Stock market opening 1 September 2026: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के साथ-साथ बैंकिंग के शेयरों में गिरावट का असर मंगलवार को शेयर मार्केट पर दिखा। कारोबारी सत्र के दूसरे दिन शेयर बाजार मिले-जुले रुख के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 36.84 अंक उछलकर 76,850.57 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 2.85 अंकों की गिरावट के साथ 24,031.10 पर खुला। बीएसई पर 11 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि 19 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।
इन शेयरों में तेजी
बीएसई पर ITC, HCLTECH, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, रिलायंस, अडाणी पोर्ट्स, कोटक बैंक, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट, अल्ट्रासेमको और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरो में तेजी देखी जा रही है। ITC के शेयर में सबसे ज्यादा 2.44% की तेजी देखी जा रही है।
इन शेयरों में गिरावट
बीएसई पर बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, ICICI बैंक, बजाज फिन्सर्व, TCS, SBIN, मारुति, BEL, इंडिगो, इटरनल, ट्रेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावरग्रिड, NTPC, एशियन पेंट, LT, टाइटन और टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। बजाज फिन्सर्व के शेयर में सबसे ज्यादा 2.65% की गिरावट दर्ज देखी जा रही है।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.36%, निफ्टी मिडकैप 100 में 1.17% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.40% की गिरावट देखी जा रही है।
कच्चे तेल की कीमत उछली
ब्रेंट क्रूड मंगलवार को 10.07 बजे 0.88% उछलकर 91.29 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
कारोबारी सत्र के पहले दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 307.24 अंक फिसलकर 76,957.27 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 95.25 अंकों की गिरावट के साथ 24,080.40 पर बंद हुआ। बीएसई पर 10 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि 20 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

