Stock market opening 28 August 2026: कच्चे तेल की कीमतों गिरावट के साथ-साथ IT और बैंकिंग के शेयरों में बेहतर प्रदर्शन का असर शुक्रवार को शेयर मार्केट पर दिखा। कारोबारी सत्र के पांचवें दिन शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 194.46 अंक उछलकर 77,128.05 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 31.75 अंकों की तेजी के साथ 24,122.60 पर खुला।
सुबह 10.48 बजे सेंसेक्स 332.05 अंक उछलकर 77,268.95 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 63.65 अंकों की तेजी के साथ 24,159.50 पर कारोबार कर रहा था।
इन शेयरों में तेजी
बीएसई पर SBIN, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, रिलायंस, मारुति, इटरनल, इन्फोसिस, HCLTECH, ट्रेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ITC, पावरग्रिड, कोटक बैंक, NTPC, एशियन पेंट, LT, टाइटन, TCS, अडाणी पोर्ट्स, HDFC बैंक और इटरनल के शेयर में तेजी दर्ज की गई। HCLTECH के शेयर में सबसे ज्यादा 3.62% की तेजी दर्ज की गई।
इन शेयरों में गिरावट
भारती एयरटेल, BEL, बजाज फिन्सर्व, टाटा स्टील, ICICI बैंक, अल्ट्रासेमको और इंडिगो के शेयर में तेजी देखी जा रही है। अल्ट्रासेमको के शेयर में सबसे ज्यादा 1.44% की गिरावट देखी जा रही है।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.18%, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.25% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.39% की तेजी देखी जा रही है।
कच्चे तेल की कीमत गिरी
ब्रेंट क्रूड शुक्रवार को 11.02 बजे 0.43% फिसलकर 89.31 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

