नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर से एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल करने के इरादे से उतरेगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम खेलने उतरेगी और कोच की भूमिका में वीवीएस लक्ष्मण नजर आएंगे. ये पहला मौका नहीं है जब उनको टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी दी गई है. इससे पहले भी वो हालिया जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान इस भूमिका में नजर आए थे.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और मौजूदा BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण 2026 एशियन गेम्स में टीम इंडिया के मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे. पिछली बार चयनकर्ताओं ने भारत की बी टीम को इवेंट में भाग लेने भेजा था लेकिन इस बार एक बेहद मजबूत टीम को उतारने का फैसला लिया गया है. भारत ने 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था जिसका इस बार बचाव करना चाहेगा. लक्ष्मण इससे पहले भी कई मौकों पर भारतीय टीम के अंतरिम मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. वह हाल ही में जुलाई 2026 में जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम के साथ बतौर मुख्य कोच जुड़े थे.
बात करें वीवीएस लक्ष्मण को टीम के कोच की जिम्मेदारी दिए जाने की तो वो अंतरिम कोच की भूमिका में होंगे. एशियन गेम्स के दौरान भारतीय टीम को सितंबर में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलना है. टीम इंडिया एक समय पर दो जगह अलग अलग फॉर्मेट में खेल रही होगी. ऐसे में गौतम गंभीर का दोनों जगह पर होना नामुमकिन है. लिहाजा एशियन गेम्स के दौरान वीवीएस टी20 टीम को कोचिंग देते नजर आएंगे.
भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलना है. एशियन गेम्स की बात करें तो क्रिकेट इवेंट 17 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे. 24 सितंबर से मुख्य मुकाबले शुरू होंगे और भारत अपना पहला मुकाबला 28 सितंबर को खेलेगा.
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।

