
नई दिल्ली. देश भर में इस समय आंदोलन का दौर जारी है. 10 अक्तूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का कॉल दिया गया था. शनिवार को हुए प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है. पार्टी ने रविवार सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर फिर से प्रदर्शन करने की घोषणा की है. दिल्ली मेट्रो की तरफ से कई स्टेशन पर एंट्री और एक्जिट बंद कर दी गई थी. इसका असर रविवार, 11 अक्टूबर को भी देखने को मिलने वाला है.
चुनाव की लिस्ट में कथित तौर पर अनियमितताओं के विरोध करने पहुंचने वालों के लिए सरकार की तरफ से दिल्ली भारी संख्या में दिल्ली पुलिस और सेना को तैनात किया गया था. इस प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे 7000 से अधिक लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया. प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. दिल्ली सरकार की तरफ से 200 से ज्यादा ट्रेन रद्द कर दिया गया था. विपक्ष ने मेट्रो स्टेशन बंद करने, प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों को रद्द करने को लेकर सवाल उठाए. शनिवार को प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों पर सेवाएं प्रभावित हुई थीं.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की तरफ से शनिवार को 9 बजे सुबह से रात 10 बजे तक 45 स्टेशन पर एंट्री और एक्जिट को बंद कर दिया गया था. रात ही इसे दोबारा शुरू करने को लेकर अपडेट जारी किया गया था. तब से अब तक कोई दूसरा मैसेज आधिकारिक साइट पर नहीं दिया गया है. सीजेपी की तरफ से दोबारा जैसे प्रदर्शन के लिए लोगों को जमा होने कहा गया है उसके बाद तो कभी भी दिल्ली मेट्रो में शनिवार जैसे आदेश जारी किए जा सकते हैं. फिलहाल तो रविवार को किसी भी मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने को लेकर कोई नया अपडेट जारी नहीं किया गया है.
जिन मेट्रो स्टेशनों पर प्रतिबंध लगाए गए थे, उनकी लिस्ट:
जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, नई दिल्ली, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट,रामकृष्ण आश्रम मार्ग,झंडेवालान,सुप्रीम कोर्ट,इंद्रप्रस्थ,शिवाजी स्टेडियम,दिल्ली हाट-आईएनए,हौज खास,जोर बाग, लाजपत नगर, जंगपुरा,आश्रम,जामिया मिल्लिया इस्लामिया ,चावड़ी बाजार,जामा मस्जिद ,करोल बाग,राजेंद्र प्लेस ,विश्वविद्यालय ,कश्मीरी गेट ,इंद्रलोक ,गुरु तेग बहादुर नगर ,नेताजी सुभाष प्लेस ,आजादपुर ,जहांगीरपुरी ,हैदरपुर बादली मोड़,मजलिस पार्क,सीलमपुर,मौजपुर-बाबरपुर,जाफराबाद,वेलकम,यमुना विहार,खजूरी खास, शाहदरा, रिठाला
शनिवार को नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य संबंधित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध थी.
शनिवार की कार्रवाई के बाद अब रविवार को होने वाले प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां और यात्री सतर्क हैं. मेट्रो सेवाओं, यातायात और रेलवे परिचालन को लेकर किसी भी नए निर्देश के लिए DMRC और संबंधित प्रशासन की आधिकारिक घोषणाओं पर नजर रखना जरूरी है.
