नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम में हमेशा कोई ना कोई बवाल होता ही रहता है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने लगभग पूरी टीम ही बदल डाली. बदलाव सिर्फ टीम में ही नहीं कि या गया है बल्कि कोचिंग स्टाफ पर भी गाज गिरी है. दो लगातार मैच हारकर सीरीज गंवा चुकी टीम में एक दो नहीं बल्कि 7 बदलाव किए गए हैं. 31 अगस्त को PCB ने संशोधित टेस्ट स्क्वाड का ऐलान किया.
इंग्लैंड के दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा है. टीम को लीड्स में खेले गए पहले मुकाबले में पारी से हार मिली. लॉर्ड्स टेस्ट में खेले गए दूसरे टेस्ट में 194 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा. तीन मैचों की सीरीज में मेजबान इंग्लैंड ने 2-0 की बढ़त बनाई. अब आखिरी मुकाबला लाज बचाने की जंग है जिससे पहले पीसीबी ने 7 खिलाड़ियों को टीम से रिलीज कर दिया गया है. रिलीज किए गए खिलाड़ियों में विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान, सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक, उपकप्तान सलमान अली आगा, बाएं हाथ के स्पिनर अली उस्मान, तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर आमिर जमाल, बल्लेबाज अवेस जफर और तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद शामिल हैं. इन सभी को तत्काल इंग्लैंड के पाकिस्तान के लिए रवाना कर दिया गया है.
Pakistan ring the changes for the third #WTC27 Test against England 📝
More 📲 https://t.co/RLSTnnizg7 pic.twitter.com/bZ0C6txEU5
— ICC (@ICC) September 1, 2026
ऐसा नहीं है किस टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद सिर्फ खिलाड़ियों पर एक्शन लिया गया है बल्कि PCB ने मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी टीम से रिलीज कर दिया है. वनडे और टी20 में पाकिस्तान के मुख्य कोच की जिम्मेदारी उठाने वाले माइक हेसन और एश्ले नॉफके तीसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड भेजा गया है. सीरीज का तीसरा टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा.
16 सदस्यीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर भेजा गया था जिसमें से 7 को रिलीज कर उनकी जगह पर इतने ही खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है. पाकिस्तान ने साइम अयूब और अब्दुल्लाह फजल को टेस्ट टीम में वापस बुलाया है. साइम अयूब फिलहाल कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2026 में जमैका किंग्समेन के लिए खेल रहे हैं. वहीं अब्दुल्लाह फजल वेस्टइंडीज दौरे के लिए पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे. चोट के कारण वह कैरेबियाई दौरे और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे.
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान की टीम में जो सबसे हैरान करने वाला बदलाव था वो नए खिलाड़ियों की फौज है. एक दो नहीं बल्कि 5 नए खिलाड़ियों को इस दौरे पर भेजा गया है. पाकिस्तान ने तीसरे टेस्ट के लिए 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया है. अराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बैग, मोहम्मद इमरान रंधावा और रजाउल्लाह को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है.
बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्लाह फजल, अराफात मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मुहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान जूनियर, मुहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), रजाउल्लाह, साद बैग (विकेटकीपर), साइम अयूब, साजिद खान, सऊद शकील, शान मसूद और उबैद शाह।

