Close Menu
    What's Hot

    Druv Rathee: ध्रुव राठी को पुलिस ने किया रिहा, दोबारा CJP के प्रदर्शन में शामिल हुए तो होगी कार्रवाई | National

    October 11, 2026

    kundli | kundli milan | kundli matching | kundli kyu milate hai | कुंडली मिलने के बाद भी क्यों टूट जाते हैं रिश्ते? 36 गुणों वाला मिलान सही या गलत

    October 11, 2026

    IMD Weather Update: दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, हरियाणा-पंजाब में भी बदलेगा मौसम, जानें हिमाचल का हाल | National

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Update: दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, हरियाणा-पंजाब में भी बदलेगा मौसम, जानें हिमाचल का हाल | National

      October 10, 2026

      सोनम वांगचुक का सरकार को अल्टीमेटम, कहा- सबको 24 घंटे में रिहा करो, नहीं तो फिर करूंगा अनशन

      October 10, 2026

      CEC के खिलाफ आरोपों पर 124 IAS का सवाल, ‘जीतने पर ईमानदार और हारने पर धांधली, ऐसा कोई सिस्टम नहीं’, लिखा खुला पत्र

      October 10, 2026

      अभिजीत दीपके की दादी का निधन, परिवार में मातम, दिल्ली में हिरासत में दीपके

      October 10, 2026

      Delhi News: कनॉट प्लेस में पथराव, 2 पुलिसकर्मी घायल, अब तक 1500 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए | National

      October 10, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, October 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»गुरुग्राम में जलभराव पर भूपिंदर हुड्डा का सरकार पर हमला, बोले- 12 साल में शहर बर्बादी की ओर पहुंचा
    हरियाणा

    गुरुग्राम में जलभराव पर भूपिंदर हुड्डा का सरकार पर हमला, बोले- 12 साल में शहर बर्बादी की ओर पहुंचा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: गुरुग्राम में लगातार हो रही बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर सियासत तेज हो गई है। हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बुधवार को राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि खराब जल निकासी, सीवेज और सफाई व्यवस्था के कारण गुरुग्राम की हालत पिछले 12 वर्षों में खराब होती चली गई है।

    गुरुग्राम की हालत पर उठाए सवाल

    भूपिंदर हुड्डा ने कहा कि गुरुग्राम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर बनाने की योजना थी, लेकिन सही रखरखाव और बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण शहर की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने कहा कि शहर में न तो सीवेज व्यवस्था ठीक है और न ही जल निकासी की व्यवस्था सही तरीके से काम कर रही है। हुड्डा ने दावा किया कि करीब 12 साल पहले गुरुग्राम में इतनी बारिश होने के बावजूद इस तरह के हालात नहीं बनते थे। उनका कहना है कि अब थोड़ी ज्यादा बारिश होते ही कई इलाकों में पानी भर जाता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

    नालियां और ड्रेनेज सिस्टम पर सवाल 

    हुड्डा ने सरकार से सवाल किया कि शहर की नालियां क्यों जाम हैं और जल निकासी व्यवस्था को ठीक से क्यों नहीं संभाला जा रहा है। उन्होंने अंडरपास और अंडरब्रिज की स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम को बेहतर शहर बनाने के लिए पहले किए गए काम और योजनाओं को आगे बढ़ाने की जरूरत थी।

    कुमारी सैलजा ने भी सरकार को घेरा

    सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने भी गुरुग्राम की स्थिति को लेकर राज्य और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा हर स्तर पर सत्ता में है, फिर भी गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद जैसे एनसीआर के शहरों में लोगों को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। सैलजा ने कहा कि गुरुग्राम जैसे महत्वपूर्ण शहर में सामान्य दिनों में भी लोगों को आने-जाने में घंटों लग जाते हैं। ऐसे में सरकार को यह बताना चाहिए कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है और व्यवस्था सुधारने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। 

    बारिश के बाद बिगड़े हालात


    Abhay Chautala And Deepender Hooda

    गुरुग्राम में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। मंगलवार को सेक्टर-9 में सीमेंट से लदा एक ट्रक सड़क में धंस गया। वहीं, राजीव चौक सबवे में भी बारिश का पानी भर गया। नरसिंहपुर समेत कई इलाकों में जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही।

    घर से काम करने की सलाह

    बारिश और आगे जलभराव की आशंका को देखते हुए गुरुग्राम जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कॉर्पोरेट कंपनियों, सरकारी और निजी स्कूलों समेत अन्य संस्थानों को कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए प्रोत्साहित करने की सलाह दी है। प्रशासन का कहना है कि इससे सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा और जल निकासी, सड़क मरम्मत और रखरखाव के काम में भी आसानी होगी। 

    New Project 2026 08 25T154154 656 88090 Also read: Haryana News: जिन गांवों में योगशालाएं नहीं, वहां तालाबों के आसपास बनेंगी योगशाला और ओपन जिम, सीएम सैनी ने किया ऐलान



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब में हार्म-रिडक्शन सर्विसेज से ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान को मिली मजबूती
    Next Article लॉरेंस बिश्नोई गैंग का संकट मोचक दीपक खत्री गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किया था लुकआउट सर्कुलर
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    kundli | kundli milan | kundli matching | kundli kyu milate hai | कुंडली मिलने के बाद भी क्यों टूट जाते हैं रिश्ते? 36 गुणों वाला मिलान सही या गलत

    October 11, 2026

    इमरर्जेंसी रेस्पॉन्स में चंडीगढ़ पुलिस नंबर 2 पर, हिमाचल में सबसे तेज काम करता है 112

    October 10, 2026

    हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव हुआ, आय सीमा बढ़ी, अब तिमाही ऑथेंटिकेशन

    October 10, 2026

    hcs result | haryana pcs | pcs success story | दादा की सीख और असफलताओं का सामना… अब हरियाणा के रजत बने अफसर, 6वीं रैंक पाकर बढ़ाया परिवार का मान

    October 10, 2026

    बहन से मिलने के बहाने जीजा के घर पहुंच जाता था भाई, फिर बेटे के साथ मिलकर किया ऐसा कांड, उठा ले गई पुलिस

    October 10, 2026

    Haryana Gold Silver Price Today: हरियाणा में सोने की कीमतों में उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए आज का भाव

    October 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Druv Rathee: ध्रुव राठी को पुलिस ने किया रिहा, दोबारा CJP के प्रदर्शन में शामिल हुए तो होगी कार्रवाई | National

    By परवेश चौहानOctober 11, 2026

    ध्रुव राठी को पुलिस ने किया रिहा नई दिल्ली. शनिवार को हिरासत में लिए गए…

    kundli | kundli milan | kundli matching | kundli kyu milate hai | कुंडली मिलने के बाद भी क्यों टूट जाते हैं रिश्ते? 36 गुणों वाला मिलान सही या गलत

    October 11, 2026

    IMD Weather Update: दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, हरियाणा-पंजाब में भी बदलेगा मौसम, जानें हिमाचल का हाल | National

    October 10, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.