नई दिल्ली. 10 अक्टूबर को देश की राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करने पहुंचने से पहले ही दिल्ली पुलिस की तरफ से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं पर एक्शनल लिया गया. उनको फ्लाइट से उतरने से कथित तौर पर हिरासत में ले लिया गया. सीजेपी के नेता अभिजीत डिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को आज एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाना है. CJP नेतृत्व की ओर से वरिष्ठ वकील वृंदा ग्रोवर के नेतृत्व वाली टीम पैरवी कर सकती है.
पार्टी की कानूनी प्रमुख रत्ना सिंह को भी एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने की जानकारी सामने आई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “अभिजीत, आशुतोष और सौरव को आज सुबह 9 बजे दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने मुझे सुबह इसकी जानकारी दी. CJP की कानूनी प्रमुख होने के नाते मैं अन्य वकीलों के साथ पुलिस स्टेशन में मौजूद रहूंगी और उनकी ओर से पैरवी करूंगी.”
Please note
— Cockroach Janta Party – CJP (@Cockroachisback) October 10, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले शनिवार को पार्टी के नेताओं को हिरासत में लिया गया था. अभिजीत डिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हवाई अड्डे पर एक विमान से दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. यह कार्रवाई राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने के बीच हुई.

CJP ने वोटिंग लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं के विरोध में हैं. ये सभी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और इसको लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की घोषणा की थी. इसके अलावा, यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए उनके आवास से हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है.

