नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एक बार फिर से अपनी फजीहत करा ली है. वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी मु्श्किल से सीरीज ड्रॉ कराने वाली टीम का इंग्लैंड में बुरा हाल हो गया. लीड्स में पारी की हार के बाद लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान को 194 रन की शर्मनाक हार मिली. मेजबान टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. मैच के दौरान 8 विकेट लेकर ओली रॉबिन्सन ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी को तहस नहस कर दिया. चौथे दिन दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 208 रन पर ऑलआउट हुई और 389 रन का लक्ष्य रखा. पाकिस्तान की टीम 194 रन पर सिमट गई और मैच के साथ सीरीज भी गंवा दिया.
लॉर्ड्स टेस्ट मैच में पाकिस्तान की हाल और भी बुरा नजर आया. पहली पारी में इंग्लैंड की टीम ने 290 रन बनाए और ओली रॉबिन्सन की घातक गेंदबाजी के आगे महज 110 रन पर ही ढेर हो गई. मोहम्मद अब्बास ने 5 विकेट लेकर मेजबान टीम की दूसरी पारी में 208 रन पर ऑलआउट कर दिया. ये स्कोर भले ही छोटा लग रहा हो लेकिन पाकिस्तान को इंग्लैंड ने 389 रन का विशाल लक्ष्य दिया. पहली पारी में पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर कहर ढाने वाले दूसरी पारी में भी टूट पड़े. उन्होंने महज 14 ओवर की गेंदबाजी में 24 रन देकर 4 विकेट झटके. एक तरफ से विकेट गिरते रहे दूसरी तरफ साऊद शकील 122 बॉल पर 97 रन की पारी खेल डाली. उन्होंने टीम की लाज बचाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे.
England produce another impressive display at Lord’s to secure the #WTC27 series against Pakistan 📸👌 pic.twitter.com/bFo3tgvzZR
— ICC (@ICC) August 30, 2026
पाकिस्तान के लिए लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने कहर ढाया. ओली रॉबिन्सन, जोस टंग और जोफ्रा आर्चर ने मिलकर दोनों पारी में बल्लेबाजी क्रम को तहस नहस कर दिया. पहली पारी में रॉबिन्सन ने 4 विकेट झटके जबकि आर्चर ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया. टंग के खाते में 2 विकेट आए. दूसरी पारी में ऐसा ही कुछ देखने को मिला रॉबिन्सन ने फिर से 4 बल्लेबाजों को आउट किया. इस पारी में टंग ने 3 विकेट चटकाए जबकि आर्चर के खाते में 2 विकेट थे.
GET IN! 🦁
Another dominant performance 💪
Series secured! 🔒 pic.twitter.com/TivvICa7jk
— England Cricket (@englandcricket) August 30, 2026
अब दोनों टीमें सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट के लिए एजबेस्टन पहुंचेंगी. मुकाबला बुधवार, 9 सितंबर से शुरू होगा, जहां पाकिस्तान सीरीज में वापसी की कोशिश करेगा. इंग्लैंड क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगा.

