Close Menu
    What's Hot

    इकॉनमी में मजबूती बरकरार, 7.8% रहा GDP ग्रोथ रेट, पीएम मोदी ने कहा- असाधारण उपलब्धि

    September 1, 2026

    छोटे भाई के खेलने पर संशय, बड़े की टी20 टीम में हो सकती है वापसी, अफगानिस्तान के खिलाफ मिलेगा मौका? | Sports

    September 1, 2026

    पीएनबी में हेराफेरी, कैश वॉल्ट में 7 करोड़ के नकली नोट डाले, नकदी भी गायब

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पीएनबी में हेराफेरी, कैश वॉल्ट में 7 करोड़ के नकली नोट डाले, नकदी भी गायब

      September 1, 2026

      ATF Price Hike: जेट फ्यूल की कीमतों में 6280 रुपये की बढ़ोतरी ! फ्लाइट्स की टिकट हो सकती हैं महंगी | National

      September 1, 2026

      LPG Price Hike: कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा, ₹9.50 बढ़ी कीमत, घरेलू गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं | National

      September 1, 2026

      सिंधु जल संधि पर कोर्ट ऑफ ऑर्बिट्रेशन के फैसले को भारत ने किया खारिज, कहा- ये आपके अधिकार क्षेत्र में नहीं

      September 1, 2026

      पार्टी में ज्यादा चिकन के पीस खाने पर दोस्त की हत्या

      August 31, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, September 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»इकॉनमी में मजबूती बरकरार, 7.8% रहा GDP ग्रोथ रेट, पीएम मोदी ने कहा- असाधारण उपलब्धि
    दुनिया

    इकॉनमी में मजबूती बरकरार, 7.8% रहा GDP ग्रोथ रेट, पीएम मोदी ने कहा- असाधारण उपलब्धि

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानSeptember 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India Q1 GDP growth rate : देश की अर्थव्यवस्था में तेजी बरकरार है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुमानों को पछाड़ते हुए देश का जीडीपी ग्रोथ रेट बढ़कर 7.8% रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ग्रोथ को ‘मिसाल कायम करने वाला’ करार दिया। उन्होंने वोकल फॉर लोकल पर जोर देते हुए देशवासियों से पर्यटन के लिए विदेश की जगह देश में ही घूमने-फिरने पर जोर दिया।

    माह दर माह आधार पर कमी

    देश के जीडीपी ग्रोथ में अप्रैल-जून तिमाही में माह दर माह आधार पर कमी देखी गई, लेकिन पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में यह अधिक है। पिछली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 8.6% था। पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में ग्रोथ रेट 6.9% था।

    RBI के अनुमान से अधिक 

    इससे पहले, आरबीआई ने पहली तिमाही में ग्रोथ रेट 7% रहने का अनुमान जताया था। स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लिमेंटेशन (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, पहली तिमाही में फाइनेंशियल, रियल एस्टेट, आईटी एंड प्रोफेशनल सर्विसेज ने भारत के विकास को बढ़ावा दिया।

    पीएम ने असाधारण उपलब्धि बताया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हासिल विकास दर के आंकड़े को ‘असाधारण उपलब्धि’ करार दिया। उन्होंने X पर एक पोस्ट कहा,”वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मिसाल कायम करने वाला भारत का 7.8% का जीडीपी ग्रोथ असाधारण उपलब्धि है।”

    7.8% GDP ग्रोथ रेट देश के 140 करोड़ भारतीयों के परिश्रम, विश्वास और सामूहिक संकल्प की ताकत को दर्शाती है। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए देशवासियों को बधाई देते हुए इसे भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था और सशक्त नीतियों का परिणाम बताया।

    वैश्विक… pic.twitter.com/VvH4B5a6H6

    — BJP Bihar (@BJP4Bihar) September 1, 2026

    उन्होंने देशवासियों को बधाई देते हुअ कहा, ”देश खुशियों से भर गया है। देशवासियों को मैं बधाई देता हूं उनके संकल्प शक्ति के लिए, उनके पुरुषार्थ के लिए, एक सामूहिक शक्ति का प्रतिबिंब है। दुनिया युद्ध में डूबी हुई है, चारों तरफ युद्ध की खबरें आ रही हैं, विश्व संकटों के घिरा हुआ है, सप्लाई चेन पूरी तरह डिस्टर्ब है। 2020 के कोविड काल से लेकर अब तक कहीं पर भी स्थिरता नहीं आई है, उसके बावजूद भी भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है।”

    विपक्ष पर किया कटाक्ष

    प्रधानमंत्री ने विपक्षी नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा, ”दूसरी तरफ भारत के भीतर भी निराशा के गर्त में डूबे हुए लोग चारों तरफ निराशा फैलाने में लगे हुए हैं। इन सारी चीजों को पार करते हुए, इन सारी बातों को चीरकर देश ने 7.8% का ग्रोथ रेट हासिल किया है। हमें इस गति को बनाए रखना है। हमें बढ़ना भी है। इसके लिए, आत्मनिर्भर भारत बनना जरूरी है।”

    स्वदेशीकरण पर जोर

    प्रधानमंत्री ने इस बीच स्वदेशीकरण पर जोर दिया और घूमने-फिरने के साथ-साथ शादी-विवाह के लिए विदेश न जाने पर जोर दिया। उन्होंने वोकल फॉर लोकल पर जोर देते हुए कहा कि ये सारे काम देश में ही करने पर जोर दिया।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछोटे भाई के खेलने पर संशय, बड़े की टी20 टीम में हो सकती है वापसी, अफगानिस्तान के खिलाफ मिलेगा मौका? | Sports
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      इटरनल ने 250 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, जानें किस वजह से गई नौकरियां

      September 1, 2026

      बीच आसमान में इंडिगो की फ्लाइट का इंजन खराब, अटकी यात्रियों की जान, हुई इमरजेंसी लैंडिंग

      September 1, 2026

      महंगे तेल और बैंकिंग में गिरावट का असर, मिले-जुले रुख के साथ खुला स्टॉक मार्केट

      September 1, 2026

      सोने-चांदी के भाव में बड़ा अपडेट, जानें 24 कैरेट का हाल

      September 1, 2026

      महंगे तेल और IT, बैंकिंग में गिरावट का असर, लाल निशान पर खुला स्टॉक मार्केट, क्रूड ऑयल में उछाल

      August 31, 2026

      ITR-3 फाइल करने की आज आखिरी तारीख, देर हुई तो लग सकता है जुर्माना; जानें जरूरी बातें

      August 31, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      इकॉनमी में मजबूती बरकरार, 7.8% रहा GDP ग्रोथ रेट, पीएम मोदी ने कहा- असाधारण उपलब्धि

      By परवेश चौहानSeptember 1, 2026

      India Q1 GDP growth rate : देश की अर्थव्यवस्था में तेजी बरकरार है। चालू वित्त…

      छोटे भाई के खेलने पर संशय, बड़े की टी20 टीम में हो सकती है वापसी, अफगानिस्तान के खिलाफ मिलेगा मौका? | Sports

      September 1, 2026

      पीएनबी में हेराफेरी, कैश वॉल्ट में 7 करोड़ के नकली नोट डाले, नकदी भी गायब

      September 1, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.