
उत्तर रेलवे ने छह लोकल सहित 14 विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।
Raksha Bandhan 2026 Special Trains, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: रक्षाबंधन में भाई-बहनों को एक दूसरे के घर जाने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए रेलवे विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। लंबी दूरी की कई ट्रेनों की घोषणा की है। इसके साथ ही लोकल ट्रेनें भी चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में उत्तर रेलवे ने छह लोकल सहित 14 विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।
लोकल अनारक्षित विशेष ट्रेनें
- तिलक ब्रिज मुजफ्फरनगर (04402/04401): तिलक ब्रिज स्टेशन से यह विशेष ट्रेन 27 व 28 अगस्त को चलेगी। वापसी दिशा में भी उसी दिन चलेगी।
- पानीपत-पुरानी दिल्ली (04404/04403): यह विशेष ट्रेन 27 व 28 अगस्त को चलेगी।
- अंबाला कैंट-पानीपत (04406): यह विशेष ट्रेन 27 व 28 अगस्त को चलेगी।
- शाहदरा-शामली (04408/04407): यह विशेष ट्रेन 27 व 28 अगस्त को चलेगी।
- हजरत निजामुद्दीन-मथुरा (04410/04409): यह विशेष ट्रेन 27 व 28 अगस्त को चलेगी।
- गाजियाबाद-अलीगढ़ (04412/04411): यह विशेष ट्रेन 27 व 28 अगस्त को चलेगी।
लंबी दूरी की रक्षाबंधन विशेष ट्रेनें
- नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल रक्षा बंधन सुपरफास्ट विशेष (02456/02455): नई दिल्ली से यह विसेष ट्रेन 28, 29 व 31 अगस्त और 2 व 4 सिंतबर को सुबह सवा सात बजे रवाना होगी। वापसी दिशा में कानपुर से उसी दिन दोपहर डेढ़ बजे चलेगी।
- आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर सेंट्रल रक्षा बंधन सुपरफास्ट विशेष 02458/02457): 30अगस्त और 1 व 3 सितंबर को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 7:20 बजे चलेगी। वापसी दिशा में उसी दिन कानपुर सेंट्रल से दोपहर डेढ़ बजे चलेगी।
- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-हजरत निजामुद्दीन विशेष (01901/01902): 27 व 28 अगस्त को यह विशेष ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से पूर्वाह्न 11 बजे चलेगी और वापसी दिशा में हजरत निजामुद्दीन से शाम साढ़े सात बजे रवाना होगी।
- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-हजरत निजामुद्दीन विशेष (01903/01904): वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से यह विशेष 26 से 30 अगस्त तक शाम 7:20 बजे चलेगी। वापसी दिशा में 27 से 31 अगस्त तक हजरत निजामुद्दीन से सुबह 4:10 रवाना होगी।
- खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन विशेष (01913/01914): 26, 28 व 30 अगस्त को यह विशेष ट्रेन खजुराहो से शाम पांच बजे रवाना होगी। वापसी दिशा में 27, 29 व 31 अगस्त को हजरत निजामुद्दीन से पूर्वाह्न 11:10 बजे चलेगी।
- सुबेदारगंज-शकूरबस्ती साप्ताहिक विशेष (02275/02276): 25, 28 व 30 अगस्त को सुबेदारगंज से रात 10:30 बजे रवाना होगी। वापसी दिशा में 26 ,29 व 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे शकूरबस्ती से चलेगी।
- सुबेदारगंज-शकूरबस्ती साप्ताहिक विशेष (04147/04148): 26 अगस्त को सुबेदारगंज से रात 10:30 बजे रवाना होगी। वापसी दिशा में 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे शकूरबस्ती से चलेगी।
- सुबेदारगंज-शकूरबस्ती साप्ताहिक विशेष (04163/04164): 27 अगस्त को सुबेदारगंज से रात 10:30 बजे रवाना होगी। वापसी दिशा में 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे शकूरबस्ती से चलेगी।
जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) स्पेशल ट्रेन
- ट्रेन नंबर 01701 (जबलपुर से): 29 अगस्त 2026 को रात 8:20 बजे जबलपुर से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
- ट्रेन नंबर 01702 (हजरत निजामुद्दीन से): 30 अगस्त 2026 को दोपहर 3:45 बजे नई दिल्ली से चलकर अगले दिन सुबह 9:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
- प्रमुख स्टॉपेज: कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, झांसी और ग्वालियर।
कोटा-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन
- ट्रेन नंबर 09803 (कोटा से): 22, 24 और 26 अगस्त 2026 को रात 10:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
- ट्रेन नंबर 09804 (हजरत निजामुद्दीन से): 23, 25 और 27 अगस्त 2026 को सुबह 9:00 बजे चलकर शाम 7:35 बजे कोटा पहुंचेगी।
- प्रमुख स्टॉपेज: सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर और मथुरा।
सोगरिया-मथुरा स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 02921/02922: यह अनरिजर्व्ड (सामान्य) सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 24 से 30 अगस्त 2026 के बीच फेरे लगाएगी।
कैसे कर सकते हैं टिकट बुकिंग?
अगर आप इस स्पेशल ट्रेन से सफर करने के बारे में प्लान कर रहे हैं, तो इसकी टिकट आप रेलवे काउंटर के अलावा IRCTC के जरिए ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं।
- सबसे पहले IRCTC वेबसाइट या Rail Connect ऐप पर लॉगिन करें।
- यात्रा का शुरुआती और गंतव्य स्टेशन दर्ज करें।
- From और To स्टेशन के साथ यात्रा की तारीख चुनें।
- उपलब्ध ट्रेनों की लिस्ट में इस स्पेशल ट्रेन का नंबर 01701/01702 चेक करें।
- अपनी पसंद की क्लास और सीट की उपलब्धता देखें।
- यात्रियों का नाम, उम्र और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
- UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग से पेमेंट पूरा करें।
- पेमेंट पूरा होने के बाद अपना टिकट को मोबाइल में सेव कर लें या उसका प्रिंट रख लें।
- इसके अलावा देश के किसी भी कंप्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण केंद्र से भी टिकट खरीदे जा सकते हैं।
- ट्रेन के समय में किसी भी बदलाव या ताजा स्थिति की जानकारी के लिए National Train Enquiry System की मदद ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी आतंकी गिरफ्तार
