O नंबर भी उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके बाद, राहुल गांधी शुक्रवार को पीड़ित साहिल लोचाव की लिखित शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराने और शिकायत का I/O नंबर मांगने पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उनकी मांगें पूरी नहीं की, जिसके बाद वे डीसीपी ऑफिस के बाहर ही धरने पर बैठ गए। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी ने कहा है कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं हो जाती है, तब तक वे धरने पर अड़े रहेंगे।

    #WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi continues to remain at the DCP Office at Parliament Street Police Station.

    He is here with Sahil Lochav, who suffered pellet gun injuries during the Jantar Mantar students’ protest last month. Rahul Gandhi is insisting that an FIR be… pic.twitter.com/4NJRyJuYlq

    — ANI (@ANI) August 21, 2026

    जांच के लिए हाई पावर एक्सपर्ट कमेटी

    सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पिछले महीने जंतर-मंतर और देश के अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा तथा पुलिस और सुरक्षा बलों की कार्रवाई की जांच के लिए एक पांच सदस्यीय हाई पावर एक्सपर्ट कमेटी (HPEC) का गठन किया है। कमेटी यह जांच करेगी कि प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों ने जरूरत से ज्यादा या अनुचित बल का इस्तेमाल तो नहीं किया। इसमें पैलेट गन, बिजली के डंडे, लाठी और आंसू गैस के इस्तेमाल की परिस्थितियों की भी जांच होगी। यह देखा जाएगा कि इनका इस्तेमाल पर्याप्त चेतावनी दिए बिना या जरूरत से अधिक तो नहीं किया गया।

    #WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi present at the DCP Office at Parliament Street Police Station.

    Congress Sources say – “On the 14th, Sahil Lochav (injured during Jantar Mantar protest) went with his lawyers to Delhi Police and gave a written complaint. They refused to… pic.twitter.com/AUbzi2s2pM

    — ANI (@ANI) August 21, 2026

    संसद चलो मार्च के दौरान हुआ टकराव

    20 जुलाई को छात्रों के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर अत्यधिक बल प्रयोग और पेलेट गन के इस्तेमाल का आरोप लगाया था। दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि भीड़ को नियंत्रित करने में अधिकतम संयम बरता गया और जरूरत के मुताबिक न्यूनतम बल का इस्तेमाल किया गया।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिसार कोर्ट गैंगस्टर हत्याकांडः बदमाश विनोद पानू का नाम कैसे पड़ा काणा, किसने करवाई हत्या? बदमाशों ने 10 गोलियां मारी थी
    Next Article भारतीय रिजर्व बैंक के बोर्ड में शामिल हुए ISRO के पूर्व अध्यक्ष एस.सोमनाथ, रह चुके हैं दिग्गज साइंटिस्ट
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      भोजशाला में हनुमान चालीसा का पाठ, नमाज के लिए पहुंचे मुस्लिम समाज के लोग

      August 21, 2026

      सपा नेता दिग्विजय भाटी, मोहित जाटव का आरोप- SSP अविनाश पांडे, अखिलेश गौड़ ने बर्बरता से पीटा

      August 21, 2026

      सज्जन कुमार की मौत, तिहाड़ जेल में काट रहे थे उम्रकैद की सजा, सिख दंगों में पाए गए थे दोषी

      August 21, 2026

      फर्जी डॉक्टरों की पहचान होगी आसान, सभी को एक यूनिक आईडी मिलेगी

      August 20, 2026

      एसबीआई अफसर ने पत्नी और बहन की हत्या की, फिर खुद को भी मारी गोली, जानें, क्या है मामला?

      August 20, 2026

      मंडी में खाद्य पदार्थों की दरें निर्धारित, 80 रुपए में मिलेगा भरपेट खाना, देखे रेट लिस्ट

      August 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पीआईएलबीएस मोहाली में एक सप्ताह में तीन सफल लिवर ट्रांसप्लांट

      By श्वेता चौहानAugust 21, 2026

      पीआईएलबीएस मोहाली पूरे राज्य में लिवर ट्रांसप्लांट सेवाओं के हब के रूप में उभरेगा :…

      भारतीय रिजर्व बैंक के बोर्ड में शामिल हुए ISRO के पूर्व अध्यक्ष एस.सोमनाथ, रह चुके हैं दिग्गज साइंटिस्ट

      August 21, 2026

      पैलेट गन फायरिंग मामला, FIR दर्ज न होने से धरने पर बैठे राहुल गांधी, पीड़ित भी साथ

      August 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.