नई दिल्ली. अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्दी किया जाना है. अगले महीने तीन मैचों की सीरीज को दिल्ली में खेला जाना है. टीम सलेक्शन की बात करें तो खराब फॉर्म से जूझ रहे ओपनर अभिषेक शर्मा को बाहर बिठाया जा सकता है. उनकी जगह पर जिम्बाब्वे सीरीज में टीम से बाहर किए गए संजू सैमसन की एंट्री हो सकती है. पिछले कुछ महीनों से अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के नाम को लेकर काफी चर्चा हो रही है लेकिन उन पर चयनकर्ता शायद ही विचार करें.
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाना है. दूसरे मैच 15 जबकि आखिरी टी20 मैच 17 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. BCCI की ओर से भारतीय टीम की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है.
पिछले काफी समय से अभिषेक शर्मा का बल्ला बड़ी पारी खेलने के लिए तरस रहा है. उनके जल्दी आउट होने की वजह से टीम के बल्लेबाजी क्रम पर असर पड़ता है. जिम्बाब्वे दौरे पर भी अभिषेक बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे. इससे पहले इंग्लैंड में खेली गई टी20 सीरीज में भी वो कुछ खास नहीं कर पाए थे. ऐसे में उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है. ऐसे में चयनकर्ता अभिषेक की जगह संजू सैमसन की वापसी का मौका दे सकते हैं. T20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे संजू को जिम्बाब्वे दौरे की टीम में जगह नहीं मिली थी.
जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में अर्शदीप सिंह को आराम दिया गया था. उनकी जगह पर नए चेहरों पर भरोसा जताया था. प्रिंस यादव और मयंक यादव ने दिए गए मौके पर अच्छा प्रदर्शन किया है. टी20 टीम में उनको आगे भी मौके मिलने की उम्मीद है. अफगानिस्तान के खिलाफ इन दोनों को चयनकर्ता टीम में जगह दे सकते हैं. लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे भुवनेश्वर कुमार को लेकर भी चर्चा तेज है. उन्होंने नवंबर 2022 के बाद भारत के लिए कोई T20I नहीं खेला. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 और घरेलू लीग में किए गए प्रदर्शन के बाद उनको चुने जाने पर बात की जा रही है.
श्रीयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे।

