Stock market closing 2 September 2026: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के साथ-साथ बैंकिंग और IT के शेयरों में गिरावट का असर बुधवार को शेयर मार्केट पर दिखा। कारोबारी सत्र के तीसरे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 373.93 अंक फिसलकर 76,570.35 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 141.35 अंकों की गिरावट के साथ 23,914.45 पर बंद हुआ। बीएसई पर 10 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि 20 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। अर्थशास्त्र
इन शेयरों में तेजी
बीएसई पर अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिन्सर्व, NTPC, पावरग्रिड, टाइटन, रिलायंस, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस और सन फार्मा के शेयर में तेजी दर्ज की गई। अडाणी पोर्ट्स के शेयर में सबसे ज्यादा 1.63% की तेजी दर्ज की गई।
इन शेयरों में गिरावट
बीएसई पर टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, ICICI बैंक, TCS, SBIN, मारुति, BEL, इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटरनल, इन्फोसिस, HCLTECH, ट्रेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ITC, कोटक बैंक, एशियन पेंट, LT, इटरनल, टाटा स्टील और अल्ट्रासेमको के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एशियन पेंट के शेयर में सबसे ज्यादा 1.61% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.46%, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.53% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.37% की गिरावट दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमत उछली
ब्रेंट क्रूड बुधवार को 5.03 बजे 0.17% फिसलकर 94.49 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
गिरावट पर खुला था बाजार
कारोबारी सत्र के पहले दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 160.78 अंक फिसलकर 77,130.73 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 58.1 अंकों की तेजी के साथ 24,117.55 पर खुला।

