नई दिल्ली. भारतीय सीनियर क्रिकेट में पिछले कुछ दिनों से सबकुछ ठीक चल रहा है या नहीं इसे लेकर तमाम फैंस के अंदर सवाल हैं. गुरुवार को बीसीसीआई की तरफ से एक मीटिंग बुलाई गई थी. इसमें टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर शामिल नहीं हुए. 3 सितंबर को हुई BCCI की समीक्षा बैठक में उनके नहीं पहुंचने को लेकर सवाल उठ रहे हैं. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने उनकी गैरहाजरी को लेकर मीडिया को जवाब दिया.
3 सितंबर, गुरुवार का इंतजार हर किसी को था. टीम इंडिया के चाहने वाले इस बात को जानना चाहते थे कि आखिर रिव्यू मीटिंग में क्या बात होगी. लंबे समय से टले आ रही समीक्षा बैठक से क्या निकलकर सामने आएगा. कमाल की बात यह है कि जिस मीटिंग की चर्चा पिछले तीन दिन से हो रही है उसमें शामिल होने के लिए मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर पहुंचे ही नहीं. इसके पीछे की वजह को लेकर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि अगरकर इस समय शहर से बाहर हैं और जिस जगह पर वह मौजूद थे. वो जहां हैं वहीं पर इंटरनेट कनेक्शन भी बेहतर नहीं था. इसी वजह से वो ऑनलाइन भी शामिल नहीं हो पाए. सैकिया ने मीडिया के बताया कि ये बैठक बेहद कम समय के नोटिस पर बुलाई गई थी इसलिए वो इसमें शामिल नहीं हो पाए. सैकिया ने मीडिया से बातचीत में कहा, “चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर शहर से बाहर थे. बैठक बहुत कम समय के नोटिस पर बुलाई गई थी. वह ऐसी जगह पर थे, जहां ऑनलाइन जुड़ना संभव नहीं था.”

बीसीसीआई की इस मीटिंग को लेकर जो बात सामने आ रही है. उसके मुताबिक बैठक में अजीत अगरकर के कॉन्ट्रैक्ट के एक्सटेंशन को लेकर भी कोई चर्चा नहीं हुई. उनका मौजूदा कार्यकाल इसी महीने खत्म होने जा रहा है. अब तक बोर्ड ने इस बात को लेकर कुछ नहीं कहा है कि वो 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक मुख्य चयनकर्ता के पद पर रहेंगे या नहीं.
गुरुवार, 3 सितंबर को बुलाई गई बीसीसीआई की बैठक में भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर पहुंचे थे. इसके अलावा इस समीक्षा बैठक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण, वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर मौजूद रहे.
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास को लेकर चल रही खबरों पर विराम लगा दिया. उन्होंने रोहित के आलोचकों और उनके भविष्य पर सवाल उठाने वालों पर भी निशाना साधा. सैकिया ने इंग्लैंड में पूर्व कप्तान की खेली गई सीरीज की आखिरी पारी में जमाए गए शतक की बात की. उनका कहना था कि रोहित इस महीने के अंत में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में खेलेंगे. अभी तो उनके संन्यास पर कोई चर्चा नहीं होनी चाहिए. उनका 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलना तय माना जा रहा है.

