Stock market closing 4 September 2026: बैंकिंग और IT के शेयरों में तेजी का असर शुक्रवार को शेयर मार्केट पर दिखा। कारोबारी सत्र के अंतिम दिन शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 362.57 अंक उछलकर 76,515.43 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 24.25 अंकों की तेजी के साथ 23,897.70 पर बंद हुआ। बीएसई पर 20 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि 10 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
इन शेयरों में तेजी
बीएसई पर एक्सिस बैंक, SBIN, इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, ट्रेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ITC, कोटक बैंक, LT, टाटा स्टील, अल्ट्रासेमको, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिन्सर्व, NTPC, पावरग्रिड, टाइटन, रिलायंस और बजाज फाइनेंस के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। टाटा स्टील के शेयर में सबसे ज्यादा 2.91% की तेजी दर्ज की गई।
इन शेयरों में गिरावट
ICICI बैंक, मारुति, BEL, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, TCS, एशियन पेंट, इटरनल, HCLTECH और भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। भारती एयरटेल में सबसे ज्यादा 1.24% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.04% की तेजी, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.25% की गिरावट और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.22% की तेजी दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमतें गिरी
ब्रेंट क्रूड बुधवार को 5.28 बजे 0.48% फिसलकर 95.06 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
जबरदस्त तेजी पर खुला था बाजार
कारोबारी सत्र के अंतिम दिन शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 504.16 अंक उछलकर 76,657.02 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 37.45 अंकों के उछाल के साथ 23,984.25 पर खुला।

